Akshaya Tritiya - अक्षय तृतीया और आज का पंचाग
पिछले वर्ष अक्षय तृतीया के दौरान 90 टन सोने की बिक्री हुई थी. अक्षय तृ्तीया के दिन आप अपना व्यवसाय की शुरूआत भी कर सकते हैं. किसी मकान के बनाने के लिये नींव की खुदाई के लिये भी यह शुभदिन माना जाता है.
चूंकि इस दिन विवाहों के लिये किसी मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती इसलिये इस दिन राजस्थान में भारी संख्या मे बाल विवाह करने की कु-रीति भी फैली हुई है.
अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) को सामन्यतया अखतीज के नाम से भी पुकारा जाता है. अक्षय का अर्थ है जो कभी भी खत्म नहीं होता. हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार यह दिन सौभाग्य और सफलता की सूचक है. इस दिन को सर्वसिद्धि मुहूर्त दिन भी कहये है क्योंकि इस दिन शुभकाम के लिये पंचांग देखने की जरूरत नहीं होती. यदि आप कुछ अचल सम्पत्ति, सोना, चांदी या दीर्घावधि के लिये कुछ खरीद करने जा रहे हैं तो यह दिन इस तरह की खरीददारी के लिये सर्वाधिक उपयुक्त है. हीरा या गहने भी इस शुभदिन पर खरीदे जा सकते हैं. इस दिन सोना की बहुत अधिक मात्र में खरीदा जाता है. पिछले वर्ष अक्षय तृतीया के दौरान 90 टन सोने की बिक्री हुई थी. अक्षय तृ्तीया के दिन आप अपना व्यवसाय की शुरूआत भी कर सकते हैं. किसी मकान के बनाने के लिये नींव की खुदाई के लिये भी यह शुभदिन माना जाता है. चूंकि इस दिन विवाहों के लिये किसी मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती इसलिये इस दिन राजस्थान में भारी संख्या मे बाल विवाह करने की कु-रीति भी फैली हुई है.
हिन्दू मान्यताओं के अनुसार त्रेता युग की शुरुआत इसी दिन से हुई है और अमृत जल वाली पवित्र नदी गंगा भी इसी दिन धरती पर आई है.
अक्षय तृ्तीया विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मदिन के रूप में मनायी जाती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य और चन्द्रमा इस दिन उच्चस्थ स्थिति में होते हैं.
इस दिन उपवास रखते हैं और जौ, सत्तू, अन्न तथा चावल से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. इस दिन सुबह ब्रम्ह मुहूर्त में उठकर गंगा या किसी नदी अथवा समुद्र में स्नान करें. विष्णु की मूर्ति को स्नान कराकर तुलसी पत्र चढ़ायें. इस दिन को नवन्न पर्व भी कहते हैं. इस दिन बरतन, पात्र, मिष्ठान्न, तरबूजा, खरबूजा दूध दही चावल का दान दें.
इस वर्ष 7 एवं 8 मई को अक्षय तृतीया है.
Akshaya Tritiya - Astrology Panchand on 7th and 8 May 2008

- मांगलिक दोष का उपचार (Remedies of Manglik Dosha or Kuja Dosha)
- बृहस्पति एवं शुक्र का दाम्पत्य जीवन पर प्रभाव (Impact of Jupiter & Venus on Married Life)
- प्रश्न कुण्डली से विवाह विचार (Marriage Analysis From The Horary Chart)
- प्रश्न कुण्डली से स्वास्थ्य लाभ (Health Analysis Through Prashna Kundali)
- लग्नस्थ ग्रहों का प्रभाव मीन लग्न में (Predictions for Planets Placed in Pisces Ascendant)
- कुम्भ लग्न में लग्नस्थ ग्रह (Planets placed in Aquarius ascendant)
- मकर लग्न की कुण्डली में लग्नस्थ ग्रह (Planets in Capricorn Ascendant)
- धनु लग्न में लग्नस्थ ग्रहों का फल (Predictions for planets in Sagittarius)
- वृश्चिक लग्न में लग्नस्थ ग्रह का फल (Placement of Planets in Scorpio Ascendant)
- तुला लग्न में लग्नस्थ नवग्रह (The placement of planets in Libra)
- कन्या लग्न में नवग्रहों का फल (Interpretation for placement of planets in Virgo Ascendant)
- सिंह लग्न में नवग्रह का फल (The Navagarahas in Leo Ascendant)
- मिथुन लग्न में नवग्रह का प्रभाव (Planets in Gemini Lagna)
- कर्क लग्न में नवग्रह (Navagraha In Cancer Lagna)
- वृष लग्न में लग्नस्थ ग्रहों का फल (Planets in Taurus Lagna)


del.icio.us
Digg
आपके कमेन्ट्स (2 मिले):
आपका क्या कहना है?