AstroBix
मीन राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Meena Rashi)
पहली तिमाही- जनवरी से मार्च 2010मेहनत व निष्ठा से अपने कामों को पूरा कर पायेंगे इससे उच्चाधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी. इस माह आप जिस भी काम को शुरु करेगे उसे सफलता पूर्वक पूरा कर पाएंगे. लेकिन, आर्थिक कारणों से योजनाओं में अड़चनें भी आ सकती हैं अत: कामयाबी के लिए परिश्रम भी करना होगा. आपके विरोधी पुराने विवादों को फिर से आरम्भ कर सकते हैं. और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे. प्रेम प्रसंगों के विवाह में बदलने की संभावना रहेगी. नये संबन्धों पर अधिक विश्वास करना सही नहीं रहेगा.
माह के अन्त में सहयोगियों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. इस समय में कोई योजना शुरु करना चाहते है तो इसके लिए समय उपयुक्त है. संतान पक्ष से भी समय उत्तम है. फरवरी के बाद सोचे हुए काम फिर से शुरू कर पाएंगे तथा उनमें कामयाबी भी हासिल करेंगे. घर परिवार में शुभ कार्य होंगे. मित्रों से मिलने के अवसर प्रप्त होंगे. यात्राओं से लाभ मिलेगा. माह के अन्त में भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि की सोच सकते हैं. कुछ समय आराम के लिए भी निकाल सकते हैं.
दूसरी तिमाही- अप्रैल से जून 2010
यह माह आपको मिला जुला फल प्रदान करेगा. हो सकता है कि आपके कार्यों में अड़चनें आएं लेकिन बाद में लाभ मिलने की संभावना है. उच्चाधिकारियों से मधुर सम्बन्ध बनेंगे. कार्य व्यवसाय में परिवर्तन व विस्तार संबन्धी योजनाएं बन सकते हैं. परिश्रम के अनुकूल फल प्राप्त होंगे. धन लाभ के भी अवसर मिलेंगे. मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. उच्च शिक्षा में सफलता की अच्छी संभावना रहेगी.
मई माह आपके लिये अधिक शुभकारी रहेगा. इस माह में उन्नति के अनेक अवसर मिलेगे. शुभ समाचार भी प्राप्त होंगे. इन दिनों आप अपनी शारीरिक क्षमता से बढ़कर कार्य करेंगे जिससे स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. परिवार के किसी वृद्ध सदस्य के स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव हो सकता है. माह के अन्त में आप किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम करेंगे जिससे लाभ प्राप्त होंगे. धन संबन्धी मामलें सुलझ सकते हैं. तिमाही के अन्त में बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होने की संभावना है. धार्मिक आस्था बनाये रखे. विवादों से अपने को दूरे रखे.
तीसरी तिमाही - जुलाई से सितम्बर 2010
जुलाई माह में आपके स्वभाव में क्रोध की अधिकता रहेगी. मानसिक तनाव बना रहेगा. मित्रों की सहायता से बिगड़े काम बनेंगे. भाग्य का सहयोग कम मिलेगा. आपके पिता के लिए यह समय लाभदायक रहेगा. लेकिन, माता के स्वास्थ्य के लिए समय कष्टकारी रह सकता है. निति निमार्ण का कार्य इस पूरे वर्ष कुशलता पूर्वक कर पाएंगे.
जुलाई के अन्त से बाधाओं के बाद धन की प्राप्ति होने की संभावना है. इस समय में वाहनों का प्रयोग सावधानी के साथ करें, अन्यथा चोट लगने का योग बन रहा है. आपके परिवार में मतभेद होने की संभावना है. छुपे हुए शत्रुओं से हानि हो सकती है. भाई मित्रों में मेल-जोल होने के अवसर मिलेंगे. अगस्त के अन्त में आपके स्वास्थ्य में कमी हो सकती है. तिमाही के अन्तिम माह में आप अपने लक्ष्यों पर अधिक ध्यान देंगे. इससे आपको व्यवसायिक सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी. पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं.
चौथी तिमाही - अक्तूबर से दिसम्बर 2010
तिमाही के आरम्भ में विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा तथा स्मरण शक्ति में भी कमी आएगी. इन दिनों बनते कार्य भी बाधित हो सकते हैं. भौतिक सुख सुविधाआें पर आपके व्यय अधिक होंगे. संतान पक्ष से समय अच्छा रहेगा. इनकी आेर से खुशी व सम्मान प्राप्त होगा.
नवम्बर माह में उत्साह व परिश्रम पूर्वक किये गये कार्यों से सफलता प्राप्त करेंगे. इस अवधि में व्यवसाय में अधिक मन नहीं लगेगा. विदेशों से सम्पर्क बनाने के लिये यह समय अच्छा रहेगा. संचार के क्षेत्रों से लाभ की संभावना रहेगी. नवम्बर अंत के बाद का समय दाम्पत्य जीवन में मधुरता लाएगा. छात्रों के लिए भी समय अनुकूल होगा, शिक्षा में आने वाली बाधाएं दूर होंगी.
वर्ष के अंत में व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलेगा. इस समय कोई महत्वपूर्ण समझौता कर सकते हैं. संतान को लेकर चिन्ताएं बढ़ सकती हैं. क्रोध में भी इज़ाफा होगा. छात्रों को शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे.
अन्य पोस्टें
- गुरू के राशि परिवर्तन का प्रभाव (Effect of Jupiter's Transit Into Aquarius)
- कन्या राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Kanya Rashi)
- वृष राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Vrisha Rashi)
- वृश्चिक राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Vrishchika Rashi)
- धनु राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Dhanu Rashi)
- तुला राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Tula Rashi)
- सिंह राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Simha Rashi)
- मिथुन राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Mithuna Rashi)
- मकर राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Makara Rashi)
- कर्क राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Karka Rashi)
- मेष राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Mesha Rashi)
- कुम्भ राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Kumbha Rashi)
- मीन राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Meena Rashi)
- साफ्टवेयर प्रोग्रामर कैरियर के लिये ज्योतिष योग (Astrology Yoga for Software Programmer Carrer)
- राजनीति में प्रवेश एवं सफलता के लिये ज्योतिष योग (Astrology Yoga for Carrer in Politics)
1
कुल
380
:
1 - 15


del.icio.us
Digg
आपके कमेन्ट्स (31 मिले):
Happy New Year. My DOB is 26th AUG 1975 time 16:37,birth place SATNA (MP).I shall be highly obliged if you could please guide me for my RASHI and about of year 2010.kya meri kundali me Vairagya hai.
Thanks nd regards
deepak
Muje 1 restorent kholana he to wo kabtak khula shak ta he?
or meri wife k shath 3year se ham alag he me pese kamane karan vides me hu to hamara milabh kab hoga?
my birth date 23 august 1986
timing 1:10 am
dhnyavad
at 10:40am.tell me about my job
आपका क्या कहना है?