Home | मूहूर्त | समझौता करने का मुहुर्त (Muhurta for Compromise)

समझौता करने का मुहुर्त (Muhurta for Compromise)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Muhurta for Compromise

कहते हैं कि लकड़ी को जितना काटा जाता है वह उतना ही पतली होती जाती है और बातों को जितना काटा जाय वह उतना ही मोटा होता जाता है। कहावत का तात्पर्य है कि लड़ाई झगड़े से कुछ हासिल नहीं होता है जितना ही बातों को बढ़ाएंगे मनमुटाव उतना ही बढ़ता जाएगा। मनमुटाव व संधर्ष को समाप्त करने का एक आसान से तरीका है समझौता।

 ज्योतिषशास्त्री कहते हैं कि समझौता करने से पहले मुहुर्त का विचार अवश्य करना चाहिए। मुहुर्त का विचार करके अगर आप समझौता करते है तो समझौता परस्पर मित्रता को ढ़ाता है लम्बे समय तक कायम रहता है इसलिए समझौता करने से पहले आपको मुहुर्त का आंकलन अवश्य कर लेना चाहिए (Before going to compromise please know the Muhurta, is good or not for this) समझौता के लिए कौन सा मुहुर्त अच्छा होता है और मुहुर्त का आंकलन कैसे करना चाहिए आइये इसे देखें।

1.नक्षत्र विचार:

भारतीय ज्योतिष पद्धति के अनुसार समझौता करने के लिए पुष्य, अनुराधा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र अनुकूल होते हैं (According to Indian Astrology System Pushya, Anuradha, PurvaFalguni Nakshatra is good for Compromise) जब आप समझौता करने की योजना बनाएं तो ध्यान रखें कि जिस दिन आप समझौता करने जा रहे हैं उस दिन उपरोक्त नक्षत्रों में से कोई नक्षत्र वर्तमान हो।

2.वार विचार:

सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार समझौता करने के लिए शुभ माने गये हैं (Monday, Wednesday, Thursday and Friday is good for Compromise) जिस दिन आप समझौता करने जा रहे हैं उस दिन इन चारों वारों में से काई वार हो यह जरूर देख लें।

3.तिथि विचार:

समझौता करने के लिए जब आप पहल करें तब नक्षत्र, वार का विचार करने के पश्चात तिथि का आंकलन भी करना चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार समझौता के लिए अष्टमी और द्वादशी तिथि बहुत ही शुभ होती है (As per Astrology Eighth and Twelve Tithi is auspicious for Compromise अत: इस तिथि के रहते समझौता करना चाहिए।

4.लग्न विचार:

समझौता करने के लिए लग्न क्या कहता है यह भी देखना चाहिए। उपरोक्त स्थिति हो और लग्न भी शुभ हो तो समझौता करने के लिए पहल की जा सकती है। लग्न पर अगर शुक्र की दृष्टि (Is Venus looks Lagna, that is very good situation for Compromise) हो तो यह और भी उत्तम स्थिति मानी जाती है।

आप बताये गये तथ्यों का आंकलन करके देख लें कि समझौते के विषय में नक्षत्र, वार, तिथि एवं लग्न क्या कहते हैं।

 नोट: आप कम्पयूटर द्वारा स्वयं शुभ मुहुर्त निकाल सकते है़। इसके लिए आप मुहुर्त एक्सप्लोरर का इस्तेमाल करे। आप इसका 45 दिन तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं कीमत 650 रु. जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे

Comments (0 posted):

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image: