Home | मूहूर्त | व्यक्तित्व, स्वभाव एवं व्यवहार पर गण का प्रभाव (Significance of Gana on personality, nature and behavior)
Kundli Software

व्यक्तित्व, स्वभाव एवं व्यवहार पर गण का प्रभाव (Significance of Gana on personality, nature and behavior)

Font size: Decrease font Enlarge font

1.मनुष्यगण(Manushya Gana):

ज्योतिषशास्त्र कहता है कि जो व्यक्ति मनुष्य गण में जन्म लेता है वह व्यक्ति स्वाभिमानी होता है(Astrology says, that person who are born in manushya Gana they have self esteem) इस गण के जातक पर धन के देवी की कृपा रहती है ये काफी धनवान होते हैं। शारीरिक तौर पर देखें तो इनकी आंखें काफी बड़ी बड़ी होती हैं। ये दिखने में लम्बे होते हैं इनका शरीर भरा पूरा होता है। इनका रूप रंग आकर्षक और मोहक होता है। इनके नयन नक्श इनकी सुन्दरता को बढ़ाते हैं। ये लोगों के प्रति प्रेम और सहानुभूति रखते हैं। जब कभी भी किसी को इनकी सहायता या मदद की आवश्यकता होती है ये मदद हेतु तत्पर रहते हैं।

2.देवगण(Devgana):

देवगण के विषय में ज्योतिषशास्त्र कहता है कि, जो व्यक्ति इस गण के साथ जन्म लेते हैं उनमें देवताओं के समान गुण होता है (Person who take birth in Devgana, they have attribute of god)। देवगण के विषय में  संक्षेप में हम यह भी कह सकते हैं कि "वह व्यक्ति जो देवताओं के गुणों के साथ जन्म लिया हो" । इस गण के व्यक्ति दिखने में सुन्दर आकर्षक होते है। इस गण के व्यक्ति का मस्तिष्क काफी तेज होता है, इनकी बुद्धि बहुत ही तेज चलती है और ये बुद्धिमान होते हैं (Person of Devgana are intelligent and sharp minded)। इनका स्वभाव सरल सीधा होता है। इनमें दूसरों के प्रति दया का भाव भरा रहता है, ये जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इस गण के व्यक्ति हृदय से लोगों की सहायता करते हैं। इस गुण के साथ पैदा होने वाले व्यक्ति अल्पाहारी होते हैं।

3.राक्षसगण(Rakshas Gana):

जो व्यक्ति राक्षसगण में जन्म लेते हैं वे जिद्दी और हठी होते हैं (Person who are born in Rakshas gana, they are stubborn)। इस गण में पैदा लेने वाले व्यक्ति मनमौजी स्वभाव के होते हैं। इनका शरीर काफी विशाल होता है (Person of Rakshas gana are colossus)। इनका स्वभाव झगड़ालू होता है ये छोटी-छोटी बातों पर लड़ने झगड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं। इनकी वाणी में मधुरता नहीं रहती है ये किसी से कुछ भी बिना सोचे समझे कह देते हैं चाहे सुनने वाले को अच्छा लगे या बुरा। राक्षसगण के व्यक्तियों के प्रमेह नामक रोग से पीड़ित होने की संभावना अधिक रहती हैं।

नोट: आप कम्पयूटर द्वारा स्वयं शुभ मुहुर्त निकाल सकते है़। इसके लिए आप मुहुर्त एक्सप्लोरर का इस्तेमाल करे। आप इसका 45 दिनों तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं । कीमत 650 रु. जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे

Comments (1 posted):

sandeep rajaram kurade on 27 May, 2009 04:21:41
avatar
i am very satisfy to see this web in hindi thank u please make anwser & questios in hindi.

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image: