AstroBix
- आपकी जन्म कुंडली
- कुंडली फलादेश
- कालसर्प दोष चैक
- वर्ष कुंडली
- वर्षफल
- राशिफल
- आज का राशिफल
- मासिक राशिफल
- दैनिक ज्योतिष
- चौघड़िया
- राहुकाल
- आज का पंचाग
- वैवाहिक ज्योतिष
- विवाह मिलान
- मांगलिक दोष
- लाल किताब
- लालकिताब कुंडली
- लालकिताब कुंडली
- अंक ज्योतिष
- आपका नाम
- आपका जन्मदिन
- नाम सलाह
- अन्य
- शुभ राशि रत्न
- शुभ रुद्राक्ष
मृ्गशिरा नाडी मुहूर्त वआर्द्रा नाडी मुहुर्त - Mrigashira Nadi Muhurtha and Ardra Nadi Muhurtha
नाडी मुहूर्त भार्गव ऋषि के द्वारा बनाई गई प्रणाली है. इस का आधार नाडी है. नाडी से अभिप्राय 24 मिनट का समय होता हे. इसके अन्तर्गत प्रत्येक दिनमान को 30 नाडियों में विभाजित किया जाता है. तथा यही नाडियां रात्रि में भी होती है. इन 30 नाडियों में से 27 नाडियां नक्षत्रों पर आधारित है(27 Nadis in the 30 Nadis are based on the 27 Nakshatras) व अन्य तीन नाडियां ज्योत्सना, मैत्री, संख्या है. दिन कि नाडियों के समान रात्रि की भी 30 नाडियां होती है. इस प्रणाली का आरम्भ विशाखा नक्षत्र से किया जाता है.
इस श्रंखला की 16 नाडियों का वर्णन हम पहले ही कर चुके है. आईये देखे की ये नाडियां किस प्रकार के फल देती है:-मृ्गशिरा नाडी मुहूर्त (Mrigshira Nadi Muhurtha)
भार्गव नाडी मुहूर्त रविवार के दिन व्यक्ति को यात्रा आरम्भ नहीं करनी चाहिए (The person should not travel in this Nadi Muhurtha on Sunday). इस मुहूर्त (Mrigasira Nadi Muhurta) समय में यात्रा आरम्भ करने पर मार्ग में व्यक्ति का धन खोने की संभावना बनती है. यह नाडी समय सोमवार की अवधि में जानवरों की सेवा से जुडे कार्य करने पर उतम फलों की प्राप्ति होती है. जानवरों का क्रय-विक्रय करने के लिये भी इस मुहूर्त (Mrigasira Nadi Muhurta) का प्रयोग किया जा सकता है. इसके अलावा जानवरों के अन्य कार्य अर्थात उनकी सवारी करने के कार्य में सफलता प्राप्त होती है.
मंगलवार के नाडी समय में शुभ कार्य नहीं करने के विषय में कहा गया है. वर्षा से जुडे उपाय इस मुहूर्त समय में विशेष रुप से नहीं करने चाहिए. वर्षा के कार्यो में इससे संबन्धित यज्ञ, हवन, दान, दक्षिणा का कार्य इस नाडी समय दिन मंगलवार में नहीं करना चाहिए. मृ्गशिरा की बुधवार की नाडी मुहूर्त घर क्रय करने के लिये उपयुक्त रहता है. इस नाडी समय में उचित दामों में घर प्राप्त होने की संम्भावनाएं बनती है.
गुरुवार के दिन मृ्गशिरा नाडी अवधि में व्यक्ति को शत्रुओं के विरूद्ध कार्य नहीं करना चाहिए. इस अवधि में यह कार्य करने पर व्यक्ति को शस्त्रों का भय रहता है. अर्थात स्थिति व्यक्ति के विपरीत होने की संभावनाएं बनती है. शुक्रवार की मृ्गशिरा नाडी मुहूर्त में शुभ कार्य आरम्भ करने पर व्यक्ति को असफलता मिल सकती है (Do not start any auspicious task in this Nadi Muhurtha on Friday otherwise you may get loss).
