AstroBix
तुला राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Tula Rashi)
पहली तिमाही- जनवरी से मार्च 2010साल के आरम्भ में आपको विरोधी पक्ष के कारण रुकावटों का सामना करना पडे़गा. व्यवसायक क्षेत्र में सभी पर विश्वास करना सही नहीं रहेगा, विश्वास पात्र ही आपको धोखा दे सकतें हैं अत: सावधान रहे. जनवरी अन्त तक शुभ कार्य संपन्न होने की संभावना रहेगी. आत्मविश्वास को बनाये रखे. दाम्पत्य जीवन में तनाव होने कि संभावना बन रही है. इस अवधि में आप अपने जीवनसाथी के साथ स्नेह व सहयोग से रहे. अधिक क्रोध करना सही नहीं होगा. इस समय परिवार से कम सहयोग मिलेगा.
मार्च मध्य से आपको अपने कार्य में सफलता मिल सकती है. योजनाएं सफल होगी. विरोधी पक्ष पराजित होगें. वाद विवाद में समय न गवायें, इससे सम्बन्धों में तनाव बढ़ेगा. भाईयों में स्नेह की कमी रह सकती है. अधिक भाग दौड के कारण स्वास्थ्य में कमी हो सकती है.
दूसरी तिमाही- अप्रैल से जून 2010
दूसरी तिमाही के आरम्भ में आपको साधारण धन लाभ होगा. खर्चो में अधिकता रहेगी. जिससे मानसिक तनाव व क्रोध की अधिकता रह सकती है. भाई बन्धुओं से मन मुटाव रहेगा. धर्मिक कार्यों में रुचि बढेगी. कुछ धन शुभ कार्यों पर भी खर्च होगा. इस अवधि में आपके दाम्पत्य जीवन में उलझने बनी रहेगी. शान्ति व स्नेह बनाये रखें.
तिमाही के अन्तिम समय में शुभ फलों में वृद्धि होगी. आपके बिगडे़ हुए काम बनेंगे. धन लाभ व उन्नति के अवसर मिलेगे लेकिन, व्यय की भी अधिकता रहेगी. विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे. पारिवरिक सुखों में वृद्धि होगी. परन्तु, भाईयों व मित्रों का सहयोग कम मिलेगा. छात्र शिक्षा के लिये विदेश जा सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा रहेगा.
तीसरी तिमाही- जुलाई से सितम्बर 2010
तिमाही के प्रथम माह में उत्तम वाहनों का सुख प्राप्त होगा. इस समय में अपनी मेहनत से कार्यों में सफलता प्राप्त करेगे. व्यावसायिक क्षेत्रों में भी आपको अपने पुरुषार्थ से सफलता मिलेगी. बड़ों के मार्गदशर्न व अनुभव से आप अपने व्यवसाय के काम समय पर पूरा कर सकेंगे. माह के मध्य में प्रतियोगिताओं में मेहनत में कमी होने की संभावना रहेगी.
अगस्त में आपके संचय में मन्द गति से वृद्धि होगी. संचार व यात्राओं के माध्यम से आपके काम पूरे होंगे. मास के अंत में स्वास्थ्य में कमी रहेगी. घरेलू उलझने बढ़ सकती हैं. आकस्मिक व्ययों में वृद्धि होगी. सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर व वाहन पर व्यय कर सकते हैं.
सितम्बर माह से विदेशों से सम्बन्ध होने पर लाभ होने की संभावना है. आप अपने पुरुषार्थ के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे. इस समय में मनोरंजन के साधनों के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा.
अन्तिम तिमाही- अक्तूबर से दिसम्बर 2010
तिमाही के प्रथम माह में आपके दाम्पत्य जीवन में सहयोग व सुख की कमी रहेगी. इस अवधि में आपकी आय में उतार चढाव अधिक होने की संभावना है, हालांकि बिगडे़ कार्य बनने की संभावना है. परिवार में कोई शुभ समाचार आयेगा. मित्रों से मेल जोल बढे़गा, परन्तु इस सब में धन अधिक खर्च होगा. मकान की मरम्मत आदि पर खर्च कर सकते हैं. स्वास्थ्य में कमी रहने की संभावना है.
