Home | मूहूर्त | खेल एवं व्यायाम में मुहुर्त का विचार(Muhurta for Game or Exercise)
Kundli Software

खेल एवं व्यायाम में मुहुर्त का विचार(Muhurta for Game or Exercise)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Muhurta for Game or Exercise

स्वास्थ्य को सबसे बड़ा धन कहा गया है। हम सभी स्वस्थ और सेहतमंद रहना चाहते हैं। अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इन प्रयासों में हम आप योग और व्यायाम को अपनाते हैं और कोई न कोई खेल भी खेलते हें जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन आदि।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल और व्यायाम जितने महत्वपूर्ण हैं उतने ही आज ये व्यावसायिक तौर पर महत्वपूर्ण हो गये हैं। खेल में नाम व पैसा है इसलिए आज लोगों का रूझान इस ओर बढ़ गया है। माता पिता चाहते हैं कि उनका पुत्र तेंदुलकर बने, लिएंडर पेस बने, उनकी बेटी कर्नमल्लेश्वरी, सानिया मिर्जा बने। इसी प्रकार इन दिनों योग गुरूओं एवं फिजिकल इन्सट्रक्टर को भी मान सम्मान मिल रहा है। इस स्थिति में इन विषयों से सम्बन्धित क्षेत्रों में अगर आप प्रवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा होगा कि आप मुहुर्त सम्बन्धी विचार करलें।

इन क्षेत्रों से सम्बन्धित विषयों में प्रवेश करने के लिए आपको पंचाग से मूहुर्त का विचार करना चाहिए। मुहुर्त विचार करते समय आपको नक्षत्र, तिथि,वार, लग्न का आंकलन करना चाहिए।

1.नक्षत्र विचार:

खेल अथवा व्यायाम में प्रशिक्षण हेतु जब आप नामांकन कराने की सोचें तो इस चीज़ का ध्यान रखें कि जिस दिन आप नामांकन कराने जाएं उस दिन सभी क्रूर नक्षत्र यानी पूर्वाफाल्गुनी, पूर्वाषाढ़ा, पूर्वा भाद्रपद, भरनी तथा मघा एवं ज्येष्ठा, आश्लेषा और मूल नक्षत्र मे से कोई नक्षत्र विराजमान हो (You should not Join any institute, if the day effected by Krura Nakshatras) क्योंकि, ये नक्षत्र व्यायाम एवं खेल सम्बन्धी विषयों के लिए बहुत ही शुभ माने जाते हैं।

2.तिथि विचार:

नक्षत्रों का विचार करने के साथ ही आप देखें कि जिस दिन आप इनमें प्रवेश लेने जा रहे हैं उस दिन कौन सी तिथि है, अगर उपरोक्त नक्षत्र हो और तृतीया/पंचमी/अष्टमी/दशमी/त्रयोदशी एवं पूर्णिमा तिथि हो तो यह बहुत ही शुभ होता है (Full moon day is very auspicious for Join the Institute related to Game or Exercise)

3.वार विचार:

जब नक्षत्र और तिथि का विचार करलें तब वार देखें। वार के दृष्टिकोन से खेल और व्यायाम में प्रवेश के लिए रविवार, सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार बहुत ही उत्तम माने गये हैं।

4.लग्न विचार:

जब उपरोक्त सभी विषयों का आंकलन करलें तब मुहुर्त लग्न(Consideration about Muhurta Lagna) देखना चाहिए। मुहुर्त लग्न में चाहे कोई भी राशि हो परंतु उनका बलवान होना आवश्यक है (Any Rashi is situated in Muhurta Lagan, It is important that it would be a strong in position.), अत: देख लें कि लग्न मजबूत स्थिति में है। केन्द्र व त्रिकोण स्थान यानी प्रथम, चतुर्थ, पंचम, सप्तम, नवम एवं दशम भाव में शुभ ग्रह हों तथा पाप ग्रह तृतीय, षष्टम, दशम, एकादश स्थान में होने से लग्न मजबूत होता है।

उपरोक्त सभी दशाएं जिस दिन मिल रहे हों उस दिन आप खेल व व्यायाम से सम्बन्धित किसी भी क्षेत्र में प्रवेश ले सकते हैं।

5.निषेध (Caution):

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जन्म के समय चन्द्रमा जिस राशि में था उस राशि से चन्द्रमा गोचरवश (Transit of Moon) अगर चतुर्थ, पंचम, सप्तम, नवम अथवा दशम भाव में हो व पाप ग्रह तृतीय, षष्टम, दशम एवं एकादश स्थान में हो तो उस दिन का त्याग करें अर्थात इस दिन खेल, व्यायम से सम्बन्धित विषयों में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश नहीं लें।

नोट: आप कम्पयूटर द्वारा स्वयं शुभ मुहुर्त निकाल सकते है़। इसके लिए आप मुहुर्त एक्सप्लोरर का इस्तेमाल करे। आप इसका 45 दिन तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं कीमत 650 रु. जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे

Comments (0 posted):

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image: