Home | मूहूर्त | चुनावी टिकट या नौकरी के लिए आवेदन करने का मुहुर्त (Muhurta for Applying Job or Election ticket)
Kundli Software

चुनावी टिकट या नौकरी के लिए आवेदन करने का मुहुर्त (Muhurta for Applying Job or Election ticket)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Muhurta for Applying Job or Election ticket

चुनाव में टिकट हासिल करना हो या नौकरी प्राप्त करनी हो दोनों ही विषयों में सबसे पहले हमें आवेदन देना होता है। जिस प्रकार किसी भी पूजा में, शुभ कार्यों में गणेश जी को सबसे पहले याद किया जाता है उसी प्रकार चुनाव में टिकट प्राप्त करने के लिए व नौकरी प्राप्त करने के लिए आवेदन देना होता है। आवेदन स्वीकार होने के पश्चात आपको चुनाव के लिए टिकट मिलती है या नौकरी में जांच परीक्षा या साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।

आपका आवेदन स्वीकार किया जाए और आपको इच्छित क्षेत्र में कामयाबी प्राप्त हो इसके लिए आवेदन करते समय मुहुर्त का आंकलन अवश्य कर लेना चाहिए यानी मुहुर्त का विचार जरूर करना चाहिए, अशुभ मुहुर्त में किया गया आवेदन उसी प्रकार असफलता दिला सकता है या आपको परेशान कर सकता है जैसे आप नदी की धारा के विपरीत दिशा में तैरने की कोशिश करें। ज्योतिष शास्त्री कहते हैं शुभ मुहुर्त में किया गया आवेदन उसी प्रकार आपकी मदद करता है जैसे नदी की धारा की दिशा में आप तैरते हैं तो तेज गति से और बिना परेशानी के आप अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं।

इन विषयों में आवेदन करने के लिए मुहुर्त कैसा होना चाहिए आइये इसे समझें।

1.नक्षत्रों का आंकलन (Assessment of Nakshatra):
हस्त(Hast), अश्विनी (Ashwani) ,पुष्य (Pushya), अभिजित (Abhijeet), मृगशिरा (Mrigsheera), रेवती (Raiveti), चित्रा (Chitra) ,अनुराधा (Anuradha) ,उत्तराफाल्गुनी (Uttrafalguni), उत्तराषाढ़ा (Uttrasadha) ,उत्तराभाद्रपद (Uttrabhadrapad) और रोहिणी (Rohini) नक्षत्रों को चुनाव में टिकट प्राप्त करने के लिए व नौकरी में आवेदन करने के लिए शुभ माना गया है। जिस दिन इन नक्षत्रों में से कोई भी नक्षत्र हो उस दिन आप इन विषयों के संदर्भ में आवेदन कर सकते हैं।

2.तिथि विचार (Consideration of Tithi) :
जिस दिन आप आवेदन के लिए जाएं उस दिन यह देखलें कि पंचांग में तिथि कौन सी है (Before going for apply, Check Tithi is Good or Not.)। इस संदर्भ में तिथि का विचार करते समय आप यह देखें कि द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी, त्रयोदशी एवं पू्र्णिमा तिथि में से कोई तिथि वर्तमान हो। इन तिथियों को आवेदन के लिए बहुत ही शुभ माना गया है।

3.वार विचार(Consideration of Var) :
नक्षत्र एवं तिथियों का आंकलन करने के बाद वार का विचार भी अवश्य करें। रविवार, सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को इस विषय में बहुत ही शुभ माना गया है।

4.निषेध(Caution):
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार रिक्ता तिथि यानी चतुर्थ, नवम, चतुर्दशी तिथि को आवेदन नहीं करना चाहिए (You Shouldn't apply in Rikta Tithi for Job or Election Ticket.)। जन्म के समय चन्द्रमा जिस नक्षत्र में था उस नक्षत्र से तीसरे, पांचवें व सातवें नक्षत्र में चन्द्रमा हो तो तारा दोष (Tara Dosha) होता है, इस दोष के रहते आवेदन नहीं करना चाहिए। भद्रा या अन्य अशुभ योग होने पर भी आवेदन नहीं करना चाहिए।

Comments (0 posted):

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image: