Home | वैदिक ज्योतिष | ज्योतिष की नज़र में प्रियंका गांधी का राजनैतिक भविष्य (Astrological analysis of Priyanka Gandhi)
Kundli Software

ज्योतिष की नज़र में प्रियंका गांधी का राजनैतिक भविष्य (Astrological analysis of Priyanka Gandhi)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Astrological analysis of Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी का जन्म राजनीति में लिप्त परिवार में हुआ है इस पारिवारिक माहौल का प्रभाव प्रियंका गांधी के व्यक्तित्व पर भी हुआ है लेकिन ज्योतिष की नज़र से राजनीति की दुनियां में आगे प्रियंका गांधी का क्या स्थिति है आइये देखें.

प्रियंका गांधी और राजनीति (Priyanka Gandhi and Politics)
कुण्डली में ग्रहों की स्थिति से व्यक्ति के रोजगार और रूचि के विषय को भी जाना जा सकता है. प्रियंका गांधी की कुण्डली में ग्रहों की ऐसी स्थिति है जो इस बात का संकेत देती है कि वे राजनीति में सक्रिय रहेंगीं. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार लग्न भाव का स्वामी जब पंचम भाव में हो तो व्यक्ति राजनीति में सक्रिय होता है. सोनिया गांधी और पूर्व प्रघानमंत्री  राजीव गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी की जन्म कुण्डली में भी ग्रहों की  ऐसी ही स्थिति है.

प्रियंका गांधी और इन्दिरा गांधी की कुण्डली में समानता (Priyanka gandhi and Indira Gandhi Kundli)
प्रियंका गांधी की दादी   इंदिरा गांधी की कुण्डली में वृश्चिक और चन्द्र ने उन्हें दृढ और सबल बनाया. ठीक इसी प्रकार की ग्रह स्थिति प्रियंका गांधी की कुण्डली में मौजूद है. कुण्डली में ग्रहों की इस स्थिति ने प्रियंका गांधी को भी  इन्दिरा गांधी के समान की स्वयं में विश्वास रखने वाला और जिद्दी बनाता है. 

प्रियंका गांधी कुण्डली विश्लेषण (Priyanka Gandhi Kundli analysis)
प्रियंका गांधी की कुण्डली में केन्द्रभाव में शनि स्थित है शुक्र का परिवर्तन योग है. ग्रहों की इस स्थिति के कारण इन्हें जनता से अपार स्नेह मिलने का संकेत है. भाग्य भाव का चन्द्रमा लग्न में स्थित है.

लग्न का स्वामी मंगल पंचम भाव में मौजूद है जबकि पंचम भाव का स्वामी गुरू द्वितीय भाव में स्थित होकर राजनीति के क्षेत्र में श्रेष्ठ स्थिति का निर्माण कर रहा है.  

कुण्डली में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है. भाग्य भाव में कर्क राशि में केतु की स्थिति से भी उत्तमता का संकेत है. इनकी कुण्डली में तृतीय भाव में बैठा राहु और नवम भाव में स्थित केतु के कारण राजनीति में इनका सितारा तेजी से चमकने वाला है. 

 

Comments (1 posted):

pt ashok pawar on 31 October, 2009 07:42:21
avatar
Priyanka Gandhi's lagna kundli is of vrishabh and the above kundli is of vrishchik. The difference is to be noted. Secondly, if it is chandra kundli, it is meant for daily prediction and not for the whole political career.

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image: