अभिजीत मुहुर्त (Abhijeet Muhurta)
हम आप किसी कार्य को शुरू करने के लिए शुभ मुहुर्त का विचार करते हैं। शुभ मुहुर्त में काम करने से कार्य की सफलता और परिणाम की गुणवत्ता बढ़ जाती है। कई बार परिस्थितियां ऐसी हो जाती है कि किसी कार्य विशेष के लिए शुभ मुहुर्त नहीं निकलता रहता है ऐसे में कार्य की तिथि आगे बढ़ानी पड़ती है। कई बार तो इस कारण से कई प्रकार की परेशानी भी आ जाती है। आजकल जब लोग काफी व्यस्त हो गये, लोगों के पास समय की कमी हो गयी है ऐसे में किसी कार्य विशेष के लिए शुभ मुहुर्त नहीं मिलने के कारण नाते रिश्तेदारों का किसी आयोजन में एक साथ उपस्थित हो पाना कठिन हो जाता है क्योंकि सभी लोगों को एक ही दिन छुट्टी नहीं मिल पाती। आज के युग में इस स्थिति का हल है अभिजीत मुहुर्त........
ज्योतिषशास्त्र का उद्देश्य जीवन और सामाजिक रीतियों को आसान और सरल बनाना है। आपको अशुभता से बचाकर शुभता की ओर ले जाना है। यही कारण है कि गूढ़ और गंभीर विषय होते हुए भी इसमें लोच बनाए रखा गया है। अभिजीत मुहुर्त इसी का उदाहरण है।
ज्योतिषशास्त्री बताते हैं कि ज्योतिषशास्त्र के अन्तर्गत एक मुहुर्त आता है जिसे अभिजीत नाम से जाना जाता है। यह मुहुर्त किसी भी शुभ कार्य के लिए अच्छा माना जाता है (Abhijeet Muhurta is Auspicious for any work)। यह मुहुर्त किसी दिन विशेष में नहीं होता है बल्कि यह प्रत्येक दिन उपस्थित होता है। ज्योतिषशास्त्री बताते हैं कि प्रत्येक दिन का आठवां मुहुर्त अभिजीत कहलाता है (As per Astrology eight muhurta of each day is known as Abhijeet Muhurata)।
इस मुहुर्त की अवधि लगभग 48 मिनट की होती है (Duration of Abhijeet Muhurta is approx 48 Minutes)। स्थानीय दिनार्द्ध से 24 मिनट पहले तथा 24 मिनट बाद तक का समय अभिजीत काल कहलाता है। सामान्यतया यह 48 मिनट तक रहता है परंतु दिनमान की अवधि कम हो तो अभिजीत का समय कम हो जाता है। अभिजीत मुहुर्त बहुत ही शुभ होता है। जब कभी किसी शुभ काम के लिए मुहुर्त शुभ नहीं आये तो इस मुहुर्त में कार्य किया जा सकता है (We can do every thing in this Muhurta)। इस मुहुर्त की अवधि में काम करने से अगर दिन का मुहुर्त अशुभ भी हो तो आप अशुभ स्थितियों और परिणाम से सुरक्षित रहते हैं।
अब से अगर जल्दी या किसी कारण वश कोई शुभ मुहुर्त नहीं निकले तो आप इस मुहुर्त अवधि में अपने काम को पूरा कर सकते हैं।
नोट: आप कम्पयूटर द्वारा स्वयं शुभ मुहुर्त निकाल सकते है़। इसके लिए आप मुहुर्त एक्सप्लोरर का इस्तेमाल करे। आप इसका 45 दिन तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं। कीमत 650 रु. जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे
- 2009 का वर्षफल कन्या राशि - (2009 Varshphal Virgo Rashi)
- Muhurat in our daily life - मुहूर्त विचार
- 2009 का वर्षफल - सिंह राशि - (2009 Varshphal - Leo Rashi)
- 2009 का वर्षफल - कर्क राशि - (2009 Varshphal - Cancer Rashi)
- 2009 का वर्षफल - मिथुन राशि - (2009 Varshphal - Gemini Rashi)
- नवमांश कुण्डली (Navamsha Kundali)
- षोडश वर्ग में नवमाश (Navamsa in Shodash Varga)
- ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह का महत्व - Jupiter in Astrology
- Muhurta for journey (यात्रा के सम्बन्ध में मुहूर्त विचार)
- 2009 का वर्षफल - वृष राशि - (2009 Varshphal - Taurus Rashi)
- 2009 का वर्षफल - मेष राशि - (2009 Varshphal - Aries Rashi)
- Relation Between Astrology and science (ज्योतिष और विज्ञान में सम्बन्ध)
- ज्योतिष उपाय-2: गुरू, शुक्र एवं शनि - Astrological Remedies for Guru, Shukra and Shani
- ज्योतिष उपाय-3 : राहु, केतु एवं कालसर्प योग Jyotish Remedies for Rahu, Ketu and Kalsharpa Yoga
- दाम्पत्य जीवन में बुध की भूमिका (Importance of Budh in married life)



del.icio.us

आपके कमेन्ट्स (0 मिले):
आपका क्या कहना है?