Home | मूहूर्त | करण (Abstraction)

करण (Abstraction)

image करण (Abstraction)

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार पंचांग से समय का आंकलन किया जाता है(Assessment of time according to the Panchang)। किसी कार्य के लिए समय शुभ है अथवा नहीं यह भी पंचांग से देखा जाता है क्योंकि पंचांग बताता है कि ग्रह, नक्षत्र की स्थिति कैसी है और उसका परिणाम कैसा होने वाला है। पंचांग को लेकर हमारे मन में कई बार यह उत्सुकता जगती है कि पंचांग को पंचांग क्यों कहा जाता है। ज्योतिर्विद बताते हैं कि पंचांग के पांच अंक अर्थात तत्व होने से इसे पंचांग कहा जाता है। हम यहां इन्हीं पांच अंगों में से एक अंग करण के विषय में बात करने जा रहे हैं, आइये इस अंग के विषय में विस्तार से जानें.......।

ज्योतिष सिद्धान्त के अनुसार एक योग दो करण से मिलकर बनता है (As per the rule of astrology a yoga made from the combination of two karna)। एक करण आधे योग से बनता है। करण की संख्या मूल रूप से 11है।

1.बव करण(Bav karana):
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बव करण में जन्म लेने वाला व्यक्ति धार्मिक स्वभाव का होता है(According to the Astrology, person who are born in Bav karna, they are religious)। इस करण का व्यक्ति शुभ कार्यों में मन लगाते हैं और अपने कार्य में निरन्तर स्थायी रूप से लगे रहना पसंद करते हैं। अनैतिक और धर्म विरूद्ध कार्यों से ये दूर ही रहते हैं। इनकी बुद्धि तीक्ष्ण होती है जिससे ये भ्रम में नहीं उलझते हैं। अपने कार्य एवं व्यवहार से समाज में काफी मान सम्मान प्राप्त करते हैं।

2.बालव(Balav):
बालव करण, व्यक्ति को धार्मिक स्वभाव प्रदान करता है। इस कारण में जन्म लेने वाला व्यक्ति धर्म कर्म में अटूट विश्वास रखता है तथा धर्मयात्रा एवं तीर्थयात्रा के द्वारा अपने जीवन को सफल बनाने का प्रयास करता है। इस करण के जातक अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं(Person who are take birth on balav tithi, they get good education)। ये जीवन में काफी धन अर्जित करते हैं और धन धान्य से पूर्ण, सुखी जीवन व्यतीत करते हैं।

3.कौलव(Kaulav):
कौलव करण में जन्म लेने वाले व्यक्ति का स्वभाव मिलनसार होता है(Person who are take birth in Kaulav karna, they are sociable)। इस करण मे जन्म लेने वाले व्यक्ति सबसे प्रेमपूर्ण और स्नेहयुक्त व्यवहार रखते हैं। इनके मित्रों की संख्या बहुत अधिक होती है और मित्रों से इन्हें समय समय पर अनुकूल सहयोग और लाभ भी प्राप्त होता है। इस करण के जातक बहुत ही स्वाभिमानी होते हैं और किसी भी हाल में अपने स्वाभिमान पर आंच नहीं आने देते हैं।

4.तैतिल(Taitil Karna):
ज्योतिषशास्त्री मानते हैं कि तैतिल करण में जन्म लेने वाला व्यक्ति बहुत ही सौभाग्यशाली होता है(Person who are born in Taitl  karna, they are fortunate)। इस करण के जातक के पास काफी मात्रा में धन होता है। इनके जीवन में प्रेम का विशेष महत्व होता है, ये सभी को स्नेह की दृष्टि से देखते हैं। ये उत्तम मकान व सम्पत्ति के स्वामी होते हैं।

5.गर(Gar):
ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार गर करण में जन्म लेने वाला व्यक्ति काफी परिश्रमी होता है(As per the Astrology, native of Gar karan are laborious and hard working)। यह भाग्य से अधिक कर्म पर विश्वास रखता है तथा जिन वस्तुओं की कामना करता है उसे अपनी मेहनत से प्राप्त कर लेता है। कृषि से सम्बन्धित कार्यों एवं घर के कार्यों में तत्पर रहता है।

6.वणिज(Vanij):
वणिज करण में जन्म लेने वाला व्यक्ति तेज बुद्धि का स्वामी होता है (person who are born in Vanij karan, they are intelligent)। इस करण में जन्म लेने वाला व्यक्ति व्यापार में निपुण होने के कारण वाणिज्य कर्म से आजीविका कमाने वाला होता है। ये यात्रा के भी काफी शौकीन होते हैं, व्यापार के उद्देश्य से ये काफी यात्रा करते हैं और लाभ प्राप्त करते हैं। इसके जातक पूर्णत: व्यावसायिक बुद्धि के होते हैं।

7.विष्टि(Vishti):
ज्योतिषशास्त्र में विष्टि करण शुभ नहीं माना जाता है(Vishti karna is not auspicious in astrology)। इस करण में जन्म लेने वाले व्यक्ति पर विष्टि करण का अशुभ प्रभाव रहता है जिसके कारण इसके जातक का आचरण संदिग्ध रहता है। इनका मन अनुचित कार्यों में लगता है। ये परायी स्त्री के प्रति मोहित रहते हैं। इस करण के जातक का एक विशिष्ट स्वभाव यह है कि अगर ये शत्रु से बदला लेने की सोचें तो किसी भी हद तक जा सकते हैं।