नवम्बर मध्य के बाद कार्य क्षेत्र में धन का लाभ होगा. कार्यभार बढे़गा. दाम्पत्य सुख में बाधाएं आएंगी. मास के अंत में शुभ कार्यों पर व्यय होगा. यात्राओं के अवसर मिलेंगे. साझेदारी में लाभ व सफलता मिलने की संभावना है. नई योजनाओं का आरम्भ इस समय कर सकते हैं. तिमाही के अंतिम माह में वाहन खरीदने बेचने के लिए समय शुभ रहेगा लेकिन, योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं.
अन्य पोस्टें
- गुरू के राशि परिवर्तन का प्रभाव (Effect of Jupiter's Transit Into Aquarius)
- कन्या राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Kanya Rashi)
- वृष राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Vrisha Rashi)
- वृश्चिक राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Vrishchika Rashi)
- धनु राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Dhanu Rashi)
- तुला राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Tula Rashi)
- सिंह राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Simha Rashi)
- मिथुन राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Mithuna Rashi)
- मकर राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Makara Rashi)
- कर्क राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Karka Rashi)
- मेष राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Mesha Rashi)
- कुम्भ राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Kumbha Rashi)
- मीन राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Meena Rashi)
- साफ्टवेयर प्रोग्रामर कैरियर के लिये ज्योतिष योग (Astrology Yoga for Software Programmer Carrer)
- राजनीति में प्रवेश एवं सफलता के लिये ज्योतिष योग (Astrology Yoga for Carrer in Politics)
1
कुल
380
:
1 - 15


del.icio.us
Digg
आपके कमेन्ट्स (49 मिले):
muje janna hai mera acha samay kab shuru hoga.
mujhe job karni chahiye ya apna busnish karna chahiye
agar nahi acchaa ho to kya karna chahiye.
plz reply
sadesati sabko buri hoti hai ?
mera 2009 ka saal bahut bura gaya,parntu varsh ke anth me kuch thick lag raha hai.mera 2010 kesa jayega plz reply kare, aapse kese cotanct ho sakta hai batae. dhnyabaad.
4:10 pm plz reply
Ram Ram
main aapse janana chahta hun ki mujhe santan prapti kab hogi
mera janam 12.08.1975 ko 08.15 pm Hissar Haryana me hua hai
Kripaya uttar den
AApka
Rudramani
Ram Ram
main aapse janana chahta hun ki mujhe santan prapti kab hogi
mera janam 26.09.1979 ko 00.15 pm dabwali Haryana me hua hai
Kripaya uttar den
AApka
TARLOK
Ram Ram
main aapse janana chahty hun ki mara 13 jan ka din kasa hoga.
kripaya uttar den
rachhpal
meri ghar ke halat kab sudhrenge....
Actual Date of Birth??????
In Books-05-11-1982.
MAI ES SAMAY BAHUT BURY TARAH SE FAS GAYA HOO MERY NAUKARI JANE WALI HAI BACHE GI YA JAYEGI MAI TCI XPS MEY WORK KARATA HOO.AGAR ISKA KOI UPAI HAI TO BATANE KA KASHT KARE
Regads//
yogesh pandey
Is samay meshe bahut sammsayo ka samna karna pad ra hi. mera computer ka Busnis hi. lekin meshe saphalta nhi mil rahi hi jo kam karne jata hu vo kam nahi hota. mushe kuch upay batayei main kay karu.
Regads
Laxmikant yadav
ho raha hai iska koi upay hume bheja
THANK YOU SIR. RAM RAM JI.
i,m working in pvt co, as accountant.
i,m working in pvt co, as accountant.
thankyou.
sir kuch kriye
hanth jod k prarthna krti hu
main apne bavishya ke bare me janana chahta hun ki muhe naukri kab tak milegi
आपका क्या कहना है?