AstroBix
वृश्चिक राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Vrishchika Rashi)
पहली तिमाही: जनवरी से मार्च 2010पहली तिमाही के प्रथम माह में आपका आत्मविश्वास बढे़गा. विरोधियों से किसी समझौते पर संधि हो सकती है. आपकी कार्यकुशलता आपको सम्मान दिलायेगी. पिता से पूर्ण सहयोग मिलेगा. दाम्पत्य जीवन के लिए भी समय अच्छा रहेगा. सिर दर्द के कारण आपको कष्ट हो सकता है. संतान से सम्बन्धित कार्य सफल होंगे.
तिमाही के मध्य के बाद आपको अपने आवेश पर काबू रखाना होगा क्योंकि इससे धन का नुकसान हो सकता है. व्यावसायिक क्षेत्र में उतार चढाव अधिक रहने से चिन्ताएं बढे़गी. इस अवधि में आपकी लगनशीलता व परिश्रम में वृ्द्धि होगी़, जिससे माह के अन्त में आपके काम पूरे हो सकेगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखे.
दूसरी तिमाही- अप्रैल से जून 2010
इस अवधि में आपके पारिवारिक व आर्थिक उलझनों के कारण मन परेशान रहेगा. संघर्ष के बाद धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. धन का अपव्यय हो सकता है. परिवार में मनमुटाव रहेगा. भाईयों एवं मित्रों से सम्बन्धों में मधुरता की कमी रहेगी. मास के अन्त में व्यावसायिक कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है.
इसके बाद के माह में पुरुषार्थ से उन्नति व धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. भाग दौड़ अधिक रहेगी. मास के अन्त में आपके पराक्रम व उत्साह मे वृद्धि होगी. जून माह में कार्यों में तेजी आयेगी.
तीसरी तिमाही- जुलाई से सितम्बर 2010
इस अवधि में धैर्य व साहस से लाभ में वृद्धि होगी. सुख के साधनों में में भी इज़ाफा होगा. धन व संतान का सुख मिलेगा. धर्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी. शिक्षा के लिये समय उत्तम रहेगा. जुलाई के पश्चात बाधाआें के बाद धन का लाभ होगा. आर्थिक उलझनें बढ़ेंगी. निराशात्मक विचार आप पर हावी रहेंगे, जिसे दूर करने का प्रयास करना होगा. नौकरी में सहयोगियों पर अधिक विश्वास न करें. यात्राएं लाभप्रद होंगी. विद्यार्थियों की स्मरणशक्ति में कमी हो सकती है. चोट लगने की संभावना है, सावधान रहे.
चौथी तिमाही - अक्तूबर से दिसम्बर 2010
इस अवधि में स्वास्थ्य में कमी महसूस करेंगे. इसलिये, आराम करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य सम्बन्धी कारणों से व्यय भी करना पड़ सकता है. संतान व जीवनसाथी से सम्बन्धित विषयों पर भी धन खर्च करेंगे. दाम्पत्य जीवन में सुख की कमी रहेगी.
18 नवम्बर के बाद स्थिति में सुधार आयेगा. धन का लाभ मिलेगा तथा संतान से भी सहयोग मिलेगा. शिक्षा की दृष्टि से भी समय उत्तम रहेगा. साहसिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी. परिश्रम व पराक्रम से धन अर्जित करेंगे व उन्नति की ओर अग्रसर होंगे. क्रोध में वृद्धि होगी. परिवार में पिता से सम्बन्धों में मधुरता की कमी रहेगी तथा माता को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. दिसम्बर माह में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. किसी शुभ कार्य के होने की भी संभावना रहेगी. बुद्धि का प्रयोग सकारात्मक दिशा में होने से आय के स्रोतों वृद्धि होगी.
अन्य पोस्टें
- राहु-कालम : शुभ कार्यो में विशेष रुप से त्याज्य (Rahu Kalam: Aboondoned for Auspicious Events)
- गुरू के राशि परिवर्तन का प्रभाव (Effect of Jupiter's Transit Into Aquarius)
- कन्या राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Kanya Rashi)
- वृष राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Vrisha Rashi)
- वृश्चिक राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Vrishchika Rashi)
- धनु राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Dhanu Rashi)
- तुला राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Tula Rashi)
- सिंह राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Simha Rashi)
- मिथुन राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Mithuna Rashi)
- मकर राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Makara Rashi)
- कर्क राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Karka Rashi)
- मेष राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Mesha Rashi)
- कुम्भ राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Kumbha Rashi)
- मीन राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Meena Rashi)
- साफ्टवेयर प्रोग्रामर कैरियर के लिये ज्योतिष योग (Astrology Yoga for Software Programmer Carrer)
1
कुल
381
:
1 - 15


del.icio.us
Digg
आपके कमेन्ट्स (24 मिले):
date of birth 15.05.1984
muje meri naukari ke bare mai batayein.
Thank you for your excellent advice.
me kis saal me apna khud ka ghar bana paungi?
Mera rashika name nau(9) he. DFB 2039-02-23-1(rabibar) around 6pm.Palace GOrkha manakamana ke pas purba tarf hai.Likin mera question ihe mera sadhi kab hoga. bahar janame kaisa hoga kab milega? Sadhi kaisa atmi se hoga? Ks tarf se sadhi hoja? Mera bhagya kaisa hoga?Please ans me.
आपका क्या कहना है?