- आपकी जन्म कुंडली
- कुंडली फलादेश
- कालसर्प दोष चैक
- वर्ष कुंडली
- वर्षफल
- राशिफल
- आज का राशिफल
- मासिक राशिफल
- दैनिक ज्योतिष
- चौघड़िया
- राहुकाल
- आज का पंचाग
- वैवाहिक ज्योतिष
- विवाह मिलान
- मांगलिक दोष
- लाल किताब
- लालकिताब कुंडली
- लालकिताब कुंडली
- अंक ज्योतिष
- आपका नाम
- आपका जन्मदिन
- नाम सलाह
- अन्य
- शुभ राशि रत्न
- शुभ रुद्राक्ष
सरकारी नौकरी शुरू करने का मुहुर्त (Muhurta for joining the Government Job)
मल्टी नेशनल कम्पनियों के आ जाने के बावजूद भी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवा चाहते हैं कि उन्हें सरकारी नौकरी प्राप्त हो। सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए युवा दिन रात परिश्रम करते हैं तब जाकर उन्हें अपनी मेहनत का मीठा फल प्राप्त होता है। कोई भी व्यक्ति जो भरपूर मेहनत करने के बाद सरकारी नौकरी में आता है वह नहीं चाहेगा कि उसकी नौकरी में किसी प्रकार की बाधा आए या उसे परेशानियो का सामना करना पड़े। ज्योतिषशास्त्री बताते हैं कि जब आप सरकारी नौकरी में पद भर ग्रहण करने जा रहे हो तो मुहुर्त का विचार अवश्य करलें। अगर आप शुभ मुहुर्त में पदभार ग्रहण करते हैं तो आपके कार्यों को सराहा जाता है आपको अच्छी पदोन्नति मिलती है। लेकिन अगर आप अशुभ मुहुर्त में पदभार ग्रहण करते हैं तो कई प्रकार की बाधाएं आकर आपको परेशान करती हैं।
जब आप सरकारी नौकरी में पदभार ग्रहण करने जाएं उस समय आपको मुहुर्त का विचार किस प्रकार से करना चाहिए आइये इसे जानने की कोशिश करें।
1.नक्षत्र विचार(Consideration of Nakshatra):
भारतीय ज्योतिष सिद्धान्त के अनुसार सरकारी नौकरी में पद भार ग्रहण करते समय मुहुर्त का विचार करने के लिए सबसे पहले नक्षत्रों की स्थिति पर ध्यान देना (When your are going for join the Government Job, you have to know the status of Nakshatra) चाहिए। जिस दिन आप सरकारी नौकरी शुरू करने जा रहे हैं उस दिन अगर लघु नक्षत्र में से कोई जैसे हस्त, अश्विनी, पुष्य, अभिजीत अथवा मृदु या मित्र नक्षत्र में से कोई जैसे मृगशिरा, रेवती, चित्रा या अनुराधा हो तो नक्षत्र सरकारी नौकरी प्रारम्भ करने के लिए अच्छा होता है। इन नक्षत्रों के अलावा सभी स्थिर नक्षत्र जैसे उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद, रोहिणी, श्रवण एवं घनिष्ठा भी इस संदर्भ में शुभ नक्षत्र माने जाते हैं (Short, Friend and All Fix Nakshatras are good for joining the government Job)
2.तिथि विचार(Consideration of Tithi):
मुहुर्त विचार में जिस दिन उपरोक्त नक्षत्र हो उस दिन आप सरकारी नौकरी शुरू कर सकते हैं परंतु इस बात का भी ध्यान रखें कि केवल नक्षत्र से काम नहीं बनता है इसके लिए आपको यह भी देखना होगा कि तिथि कौन सी है। यानी बताए गये नक्षत्रों में से कोई नक्षत्र हो और तिथि रिक्ता न हो अर्थात (चतुर्थ, नवम व चतुर्दशी) (According to the Astrology you should not join the Government Job in Rikta Tithi, that is Fourth, Ninth and Fourteenth) को छोड़कर कोई भी तिथि हो तो आप पदभार ग्रहण कर सकते हैं।
3.वार विचार(Consideration of Var):
ज्योतिष के अनुसार सरकारी नौकरी प्रारम्भ करने के लिए वार का विचार भी बहुत आवश्यक है। नक्षत्र और तिथि से विचार करने के बाद आप वार देखें। रविवार, सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार इस विषय में शुभ माने गये हैं। रविवार को आपका दफ्तर बंद होता है तो आप रविवार के स्थान पर सूर्य की होरा का आंकलन कर इस होरा में पदभार ग्रहण कर सकते हैं (Sun Hora is good for joining the Government Job)। सूर्य की होरा को रविवार के स्थान पर अनुकूल माना गया है।
4.लग्न एवं ग्रह विचार(Consideration of Lagna or Grah) :
सरकारी नौकरी प्रारम्भ करने के लिए अगर उपरोक्त स्थिति मिल रही हों तो लग्न एवं ग्रहों की स्थिति पर विचार करें। यदि लग्न शुभ होकर बलवान हो और सप्तम भाव में गुरू, छठे भाव में शनि, तीसरे, दसवें या एकादश भाव में सूर्य या मंगल हो तो यह स्थिति सरकारी नौकरी प्रारम्भ करने के लिए शुभ मानी जाती है।
5.निषेध (Caution):
जिस दिन गोचरवश चन्द्रमा जन्म के समय जिस राशि में था उस राशि से चतुर्थ, अष्टम अथवा द्वादश भाव में उपस्थित हो तथा भद्रा या अन्य अशुभ योग बन रहा हो तो उस दिन सरकारी नौकरी प्रारम्भ नहीं करें।
इन मुहुर्त सम्बन्धी तथ्यों का आंकलन करने के बाद अगर आप सरकारी नौकरी में पद भार ग्रहण करेंगे तो आपकी नौकरी कामयाब रहेगी।
नोट: आप कम्पयूटर द्वारा स्वयं शुभ मुहुर्त निकाल सकते है़। इसके लिए आप मुहुर्त एक्सप्लोरर का इस्तेमाल करे। आप इसका 45 दिन तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं । कीमत 650 रु. जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे




del.icio.us
Digg

Comments (3 posted):
Post your comment