Home | वैदिक ज्योतिष | भरणी नक्षत्र के जातक का व्यक्तित्व(Effect of Bharani Nakshatras on Person Personality)
Kundli Software

भरणी नक्षत्र के जातक का व्यक्तित्व(Effect of Bharani Nakshatras on Person Personality)

Font size: Decrease font Enlarge font

नक्षत्रों की कड़ी में भरणी को द्वितीय नक्षत्र माना जाता है(Bhrani Nakshatra is the second Nakshatra)। इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र ग्रह होता है (Venus is the lord of Bharni nakshatra)। जो व्यक्ति भरणी नक्षत्र में जन्म लेते हैं वे सुख सुविधाओं एवं ऐसो आराम चाहने वाले होते हैं (People who are born in Bharni Nakshatra they want to live with full of comfort and convenience)। इनका जीवन भोग विलास एवं आनन्द में बीतता है। ये देखने में आकर्षक व सुन्दर होते हैं (Native of Bharni Nakshatra are beautiful and Attractive)।  इनका स्वभाव भी सुन्दर होता है जिससे ये सभी का मन मोह लेते हैं। इनके जीवन में प्रेम का स्थान सर्वोपरि होता है। इनके हृदय में प्रेम तरंगित होता रहता है ये विपरीत लिंग वाले व्यक्ति के प्रति आकर्षण एवं लगाव रखते हैं।

भरनी नक्षत्र के जातक उर्जा से परिपूर्ण रहते हैं(Native of Bhrani Nakshatra are  energetic and active)। ये कला के प्रति आकर्षित रहते हैं और संगीत, नृत्य, चित्रकला आदि में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। ये दृढ़ निश्चयी एवं साहसी होते हैं। इस नक्षत्र के जातक जो भी दिल में ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। आमतौर पर ये विवाद से दूर रहते हैं फिर अगर विवाद की स्थिति बन ही जाती है तो उसे प्रेम और शान्ति से सुलझाने का प्रयास करते हैं। अगर विरोधी या विपक्षी बातों से नहीं मानता है तो उसे अपनी चतुराई और बुद्धि से पराजित कर देते हैं।

जो व्यक्ति भरणी नक्षत्र में जन्म लेते हैं वे विलासी होते हैं (Native of Bharani Nakshatra are luxurious)। अपनी विलासिता को पूरा करने के लिए ये सदैव प्रयासरत रहते हैं और नई नई वस्तुएं खरीदते हैं। ये साफ सफाई और स्वच्छता में विश्वास करते हैं। इनका हृदय कवि के समान होता है। ये किसी विषय में दिमाग से ज्यादा दिल से सोचते हैं। ये नैतिक मूल्यों का आदर करने वाले और सत्य का पालन करने वाले होते हैं। ये रूढ़िवादी नहीं होते हैं और न ही पुराने संस्कारों में बंधकर रहना पसंद करते हें। ये स्वतंत्र प्रकृति के एवं सुधारात्मक दृष्टिकोण रखने वाले होते हैं। इन्हें झूठा दिखावा व पाखंड पसंद नहीं होता।

इनका व्यक्तित्व दोस्ताना होता है और मित्र के प्रति बहुत ही वफादार होते हैं (Person who are born in bharni nakshatra, they are friendly nature and faithful to their friend)। ये विषयों को तर्क के आधार पर तौलते हैं जिसके कारण ये एक अच्छे समालोचक होते हैं। इनकी पत्नी गणवंती और देखने व व्यवहार मे सुन्दर होती हैं। इन्हें समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है।

नोट:  आप कम्पयूटर द्वारा स्वयं जन्मकुण्डली, विवाह मिलान और वर्षफल का निर्माण कर सकते हैं. यह सुविधा होरोस्कोप एक्सप्लोरर में उपलब्ध है. आप इसका 45 दिन तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं. कीमत 1250 रु. जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे

Comments (1 posted):

sheikh nasir riyaz on 22 November, 2009 03:08:20
avatar
sir i have seen numerous websites on astrology and other allied services but waht i saw on this website is marvellous being a muslim i love the depth of knowledge u have given excellent work may god bless u for showing and guiding people in right direction sir can i get ur some contact no or e-mail i would love to talk and seek ur guidance bye take care

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image: