AstroBix
व्यवसाय या नौकरी में उन्नति -प्रमोशन (Your Promotion and astrology)
अधिकांश जातकों का प्रश्न होता है कि उन्हें व्यवसाय अथवा सर्विस में प्रमोशन कब मिलेगा? कुछ व्यक्तियों को अत्यधिक परिश्रम के बाद भी आशा के अनुरुप सफलता नहीं मिल पाती है और कुछ की थोडी सी मेहनत ही ऎसा रंग लाती है कि प्राप्त सफलता पर उसे स्वयं विश्वास नहीं होता है.
सफलता किसके चरण चूमती है. और कब कोई उन्नति के शिखर पर पहुंचता है. इससे ज्योतिष से सरलता से ज्ञात किया जा सकता है. इसमे उन्नति के समय का निर्धारण किया जाता है.1. तीन वर्ग कुण्डलियां: (The three important kundalis - Janm, Navamsh, Dashamsh)
जन्म कुण्डली जीवन की सभी सूचनाओं का चित्र है. मोटी मोटी बातों को जानने के लिये जन्म कुन्डली को देखने से प्रथम दृ्ष्टि मे ही जानकारी हो जाती है. सूक्ष्म अध्ययन के लिये नवांश कुण्डली को देखा जाता है. व्यवसाय मे उन्नति के काल को निकालने के लिये दशमांश कुण्डली की विवेचना भी उतनी ही आवश्यक हो जाती है (The Dashamsh kundali is important in predicting career prospects). इन तीनों कुण्डलियों में दशम भाव दशमेश का सर्वाधिक महत्व है (The tenth lord has a special significance).
तीनों वर्ग कुन्डलियों से जो ग्रह दशम/एकादश भाव या भावेश विशेष संबध बनाते है. उन ग्रहों की दशा, अन्तरदशा में उन्नति मिलने की संभावना बनती है (There is a prospect of raise or promotion in the dasha period of the planets connected with the 10th house). कुण्डलियों में बली ग्रहों की व शुभ प्रभाव के ग्रहों की दशा मे भी प्रमोशन मिल सकता है. एकादश घर को आय की प्राप्ति का घर कहा जाता है. इस घर पर उच्च के ग्रह का गोचर लाभ देता है.
2. पद लग्न से : (Career and Pada Lagna)
पद लग्न वह राशि है जो लग्नेश से ठीक उतनी ही दूरी पर स्थित है. जितनी दूरी पर लग्न से लग्नेश है. पद लग्न के स्वामी की दशा अन्तरदशा या दशमेश/ एकादशेस का पद लग्न पर गोचर करना उन्नति के संयोग बनाता है. पद लग्न से दशम / एकादश भाव पर दशमेश या एकादशेस का गोचर होने पर भी लाभ प्राप्ति की संभावना बनती है.
3. महत्वपूर्ण दशाये: (Important Dashas)
ज्योतिष मह्र्षि पराशर के अनुसार लग्नेश, दशमेश व उच्च के ग्रहों की दशाएं व्यक्ति को सफलता देती है. इन दशाओं का संबध व्यवसाय के घर या आय के घर से होने से आजिविका में वृ्द्धि होती है. इन दशाओं का संबध यदि सप्तम या सप्तमेश से हो जाये तो सोने पे सुहागे वाला फल समझना चाहिए (Relationship of the dasha lords with the seventh lord is auspicious too).
4. दशमेश नवाशं मे जिस राशि मे जाये उसके स्वामी से संबध: (The relationship of the tenth-lord with the lord of the sign it is placed in)
जन्म कुण्डली के दशवें घर का स्वामी नवाशं कुण्डली में जिस राशि में जाये उसके स्वामी के अनुसार व्यक्ति का व्यवसाय व उसपर बली ग्रह की दशा/ गोचर उन्नति के मार्ग खोलता है. इन ग्रहों की दशा में व्यक्ति को अपनी मेहनत में कमी न करते हुए अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए. उन्नति के समय में आलस्य व्यक्ति को मिलने वाले शुभ फलों में कमी का कारण बन सकता है.
5. गोचर: (Planetary transits and career)
उपरोक्त चार नियमों का अपना विशेष महत्व है. पर इच्छित फल पाने के लिये गोचर का सहयोग भी लेना आवश्यक है (One most consider the planetary transits to judge raise). कुण्डली में उन्नति के योग हो, पद लग्न पर शुभ प्रभाव हो, दशवे घर व एयारहवे घर से जुडी दशाएं हो व गुरु शनि का गोचर हो तो व्यकि को मिलने वाली उन्नति को कोई नहीं रोक सकता है.
