AstroBix
- आपकी जन्म कुंडली
- कुंडली फलादेश
- कालसर्प दोष चैक
- वर्ष कुंडली
- वर्षफल
- राशिफल
- आज का राशिफल
- मासिक राशिफल
- दैनिक ज्योतिष
- चौघड़िया
- राहुकाल
- आज का पंचाग
- वैवाहिक ज्योतिष
- विवाह मिलान
- मांगलिक दोष
- लाल किताब
- लालकिताब कुंडली
- लालकिताब कुंडली
- अंक ज्योतिष
- आपका नाम
- आपका जन्मदिन
- नाम सलाह
- अन्य
- शुभ राशि रत्न
- शुभ रुद्राक्ष
2009 का वर्षफल - तुला राशि - (2009 Varshphal - Libra Rashi)
वर्ष 2009 तुला राशि वालों के लिए कुल मिलाकर शुभ रहने वाला है। इस वर्ष के प्रथम त्रैमास से ही तुला राशि वालों को शुभ फल प्राप्त होने लगेगा। राशि शुक्र जनवरी माह के अंत में मीन राशि में प्रवेश करेगा।
शुक्र के मीन राशि में आने से तुला राशि वालों के लिए कार्य क्षेत्र में उन्नति एवं कामयाबी का सफर शुरू होगा। इस दौरान पदोन्नति हो सकती है अथवा कोई बड़ी जिम्मेवारी आपको सौंपी जा सकती है। अगर आप नौकरी परिवर्तन करना चाहते हैं तो हो सकता है कि जहां काम कर रहें हैं उससे अच्छी नौकरी आपको प्राप्त हो अन्यथा वर्तमान कार्य में ही आपकी स्थिति दृढ़ होगी। अन्य ग्रहों से भी इस राशि को अनुकूल सहयोग मिल रहा है जिससे आपको अपनी बुद्धि एवं चतुराई का जौहर दिखाने का मौका मिलेगा। मर्च का महीना आपके लिए कुछ परेशानी और व्यस्तताओ से भरा हो सकता है। इस समय आर्थिक परेशानी का दौर भी आ सकता है, पारिवारिक मामलों में विवाद और कलहपूर्ण स्थिति से भी दो चार होना पड़ सकता है। हलांकि मार्च के अंतिम सप्ताह में स्थिति फिर से सामान्य होती नज़र आएगी। इस समय किसी बाहरी व्यक्ति की मदद से आपको लाभ मिलेगा।
द्वितीय त्रैमास में तुला राशि वालों को पारिवारिक मामलों को निबटाने का अवसर मिलेगा और जिन पारिवारिक उलझनों में आप उलझे थे वे धीरे धीरे सुलझते नज़र आएंगे। कुटुम्बीजन एवं सगे सम्बन्धियों से भी निकटता बढ़ेगी। अगस्त तक का समय इस राशि वालों के लिए सर्वोत्तम रहने वाला है इस दौरान रूके हुए कार्य पूरे होंगे। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपको भौतिक सुख प्राप्त होगा। इन महीनों में आप ज़मीन जायदाद से सम्बन्धित कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपको वाहन सुख मिल सकता है। कारोबार एवं नौकरी की दृष्टि से भी ये मास उत्तम रहने वाले हैं। इस दौरान आपको अपने कार्य से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे। कारोबार या अन्य किसी मामलों को निवटाने के लिए आपको लम्बी दूरी की यात्रा करनी होगी। यात्रा सुखद और सफल रहेगी।
सितम्बर माह के उत्तरार्द्ध से नवम्बर माह का समय तुला राशि वालों के लिए कुछ परेशानियां लेकर आएंगी। इस दौरान कार्य की अधिकता से मानसिक तौर पर आप परेशान होंगें हो सकता है कि आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों से भी दो चार होन पड़े। इस समय आपके विरोधी पक्ष एवं शत्रु सक्रिय रहेंगे इसलिए सर्तक रहना आवश्यक होगा। कार्य स्थल पर सजगता और समर्पण बनाए रखना होगा। आर्थिक दृष्टि से भी यह माह संतोषप्रद नहीं रहेगा। इस समय आय से अधिक व्यय का होता रहेगा जिससे अंसतुष्टि बनी रहेगी। इस समय अगर आप व्यय पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। नवम्बर में आपके घर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है जिसमें आपका धन खर्च हो सकता है।
वर्ष का अंतिम महीना सुख और आनन्द में व्यतीत होगा। इस समय आप खाली समय में सैर सपाटे पर जा सकते हैं। इस माह में तुला राशि वालों के लिए विवाह का योग भी बन रहा है इसलिए अविवाहित लोगों की जोड़ी बनेगी। विवाहित लोगों के लिए दामपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता का समोवश रहेगा। तुला राशि वालों को इस वर्ष अगर परेशानी महसूस हो रही है तो लक्ष्मी माता एवं शुक्र देव की आराधना से लाभ होगा।




del.icio.us
Digg

Comments (37 posted):
thanks have you nice day,
Thanks & regds
meri income per year-170000/- hai
mobile-9926788556
mai hamesha apane name se rashi dekhata hoo. lekin mai hamesha apne kamo me asafal raha. mai service karta hoo. jab bhi mai apana khud ka kam kiya hamesha nukasan me raha, market me bhi nuksan raha. 5 lac ka karjdar ho gaya hoo. koi ratna mai dharan nahi karta.please mujhe salah de. 2010 kaisa rahega. aur ratna ka sujhav de.
pls suggest me.
mere pet me dard hota hai is samsya ka samadhan batao
Post your comment