8.शकुनी(Shakuni):
शकुनी करण में जन्म लेने वाला व्यक्ति न्याय करने वाला होता है(That person who take birth in shakuni karana they are follower of law & justice)। ये विवाद को सुलझाने में तत्पर रहते हैं अर्थात अगर इनके आस पास कहीं विवाद उत्पन्न हो तो उसे अपनी बुद्धि से शांत कर देते हैं। ये दवाईयों के भी अच्छे जानकार होते हैं तथा इनसे सम्बन्धित कार्यों में लाभ प्राप्त करते हैं।

9.चतुष्पद(Chatushpad):
चतुष्पद करण में जन्म लेने वाला व्यक्ति शुभ संस्कारों से युक्त ब्राह्मणों का सम्मान करने वाला धर्म-कर्म में विश्वास रखने वाला तथा गायों की सेवा करने वाला होता है(Native of Chatushpad karna are devotee of cow and they love animal)। ये पशुओं से विशेष प्रेम रखते हैं। इन्हें पशुओं की चिकित्सा का भी ज्ञान होता है और ये पशुचिकित्सक भी बन सकते हैं।

10.नाग(Nag):
नाग करण को ज्योतिषशास्त्र में अशुभ माना गया है(Nag karna is not auspicious in astrology)। इस नक्षत्र में जिनका जन्म होता है उन्हें दुर्भाग्यशाली माना जाता है। इनका जीवन संघर्षमय होता है तथा इन्हें भाग्य की अपेक्षा कर्म का फल प्राप्त होता है। इनके नेत्र चंचल होते हैं अत: किसी भी कार्य में स्थिरचित्त नहीं रह पाते हैं, इससे इन्हें जीवन में सफलता मिलना इनके लिए कठिन होता है।

11.किंस्तुघ्न(kinstughan):
किंस्तुघ्न करण में जन्म लेने वाला व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है(Person who take birth in kinstughan karna are very Fortunate) । ये सदैव शुभ कार्यों में संलग्न रहते हैं, इन्हें सभी प्रकार के सांसारिक सुख प्राप्त होते हैं। ये उत्तम शिक्षा एवं धन से परिपूर्ण होकर सभी प्रकार से आनन्दपूर्ण जीवन व्यतीत करते हैं।

नोट: आप कम्पयूटर द्वारा स्वयं जन्मकुण्डली, विवाह मिलान और वर्षफल का निर्माण कर सकते हैं. यह सुविधा होरोस्कोप एक्सप्लोरर में उपलब्ध है. आप इसका 45 दिन तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं. कीमत 1250 रु. जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |
Muhurtha Explorer

आपके कमेन्ट्स (0 मिले):

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Daily Astrology Explorer
अन्य पोस्टें
1 2 3 4 5 6 7 8 > कुल 274 : 1 - 15
चिप्पियां
taurus+rashiphal+2009 2009+rashiphal+taurus+rashi 2009+rashiphal+gemini+rashi gemini+rashiphal+2009 cancer+rashiphal+2009 2009+varshphal+cancer+rashi leo+rashiphal+2009 2009+rashiphal+leo+rashi muhurta muhurtha annual+astrology varshphal+leo 2009+varshphal taurus mesh aries varshphal navamsha+kundali shodash+varga navamsha brahaspati guru jupiter muhurat muhurta+for+oath jyotish+remedies kalsharpa+yoga ketu rahu pond+digging+muhurat muhurat+opening+shop astrological+remedies ascendant+lord lagnesh phalit+jyotish kundali+milan budh+in+married+life remedies+for+planets remedies kalsarp kalsarp+yoga malmass+ekadashi padmini+ekadashi sani+pooja sani+vrat pradosha+vrat skand+purana satya+narayan+katha satyanarayan+vrat rangotsav+madnotsav radha+krishna+holi holi+festival colour+festival maha+shiv+ratri shivratri+vrat+pooja vishnu+fourth+incarnation bhakt+prahlad prahlad+narasimha+avtar holika+dahan sacred+bath magha+poornima+ganga magha+shukla+purnima third+incarnation+vishnu varah+vishnu+incarnation varah+dwadashi+vrat amla+ekadashi+vrat+story parshuram+pooja falgun+shukla+ekadashi amalaki+ekadashi+vrat guru+ravidas+jayanti kabir+ravidas 14th+century+great+saint sant+ravidas guru+ravidas vijya+ekadashi+vrat+story vijya+ekadashi+vrat khattila+ekadashi prayag+mahakumbh+snan amavasya+ganga+snan magha+masa+amavasya mauni+amavasya paush+sukla+ekadashi putrada+ekadashi+vrat surya+katha surya+pooja+vrat surya+saptmi paush+sukla+saptmi martand+saptmi love+line+palm palmistry+love saubhagya+vrat gauri+tap+vrat gauri+tapovrat mokshada+ekadashi moksha+dayni+ekadashi yamraj+yamuna+story brother+sister+parv+tyohar kartik+shukla+dwitya bhai+duj utpanna+ekadshi+katha