12.12.1951 ,जन्म समय ,9.11 बजे जन्म स्थान दिल्ली. यह व्यक्ति पेशे से आर्किटेक्ट है.
जिन्हें गुरु की महादशा मे बुध की अन्तरदशा अक्तूबर 1989 से फरवरी 1992 तक के दौरान 1989 में बहुत बडी कम्पनी मे कम्पनी की मिलों को बनाने का काम मिला. तब से लेकर व्यक्ति ने सफलता की विशेष उच्चाईयां चढी. व उन्हे जीवन में पीछे मुडके देखने की जरुरत नहीं महसूस हुई.
इस व्यक्ति की कुण्डली में लग्न/लग्नेश, व दशम/ दशमेश की स्थिति बहुत अच्छी है. बुध दशमेश को पंचमेश/ द्वादशेश तथा दिगबली मंगल की दृ्ष्टि है. लग्नेश स्वग्रही है. शनि दशम घर में अमात्यकारक होकर स्थित है. शनि मंगल दोनो के दशम घर में होने से पराक्रम व मेहनत, लगन सभी एक साथ व्यक्ति में आ रहा है.
नवाशं में दशमेश बुध मंगल के साथ सप्तम घर में स्थित है. जिनपर लग्नेश गुरु की दृ्ष्टि है. दशमाशं कुण्डली में दशमेश शुक्र पर मंगल व शनि दोनो की दृष्टि होने से फल अच्छे हो रहे है. व्यक्ति के जीवन मे व्यवसायिक उन्नति की संभावनायें बहुत अच्छी है.
पद लग्न मिथुन राशि में स्थित है. जिसे पद लग्न स्वामी बुध देख बल दे रहे है. पद लग्न को शनि भी देख रहे है जिससे पद लग्न में ओर शुभता आ रही है.
गुरु/ बुध की दशाओं में व्यक्ति को उन्नति मिली. गुरु/ बुध का संबध आय व व्यवसाय से सभी जगह आ रहा है. गुरु बुध मे से एक लग्नेश है तो दूसरा दशमेश है. दोनों बली होकर स्थित है. इसये इन दोनो ग्रहों के फल विशेष रुप से मिलने की संभावना है. दोनों का दृष्टि संबध एक राजयोग भी बना रहा है.
गोचर को देखे तो दिसम्बर 1989 में दोनों ग्रह गुरु/ बुध मिथुन व धनु मे गोचर कर रहे थे. अर्थात दोनों ही एक दूसरे की राशियों में गोचर कर रहे थे.
अन्य पोस्टें
- राहु-कालम : शुभ कार्यो में विशेष रुप से त्याज्य (Rahu Kalam: Aboondoned for Auspicious Events)
- गुरू के राशि परिवर्तन का प्रभाव (Effect of Jupiter's Transit Into Aquarius)
- कन्या राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Kanya Rashi)
- वृष राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Vrisha Rashi)
- वृश्चिक राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Vrishchika Rashi)
- धनु राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Dhanu Rashi)
- तुला राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Tula Rashi)
- सिंह राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Simha Rashi)
- मिथुन राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Mithuna Rashi)
- मकर राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Makara Rashi)
- कर्क राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Karka Rashi)
- मेष राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Mesha Rashi)
- कुम्भ राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Kumbha Rashi)
- मीन राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Meena Rashi)
- साफ्टवेयर प्रोग्रामर कैरियर के लिये ज्योतिष योग (Astrology Yoga for Software Programmer Carrer)
1
कुल
381
:
1 - 15


del.icio.us
Digg
आपके कमेन्ट्स (30 मिले):
time approx (4.30 P.M.)
Place Dwarahat (uttrakhand)
future bright kaise hoga
kya mujhe kabhi achi naukri mil sakti hai
kya mujhe kabhi achi naukri mil sakti hai
time approx (00.30 A.M.)
Place Agra (utter pradesh)
kya mera transfer march 2010 tak hona hai ?
What happens in my life
abhi meri nai job lagi he aur me joint jan'10 karne wala hu to mere liye ye nai job keshi rahe gi please reply my email id as soon as possible thanks
time of birth : 08.24 AM
Place of birth: Nagpur (Maharastra)
thanks
time 8.00pm
born at sujangarh, churu ,rajasthan
kya mujhe kabhi achi naukri mil sakti hai
MERA (B.ENGG.)FINAL YEAR CHAL RAHA HAI.
SAB KUCH ACCHA CHAL RAHA HAI
PAR PLACEMENT(JOB) NAHI HUA
AUR AGE KYA HOGA POST GRADUATE YA JOB SAMJH NAHI ATA KYA HOGA?????????
HELP ME
आपका क्या कहना है?