:
Home | प्रश्न ज्योतिष | प्रश्न कुण्डली (Prashna Kundali)

प्रश्न कुण्डली (Prashna Kundali)

Font size: Decrease font Enlarge font

प्रश्न कुण्डली में फलादेश कथन दो प्रकार से किया जाता है.

1) गणितीय सिद्धान्तो नियमो द्वारा (Ganit Sidhanta)

2) अन्तदृ्ष्टि (Intuition) द्वारा

गणित के सिद्धान्त द्वारा फलकथन (Phala Kathan) का नियम वैदिक ज्योतिष के जानकार कोइ भी विद्वान कर सकते हैं. इसमें ज्योतिर्वेद प्रश्न कर्ता से ही उसकी समस्या के सम्बन्ध में प्रश्न करते हैं तथा ग्रहो की स्थिति के अनुसार उस समस्या का समाधान बताते हैं.

परन्तु अंतर्ज्ञान/ अन्तर्दृष्टि (Intuition) द्वारा ज्योतिर्वेद स्वंय ही प्रश्नकर्ता (Prashna Karta) से बिना पूछे उसकी समस्या बताकर उसका समाधान करते हैं. इसके लिए ज्योतिष से श्रेष्ठ (आगे) आध्यात्मिक शक्ति या सिद्धि की आवश्यकता होती है, जोकि सामान्य ज्योतिषी के बस के बाहर होती हे. 'सिद्धि' प्राप्त करने के लिए सत्य, पवित्रता साधना जरुरी है.

प्रश्नकुण्डली (Prashna Kundali) की सबसे बडी कमजोरी यह है कि यह केवल वर्तमान के आसपास (थोडा पहले थोडा बाद) की समस्या को ही बतलाती है. अधिक समय (कई वर्षों) की जानकारी इससे प्राप्त नहीं होती. फिर भी वर्तमान समय की समस्या का समाधान करने में यह विद्या काफी हद तक सही है.

नोट: आप कम्पयूटर द्वारा स्वयं प्रश्न कुण्डली का निर्माण कर  सकते हैं। इसके लिऎ आप  प्रश्न कुण्डली एक्सप्लोरर का इस्तेमाल करे।  आप इसका 45 दिन तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं । कीमत 650 रु. जानकारी के लिये यहा क्लिक करे

Tags
No tags for this article