Home | मूहूर्त | मृत्यु योग (Mrityu Yoga)
Kundli Software

मृत्यु योग (Mrityu Yoga)

Font size: Decrease font Enlarge font

ज्योतिषशास्त्री कहते हैं कि वास्तव में अशुभ योग को अशुभ योग इसलिए कहा जाता हैं क्योंकि वे शुभ कार्यों में बाधा डालते हैं अथवा प्रतिकूलता प्रदान करते हैं। अगर गहराई से विचार किया जात तो अशुभ योग भी अनुकूल परिणाम देते हैं अगर आपका उद्देश्य अशुभ योगों के अनुकूल हो जैसे शत्रु से बदला लेना, चोरी, लूट, अपहरण आदि। अशुभ योगों में ही एक योग है "मृत्यु योग"(Mirtyu yoga is one of the Inauspicious Yoga) इस योग का निर्माण भी तिथि और वार में सम्बन्ध बनने पर होता है। तिथि और वार में किस प्रकार से सम्बन्ध बनता है जिससे इस योग का निर्माण होता है आइये इसे देखें:

1. अगर रविवार या मंगलवार के दिन नन्दा तिथि (Nanda Tithi)अर्थात प्रतिपदा(Pratipada), षष्ठी या एकादशी पड़े तो मृत्यु योग बनता है जो बहुत ही अशुभ होता है।

2.द्वितीया, सप्तमी, द्वादशी तिथि को भद्रा तिथि(Bhadra Tithi) के नाम से जाना जाता है। अगर सोमवार या शुक्रवार के दिन यह तिथि पड़े तो अशुभ योग मृत्यु योग बनता है।

3.जया तिथि यानी तृतीया, अष्टमी या त्रयोदशी अगर बुधवार को पड़े तो मृत्यु योग बनता है। 

4.ज्योतिषशास्त्र के अन्तर्गत चतुर्थ, नवम और चतुर्दशी को रिक्ता तिथि(Rikta Tithi) के नाम से जाना जाता है (In astrology fourth, ninth and fourteenth tithi are known as Rikta Tithi)। अगर बृहस्पतिवार के दिन रिक्ता तिथि पड़े तो इससे भी अशुभ मृत्यु योग का निर्माण होता है।

5.पंचमी, दशमी, पूर्णिमा, अमावस को ज्योतिषशास्त्र के अन्तर्गत पूर्णा तिथि(Purna Tithi) के नाम से जाना जाता है। पूर्णा तिथि अगर शनिवार के दिन उपस्थित हो तो यह भी अशुभ मृत्यु योग का निर्माण करती है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मृत्युयोग अत्यंत अशुभ होता है। इस योग के रहते कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। अगर आप यात्रा पर जाना चाहते हैं तो इस योग मे नहीं जाएं ऐसी सलाह दी जाती है क्योंकि यात्रा के विषय में यह योग काफी अशुभ माना गया है (Mrityu yoga is not good for travel)
वार और तिथि से ही बनने वाला एक अन्य योग है "काक्रच योग" इसे जानने के लिए देखें  काक्रच योग

नोट: आप कम्पयूटर द्वारा स्वयं शुभ मुहुर्त निकाल सकते है़। इसके लिए आप मुहुर्त एक्सप्लोरर का इस्तेमाल करे। आप इसका 45 दिनों तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं । कीमत 650 रु. जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे

Comments (5 posted):

Shraddha on 08 June, 2009 06:38:57
avatar
mera putra yoga kabhi he janm date: 06.02.1987 time : 03.00 am Place: Mumbai (bhandup)
mirendra on 27 July, 2009 09:33:57
avatar
mera rojgar yog kab he mera janm date 08-01-1977 time 11:45 Place: agra
Rupali on 07 January, 2010 02:14:44
avatar
Namaste,
My DOB 05.12.74 - Rasi SIMHA & boy DOB 20.06.73 - Rasi MAKAR.
gun kam hai ur mrutu yog hai par ladke ko marriage se koi prob nahi.vo ye manta nahi hai.use mujse hi marr karni hai par mai bahut upset hu ki meri vajase use kuch ho na jaye. kya krupaya aap mujhe MRUTU YOG ke bare mai rai de.
isse koi upaya hai kya.
aman singhal on 16 January, 2010 08:58:22
avatar
ati utm acha laga padh ke
ss on 16 September, 2010 05:45:11
avatar
mera date of birth 14.10.78 time 12.02p.m din me, patna bihar, mera future life kaisa hoga? marriage life at present not good further it may divorce, is thre any other marriage for me? if any plz mention when it will be? i am b.tech but left job many times , not stick to single job , what is suitable for me to do the job or do the business, when will my fortune come? what are the suitable gems for me? presently wearing Ruby, topaz, munga, but someone suggested to wear Gomed, plz suggest me..

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image: