- आपकी जन्म कुंडली
- कुंडली फलादेश
- कालसर्प दोष चैक
- वर्ष कुंडली
- वर्षफल
- राशिफल
- आज का राशिफल
- मासिक राशिफल
- दैनिक ज्योतिष
- चौघड़िया
- राहुकाल
- आज का पंचाग
- वैवाहिक ज्योतिष
- विवाह मिलान
- मांगलिक दोष
- लाल किताब
- लालकिताब कुंडली
- लालकिताब कुंडली
- अंक ज्योतिष
- आपका नाम
- आपका जन्मदिन
- नाम सलाह
- अन्य
- शुभ राशि रत्न
- शुभ रुद्राक्ष
2009 का वर्षफल - मेष राशि - (2009 Varshphal - Aries Rashi)
मेष राशि के जातकों लिए 2009 की शुरूआत जोखिम भरा है.लोग आपको परखने की कोशिश करेंगे लेकिन आप अपनी निर्णय क्षमता से जांच में सफल रहेंगे जिसका आपको ईनाम भी मिलेगा
आपको नई जिम्मेवारियां और उत्तरदायित्व प्राप्त होगा व लाभ की स्थिति रहेगी.आपको अपने कार्यों में सहयोगी एवं अन्य लोगों से समर्थन प्राप्त मिलेगा.वर्ष के प्रारम्भ में आप काफी व्यस्त रहेंगे फिर भी अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश कीजिए.आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन की भी संभावना है परंतु राहु की ओर बढ़ते सूर्य के कारण आपके लिए अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी और आप सोच विचार के लिए कुछ समय चाहेंगे.अगर आप इस समय नौकरी कर रहे हैं तो आपके मन में व्यवसाय की ईच्छा प्रबल होगी क्योंकि बृहस्पति शुरूआती महीने में अस्त हैं और शनि वक्री हैं.
वर्ष 2009 में मेष राशि के लिए द्वितीय त्रैमास की शुरूआत में शनि वक्री बने रहेंगे जिससे संतान पक्ष से सम्बन्धित समस्याओं में बढ़ोत्तरी होगी.इन समस्याओं के बावजूद रोजी रोजगार में मिलने वाली सफलता के कारण आप सुखद स्थिति का अनुभव करेंगे.इस समय आपको अपने बड़ों का आशीर्वाद और स्नेह हासिल करना चाहिए.बड़ों का आशीर्वाद वर्ष के अंति त्रैमास में आपके काम आयेगा जब बृहस्पति वक्री होंगे.इस समय आपको अपनी कार्य कुशलता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुरस्कार भी मिलने की संभवना रहेगी.
वर्ष का अंतिम त्रैमास ज़मीन जायदाद, घर, फ्लैट, फार्म हाउस के मामले में हलचल पैदा करेगा यानी आप प्रोपर्टी खरीद भी सकते हैं और बेच भी सकते है.यह त्रैमास संतान पक्ष की ओर से उत्तम और संतोष देने वाला रहेगा.इस समय आपके लिए आकस्मिक यात्रा का भी योग बन रहा है.इस समय आपके मन में सभी क्षेत्र में प्रतिस्पर्घा की भावना रहेगी.आप व्यवसाय में हैं तो अपने व्यवसाय को विस्तार देने के लिए कर्ज भी ले सकते हैं.मांगलिक कार्यों में खर्च होगा लेकिन आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है.इस सयम आपके शत्रु और विरोधी आप पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे जिससे आप परेशान और चिंतित होंगे.इस समय तनाव और चिंता को से खुद को बचाये रखना आपके लिए श्रेयकर होगा अन्यथा विपरीत स्थिति मे आप अपने अंदर निर्णय क्षमता की कमी महसूस करेंगे.वर्ष के अंतिम त्रैमास में आप किसी बड़े चमत्कार की उम्मीद लगाएं रहेंगे जिसका फल आपको अंतिम महीने में मिल सकता है और आकस्मिक लाभ के कारण आपकी स्थिति में सुधार हो सकता है.
अंतिम त्रैमास में आपके लिए सभी से मित्रता बनाकर रखना लाभदायक रहेगा, इस समय एक ही राशि में गुरू और राहु के वक्री होने से आप जोखिम उठाने का साहस करेंगे ऐसे में लोगों का सहयोग और समर्थन आपको कामयाब बनाएगा.गुरू के चांडाल योग में गोचर करने से इस समय आपके मन में कुविचारों उत्पन्न होंगे.वक्री राहु गुरू की युति से त्रिकोण में स्थित वक्री बुध मन में लालच पैदा करेगा लेकिन शनि को सन्मार्ग पर जाने की प्रेरणा देगा.भगवान की शरण में जाना और गुरूदेव का मार्ग दर्शन आपके काम आएगा.वर्ष 2009 के अतिम तीन महीने में स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव होता रहेगा.पुरूष वर्ग इस समय अपनी मां और मातृ पक्ष के सम्बन्ध में और कन्याएं इस समय अपने मायके को लेकर परेशानी महसूस करेंगी.मंगल अपनी उच्च राशि में राहु, गुरू और बुध के साथ होने से व्यवसायिक क्षेत्र में आपसे कुछ ऐसी गलतियां करवा सकता है जो आपके लिए नुकसानदेय हो सकता है इसलिए निर्णय सोच विचार कर करना चाहिए.
इस समय अगर आप निराशात्मक भाव से पीड़ित हैं तो आपको मनोवैज्ञानिक सलाह की आवश्यकता होगी और नाड़ी सम्बन्धी रोग से पीड़ित हैं तो आपकी तकलीफ बढ़ सकती है.राशि से दशम ग्रहों का समुच्चय होने से कभी कभार आप अपनी शालीनता को छोड़कर क्रोध एवं आवेश में कुछ ऐसा कर जाएंगे जो रिश्तों में कटुता लाएंगे.इस समय माता पिता से तनाव पूर्ण सम्बन्ध हो सकते हैं.इस समय किसी की मदद और सहयोग से आपकी स्थिति में फिर से सुधार हो सकता है.




del.icio.us
Digg

Comments (29 posted):
हिन्दीज्योतिष: आप राशिफल के लिये http://astrobix.com पर जाकर अपना विस्तृत राशिफल ले सकते हैं
thanks again and regards too
bhawna pandey
http://induslady.blogspot.com
Dob : 28/12/1976
i am very dipress enemies are prassuring me.defame is with me always bt i never do any thing .
help me i m feeling alone.
Please send on my email:jangid.anil@rediffmail.com
mujhe 2010 ka bhee bataye kaisa hoga month by month
Post your comment