AstroBix
वृष राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Vrisha Rashi)
प्रथम तिमाही- जनवरी से मार्च 2010वर्ष के प्रथम तिमाही में आपको व्यावसायिक लाभ हो सकते हैं. आपको परिवार का सहयोग प्राप्त होगा तथा धन की प्राप्ति भी हो सकती है. इस समय आपका लक्ष्य संचित धन को अधिक से अधिक बढाने का रहेगा. आपको माता, भूमि एवं भवन का सुख कुछ बाधाओं के साथ मिलने की संभावना है.इन दिनों आपको इच्छित पद की प्राप्ति हो सकती है तथा शुभ सूचनाएं भी मिलेंगी. लाभ के नये स्रोत बनेंगे. आदलती मामलों से अभी बचकर रहें, अदालत में अपील के लिए यह समय आपके पक्ष में नहीं है. स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. छात्रों को इस समय शिक्षा में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है.
तिमाही के अन्त में आपको परिवार के विरोध का सामना करना पड सकता है. उच्चाधिकारियों के मार्गदशर्न की अवहेलना न करे बल्कि उनकी सलाह से लाभ उठायें. इस समय में आपको वाद विवाद में नहीं पडना चाहिए. जहां तक हो सके लडाई झगडों से अपने को दूर रखे. मार्च के अन्त में उन्नति के लिये विशेष मेहनत करनी पडे़गी. लेकिन,शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे. पिता से सम्बन्धों में मधुरता बनाये रखने हेतु प्रयास करना होगा. व्यावसायिक क्षेत्र में इस अवधि में महिलाओं का सहयोग फायदेमंद हो सकता है.
दूसरी तिमाही - अप्रैल से जून 2010
इस अवधि में शिक्षा, संतान व धन की प्राप्ति होगी. यात्राएं लाभप्रद होंगी. व्यापार में एवं साझेदारी के काम में लाभ मिलेंगे. संचार के साधनों से व्यवसाय के कार्य समय पर पूरे होगे. बौद्धिक क्षमता अच्छी रहेगी, पढ़ाई लिखाई के लिए भी समय अच्छा रहेगा. संतान की आेर से भी मन प्रसन्न रहेगा. परिवार से लाभ मिलेगा. आपके पिता के लिए भी यह समय लाभकारी रहेगा. नौकरी में होने पर इसमें बदलाव की संभावना रहेगी. पदोन्नति एवं आय में वृद्धि की भी संभावना रहेगी.
जून के बाद आपके वैवाहिक सम्बन्धों में स्नेह व सहयोग बढ़ेगा, जिससे दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा. नेतृत्व की क्षमता उभरकर सामने आएंगी. बाधाओं के बाद भी लाभ में बढ़ोत्तरी होगी. सम्मान में वृद्धि होगी. इस समय मकान की मरम्मत अथवा भूमि या भवन पर व्यय कर सकते हैं. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा.
तिमाही के अन्तिम समय में आर्थिक परेशानियां अधिक रहेंगी. व्यावसायिक लाभ के लिए काफी परिश्रम करना पड़ सकता है. अकारण चिन्ताएं बढ़ेंगी तथा क्रोध व उत्तेजना में भी वृद्धि होगी. स्वजनों से विवाद न करें. शत्रुओं से सावधान रहें. स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहा सकता है.
तीसरी तिमाही- जुलाई से सितम्बर 2010
इस तिमाही में आय में अस्थिरता रह सकती है तथा व्यय में वृद्धि होगी. अपके व्यय मुख्यत: संतान एवं जीवनसाथी के पर होंगे तथा कुछ अपने पर भी खर्च करेंगे. मानसिक तनाव में वृद्धि होगी. इस समय सेवा भाव से कार्य करना सम्मान को बढ़ाएगा. छोटे भाई बहनों को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. साझा व्यापार के लिए यह समय उत्तम रहेगा.
जुलाई अन्त में धन की चोरी की संभावना होने से सर्तक रहना होगा. तीर्थ यात्रा के कार्यक्रम बन सकते हैं लेकिन, यात्राओं में सावधानी रखें विशेषतौर पर खान-पान का ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. संतान से स्नेहपूर्ण व्यवहार करें, इस समय सख्ती करना सही नहीं होगा. छात्रों को शिक्षा में परेशानियां आ सकती हैं.
तिमाही अन्त में, नौकरी में बाधाएं आ सकती हैं . आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिये विदेशों से सम्बन्ध बनाने में सफल रहेंगे. इस अवधि में, अनपेक्षित लाभ होने की संभावना है. व्यापार के कामों में आपको भाग्य का लाभ मिलेगा.
चौथी तिमाही- अक्तूबर से दिसम्बर 2010
अक्तूबर के आरम्भ में आपके स्वास्थ्य में कमी हो सकती है. माता का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है. इस माह आपमें दयालुता व सेवा भाव में वृद्धि होगी. शिक्षा में इस समय बाधाएं आ सकती हैं. लाभों में कमी होने की संभावना रहेगी जिससे आपकी चिन्ताएं बढे़गी.
18 नवम्बर के बाद व्यवसाय में सुधार के बाद आपकी आय बढेगी. तिमाही के अन्तिम भाग में परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे. शिक्षा में आने वाली बाधाएं दूर होंगी. आय का प्रवाह नियमित होगा व संचय में बढ़ोतरी होगी. इस अवधि में आपके वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव आ सकता. आपके लिए उचित होगा कि क्रोध में कमी लाएं व परिवार में सहयोग बनाकर चलें.
अन्य पोस्टें
- गुरू के राशि परिवर्तन का प्रभाव (Effect of Jupiter's Transit Into Aquarius)
- कन्या राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Kanya Rashi)
- वृष राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Vrisha Rashi)
- वृश्चिक राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Vrishchika Rashi)
- धनु राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Dhanu Rashi)
- तुला राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Tula Rashi)
- सिंह राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Simha Rashi)
- मिथुन राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Mithuna Rashi)
- मकर राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Makara Rashi)
- कर्क राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Karka Rashi)
- मेष राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Mesha Rashi)
- कुम्भ राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Kumbha Rashi)
- मीन राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Meena Rashi)
- साफ्टवेयर प्रोग्रामर कैरियर के लिये ज्योतिष योग (Astrology Yoga for Software Programmer Carrer)
- राजनीति में प्रवेश एवं सफलता के लिये ज्योतिष योग (Astrology Yoga for Carrer in Politics)
1
कुल
380
:
1 - 15


del.icio.us
Digg
आपके कमेन्ट्स (30 मिले):
so i married 1 year back pls tell me when whuld be i become mother?
My birthdate 14-12-1978,evening 6.10 place Jalgaon(Maharashtra). I am C.A. Final student,But since last 3 year I have not completed my final exam till date, so please gave if any problems in kundali?
Mai ye janna chahta hun ki meri economic situation kab sudhregi. aur Santan ki prapti kab tak.
date of birth ....30-6-1981 (time 12:30:pm)
happy new year
koi sujav ho to likhana sir
When i get pragnent?
Mera Vivah Kab tak hoga, Mera Future Kya hai? Kaun se vyavsay Karna chahiye
Thanks
Vikas Kumar Sahu
आपका क्या कहना है?