Home | लाल किताब | अन्धी कुण्डली (Andhi Kundli In Lal Kitab)

अन्धी कुण्डली (Andhi Kundli In Lal Kitab)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Andhi Kundli

अन्धी कुण्डली का सीधा सम्बन्ध दशम भाव (Direct Relationship WithTenth House) से है. दशम भाव के पाप पीडित होने से कुण्डली अन्धी कही जाती है.

अब मुख्य प्रश्न यह है कि दशम भाव किस प्रकार से पाप पीडित होता है. एक तो बृहस्पति के दशम भाव में (Jupiter In Tenth House) स्थित होने पर यह भाव पाप पीडित होता है क्योंकि मकर राशी में बृहस्पति नीच राशी (Debilitated Jupiter In Capricorn) का होता है. दूसरे दशम भाव में दो या दो से अधिक ऎसे ग्रह स्थित हो जो आपस में शत्रुता रखते हों तो भी यह कुण्डली अन्धी कही जाती है. एक दूसरे से शत्रुता रखने वाले ग्रहो की सारणी (Chart) इस प्रकार हैं:  

सारणी (Chart) इस प्रकार हैं:-

ग्रह                             शत्रु

सूर्य                         शुक्र, शनि, राहु, केतु
चन्द्रमा                     राहु, केतु
मंगल                      बुध, केतु
बुध                         चन्द्रमा
बृहस्पति                   बुध, शुक्र
शुक्र                          सूर्य, चन्द्र, राहु
शनि                        सूर्य, चन्द्र, मंगल
राहु                     सूर्य, मंगल, शुक्र
केतु                         सूर्य, चन्द्र, मंगल

तीसरी स्थिति में दशम भाव में एक ग्रह (One Planet In Tenth House In Third Position) के स्थित होने तथा चतुर्थ भाव में उस ग्रह के शुत्रु ग्रह के स्थित होने तथा उसके द्वारा दशम भाव को पूर्ण दृष्टि (Full Aspects) (100%) से देखने पर भी दशम भाव पीडित (Affliction Of Tenth House) हो जाता है, अतः कुण्डली अन्धी कुण्डली कहलाती है.

कुण्डली अन्धी होने पर शुभ फल कडे श्रम के उपरान्त ही मिलता है अर्थात फल प्राप्ति के लिए भाग्य के भरोसे बैठकर कर्म करने पर विशेष ध्यान देना पड्ता है. और अशुभ फल की प्राप्ति शीघ्रता से होती है. अन्धी कुण्डली वाले जातक या जातिका को सर्वप्रथम 10 अन्धो को खाना खिलाना चाहिये तथा अन्य उपाय (Other Remedy) करना चाहिये जिससे कि इसका दुष्प्रभाव कम होकर शुभ ग्रहो के प्रभाव में वृद्धि की जा सके.

नोट: लाल किताब की संर्पूण गणनाये, फलित व उपाय लाल किताब एक्सप्लोरर में उपलब्ध हैं।आप इसका 45 दिन तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं । कीमत  1750 रु. जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे

Comments (1 posted):

amit karsh on 15 May, 2009 04:28:04
avatar
naukari ke liye.

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image: