AstroBix
- आपकी जन्म कुंडली
- कुंडली फलादेश
- कालसर्प दोष चैक
- वर्ष कुंडली
- वर्षफल
- राशिफल
- आज का राशिफल
- मासिक राशिफल
- दैनिक ज्योतिष
- चौघड़िया
- राहुकाल
- आज का पंचाग
- वैवाहिक ज्योतिष
- विवाह मिलान
- मांगलिक दोष
- लाल किताब
- लालकिताब कुंडली
- लालकिताब कुंडली
- अंक ज्योतिष
- आपका नाम
- आपका जन्मदिन
- नाम सलाह
- अन्य
- शुभ राशि रत्न
- शुभ रुद्राक्ष
रात और दिन का व्यक्तित्व पर प्रभाव (Effects of day and night on our personality)
एक दिन में 24 घंटे होते हैं और इन 24 घंटों में घड़ी की सूई रात और दिन का सफर तय करती है। आमतौर पर देखा जाय तो रात और दिन में मुख्य अंतर यह होता है कि दिन के वक्त सूर्य देव अपनी किरणों के साथ धरती को अपने तेज से रौशन करते हैं और रात्रि के वक्त चन्द्रमा की झिलमिलाती रोशनी अंधेरे में उम्मीद की लौ लिये नई सुबह और नई आशाओं का संदेश देती है। यह तो रही आम बातें, लेकिन ज्योतिष सिद्धान्त के अनुसार देखें तो दिन और रात हमारे स्वभाव और प्रकृति पर भी प्रभाव डालते हैं। आप जानना चाहेंगे कैसे तो, आइये देखें.....।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जैसे व्यक्ति का स्वभाव तिथि, वार से प्रभावित होता है उसी प्रकार दिन और रात के समय जन्म होने से भी व्यक्ति के स्वभाव में अंतर होता है(Person who take birth in day time or at night, there are so many difference in their behaviour)। दिन के समय जन्म लेने वाले व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है आइये इसे देखते हैं।दिन में जन्म लेने वाले व्यक्ति का स्वभाव और व्यवहार (Nature of person who born in day)
ज्योतिष सिद्धान्त के अनुसार जिस व्यक्ति का जन्म दिन के समय होता है वह व्यक्ति धार्मिक स्वभाव का होता है।(Person who take birth in day they are devotee and religious)। ये ईश्वर में पूर्ण आस्था और विश्वास रखते हैं। ये जनहित के कार्यों में भाग लेते हैं और पुण्यात्मा होते हैं। इस समय जन्म लेने वाला व्यक्ति जीवन में हर प्रकार के भौतिक सुखों को प्राप्त करने की आकांक्षा रखता है और इसमें कामयाब भी होता है। इनकी दोस्ती का दायरा बहुत बड़ा होता है। इनकी मानसिक क्षमता उच्च कोटि की होती है यानी ये बुद्धिमान होते हैं। इनका रूप रंग सुंदर और आकर्षक होता है। संतान के मामले में भी ये भाग्यशाली होते हैं, इनकी संतान गुणवान और व्यवहार कुशल होती है। दिन के समय जन्म लेने वाले व्यक्ति में काम की भावना प्रबल रहती है (person who born in day they are interested in sex)।
रात के समय जन्म लेने वाले व्यक्ति का स्वभाव और व्यवहार(Nature and behaviour of person who born at night)
ज्योतिष सिद्धान्त के अनुसार जिन व्यक्ति का जन्म रात के समय होता है वे कम बोलेने वाले होते हैं यानी चुप चाप रहना पसंद करते हैं। ये कामी होते हैं, परायी स्त्रियों के प्रति इनमें आकर्षण अधिक होता है। ये चालाक होते हैं और अपना मतलब निकालने में निपुण होते हैं। शारीरिक परेशानियों को लेकर इन्हें अनावश्यक चिन्तित रहना पड़ता है। इनके व्यवहार में खुलापन नहीं होता है ये छुप छुपाकर ग़लत कार्य करने वाले होते हैं।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दिन व रात के समय जन्म लेने वाले व्यक्ति का यह स्वभाव कहा गया है। स्वभाव पर केवल इन्हीं का प्रभाव नहीं होता है यह समाज, परिवेश, शिक्षा और कई अन्य चीज़ों से प्रभावित होता है अत: आपका जन्म दिन के समय या रात्रि के वक्त हुआ तो इसके सम्बन्ध में कोई वहम मन में नहीं पालें।
नोट: आप कम्पयूटर द्वारा स्वयं जन्मकुण्डली, विवाह मिलान और वर्षफल का निर्माण कर सकते हैं. यह सुविधा होरोस्कोप एक्सप्लोरर में उपलब्ध है. आप इसका 45 दिनों तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं. कीमत 1250 रु. जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे




del.icio.us
Digg

Comments (0 posted):
Post your comment