- आपकी जन्म कुंडली
- कुंडली फलादेश
- कालसर्प दोष चैक
- वर्ष कुंडली
- वर्षफल
- राशिफल
- आज का राशिफल
- मासिक राशिफल
- दैनिक ज्योतिष
- चौघड़िया
- राहुकाल
- आज का पंचाग
- वैवाहिक ज्योतिष
- विवाह मिलान
- मांगलिक दोष
- लाल किताब
- लालकिताब कुंडली
- लालकिताब कुंडली
- अंक ज्योतिष
- आपका नाम
- आपका जन्मदिन
- नाम सलाह
- अन्य
- शुभ राशि रत्न
- शुभ रुद्राक्ष
योनिकूट से कुण्डली में गुण मिलान (yoni Koot)
इस धरती पर जितने भी जीव हैं वे किसी न किसी योनि से सम्बन्धित हैं अर्थात बकरी, बैल, हाथी, सिंह, चूहा या फिर मनुष्य सभी ईश्वर द्वारा बनायी गयी योनियां हैं। हर योनि की अपनी विशेषता और अपना गुण (Characteristic) है, परंतु यहां हम जीवों की योनियों की बात नहीं कर रहे हैं, बात कर रहे हैं नक्षत्रों की योनियों(Yoniya of Nakshatras) की। ज्योतिष के अनुसार योनि का सम्बन्ध नक्षत्रों से मानी गयी हैं (According to the Astrologer relationship of Yoni from Nakshatras) ।
योनियो का सम्बन्ध परस्पर पॉच प्रकार का है(Relationship of Yoni is Five different types):
1. स्ववर्ग की योनि 2. मित्र 3.उदासीन 4.शत्रु 5.महाशत्रु
ज्योतिश के अनुसार वर और कन्या के नक्षत्रों की योनि एक हों अथवा दोनों के नक्षत्रों की योनि अलग अलग हो तो विवाह के लिए यह अच्छी स्थिति मानी जाती है((According to the Astrologer Nakshatras of var and kanya is same and diferent is good sign of marriage)) । कुण्डली में यह गुण मिलने पर विवाह के विषय में विचार कर सकते हैं। कुण्डली मिलाते समय अगर स्त्री एवं पुरूष दोनों की कुण्डली में नक्षत्र परस्पर उदासीन योनि(Neutral Yoni) के हों तो इस स्थिति में विवाह होने पर वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है। ज्योतिर्विदों के मतानुसार यदि वर-वधू के नक्षत्र परस्पर शत्रु योनि (Opposite Yoni) के हों तो विवाह के लिए शुभ स्थिति नहीं बनती है, इस स्थिति विवाह के विषय में अन्य गुणों से विचार करना चाहिए अगर अन्य कूट से 18 से अधिक गुणांक प्राप्त हो रहे हैं तो शादी की बात आगे ले जायी जा सकती है। अगर कुण्डली मिलाते समय नक्षत्र महाशत्रु योनि(in time of kundli matching, nakshtras are opposite yoni) के आते हैं तब तो और भी सावधान रहना चाहिए क्योंकि इसे अत्यंत अशुभ माना गया है।
योनिकूट(Yooni koot) के विषय में महर्पि अत्रि(Maharishi Atri) ने कहा है कि सफल वैवाहिक जीवन के लिए ध्यान रखना चाहिए कि स्त्री और पुरूष दोनों के नक्षत्र की योनि समान हो। स्त्री व पुरूष दोनों के नक्षत्र की योनि समान होने पर संतान एवं सुख के सम्बन्ध में उत्तम स्थिति रहती है(If Nakshatras of Male and Female are in same Yoni is a good sign of happiness and have child in your life)। अगर दोनों के नक्षत्रों की योनि भिन्न होती है तब वैवाहिक जीवन ठीक ठाक रहता है(If Nakshatras are different in both yoni that is the good sign of marriage)। कुण्डली मिलान करते समय ज्ञात हो कि दोनों के नक्षत्रों की योनि में परस्पर वैर भाव(at the time of kundli matching also aware that yoni of both male and female is opposite) है तो, विवाह के लिए अन्य कूटों से प्राप्त गुणांक पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि इस स्थिति में विवाह होने पर दाम्पत्य जीवन में वियोग और कष्ट का सामना करना पड़ता है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि नक्षत्रों की योनि में वैर भाव को महादोष माना fगया है(If Nakshatras of yoni are in Enemy kind so it is a sign of big Aspersion)।
योनि कूट में किन योनियों के मध्य विवाह की आज्ञा नहीं दी गयी है आइये कुछ उदारहण देखते हैं। अगर स्त्री और पुरूष में से एक की नक्षत्र योनि मृग(Mrigh yoni) या हाथी हो और दूसरे का सिंह इसी प्रकार क्रमश: नेवला या गरूड़ और सांप हो, कुत्ता या वानर और मेष हो। इन योनियों के बीच वैर भाव(Enemy in yooni) होने के कारण विवाह की आज्ञा नहीं दी गयी है और कहा गया है कि इस स्थिति में विवाह होने पर पति पत्नी में आपसी कलह और विवाद की स्थिति बनी रहती है।
योनि सम्बन्ध में गुणों की गणना(Counting of relate Yoni in Guna):
1. यदि दोनों के नक्षत्र एक योनि(same Yoni) के हों तो गुणांक 4 प्राप्त होता है।
2.यदि स्त्री पुरूष के नक्षत्र मित्र योनि(Friend Yoni) के हों तो गुणांक 3 प्राप्त होता है।
3. यदि दोनों के नक्षत्र उदासीन योनि(Neutral Yoni) के हों तो गुणांक 2 मिलता है।
4.यदि स्त्री पुरूष के नक्षत्र शत्रु योनि(Enemy Yoni) के हों तो गुणांक 1 मिलता है।
5.यदि दोनों के नक्षत्र महाशत्रु योनि के हों तो गुणांक 0 प्राप्त होता है।
इन स्थितियों में योनिकूट दोष नहीं लगता( Aspersion of Yoni koot is not applicable in these stages):
1.यदि दोनों के राशीश परस्पर मित्रवत हों।
2.यदि दोनों के राशीश एक हों(Same Rashi)।
3.दोनो के नवमांशेश परस्पर मित्र या एक हो।
4.भकूट(Bhkoot)शुद्धि हो।
5.वश्य-शुद्धि हो।
नोट: आप कम्पयूटर द्वारा स्वयं जन्मकुण्डली, विवाह मिलान और वर्षफल का निर्माण कर सकते हैं. यह सुविधा होरोस्कोप एक्सप्लोरर में उपलब्ध है. आप इसका 45 दिन तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं. कीमत 1250 रु. जानकारी के िलए यहाँ किलक करे




del.icio.us
Digg

Comments (1 posted):
Post your comment