इस नाडी समय में अशुभ कार्यो को किया जा सकता है. शनिवार की मृ्गशिरा नाडी में यात्रा आरम्भ करने पर यात्रा से संबन्धित उद्देश्यों की प्राप्ति होती है. इसलिये जब व्यवसायिक कार्यो से जुडी कोई खास यात्रा करनी हों तो व्यक्ति को इस यात्रा को शनिवार की मृ्गशिरा नाडी समय में आरम्भ करना चाहिए.
आर्द्रा नाडी मुहुर्त (Ardra Nadi Muhurtha)
भार्गव ऋषि नेआर्द्रा नाडी मुहुर्त (Ardra Nadi Muhurtha) समय के विषय में कुछ इस प्रकार कहा है. रविवार के दिन आर्द्रा नाडी मुहुर्त (Ardra Nadi Muhurtha) में सरकारी विभागों के अधिकारियों (government officers) से मिलने अथवा व्यवसायिक कार्यो में उनसे संबन्धित कोई सहयोग चाहिए. हो़ तो व्यक्ति को इसके लिये आर्द्रा नाडी मुहुर्त (Ardra Nadi Muhurtha) में यह कार्य करना चाहिए. आर्द्रा नाडी का सोमवार की अवधि में प्रतियोगियों की नितियों को असफल करने का कार्य किया जा सकता हे. इस नाडी में कोई टेंडर इत्यादि खुलने का यह समय हों, या निलामी में भाग लेने (participation in auction) पर प्रतियोगियों पर सरलता से विजय प्राप्त की जा सकती है.
मंगलवार की आर्द्रा नाडी समय में मित्रों से किसी विषय पर विवाद नहीं करना चाहिए. अन्यथा आपसी रिश्ते खराब होने कि संभावना बनती है. यह नाडी समय मित्रता के पक्ष से अच्छा नहीं रहता है. इस नाडी समय में व्यक्ति को कोई भी नई मित्रता आरम्भ नहीं करनी चाहिए.
बुधवार के दिन आर्द्रा नाडी में शत्रुओं पर अपना प्रभाव बनाने संबन्धी कार्य किये जा सकते है. अपने प्रतियोगियों को शान्त करने के लिये आर्द्रा नाडी समय अनुकुल रहता है. गुरुवार की इस नाडी की अवधि में शिक्षा संबन्धी कार्यो में सफलता प्राप्त की जा सकती है. उच्च शिक्षा आरम्भ करने के लिये अथवा अपनी योग्यता में वृ्द्धि करने के लिये यह नाडी समय अनुकुल होता है.
शुक्रवार की आर्द्रा नाडी अवधि में संतान की शिक्षा आरम्भ किया जा सकता है (Commencement of education in this Nadi Muhurtha on Friday is favorable for a child). संतान की शिक्षा इस नाडी अवधि में आरम्भ करने पर शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति होने की संभावनाएं बनती है. इस नाडी समय में कोई भी शैक्षिक कार्य आरम्भ करना विशेष रुप से शुभ रह्ता है.
आर्द्रा नाडी का शनिवार के समय में कोई भी व्यापार आरम्भ नहीं करना चाहिए (Do not start business in Adra Nadi Muhurtha on Saturday) . इस नाडी अवधि में व्यक्ति जिस भी व्यापार की शुरुआत करता है. उस में बाधाएं, असफलता व हानि की संभावनाएं बनी रहती है.
- कुण्डली में व्यवसाय और धन की स्थिति (Business and Money in your Birth Chart)
- प्रश्न ज्योतिष से विवाह का विचार - When I will get married - Horary Asrology
- कैरियर और कारकांश कुण्डली (Career & Karakamsh Kundali)
- क्या आपकी कुंडली में लक्ष्मी योग है? - Do you have Laxmi Yoga in your kundali
- लाल किताब में राहु का प्रत्येक भाव के लिए उपाय (Lal Kitab Remedies for Rahu in each house)



del.icio.us
Digg
Comments (0 posted):
Post your comment