Home | वैदिक ज्योतिष | व्यक्ति के चरित्र और स्वभाव पर जन्मतिथि का प्रभाव पार्ट-1 (impact of birth date part-1 )
Kundli Software

व्यक्ति के चरित्र और स्वभाव पर जन्मतिथि का प्रभाव पार्ट-1 (impact of birth date part-1 )

Font size: Decrease font Enlarge font
image व्यक्ति के चरित्र और स्वभाव पर जन्मतिथि का प्रभाव पार्ट-1 (impact of birth date part-1)

प्रतिपदा(pratipda) से लेकर अमावस(Amavas) तक तिथियों का एक चक्र होता है जैसे अंग्रेजी तिथि में 1 से 30 या 31 तारीख का चक्र होता है। ज्योतिषशास्त्र में सभी तिथियों का अपना महत्व है(As per Aistrology all dates have own Importance)। सभी तिथि अपने आप में विशिष्ट होती है। हमारे स्वभाव और व्यवहार पर तिथियों का काफी प्रभाव पड़ता है ऐसा ज्योतिषशास्त्री मानते हैं। हमारा जन्म जिस तिथि में होता है उसके अनुसार हमारा स्वभाव होता है(Our nature according to our Date of Birth)। आइये तिथिवार व्यक्ति के स्वभाव के विषय में जानकारी प्राप्त करें।

1.पतिपदा(Pratipada):
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति का जन्म प्रतिपदा तिथि में होता है वह व्यक्ति अनैतिक तथा कानून के विरूद्ध जाकर काम करने वाला होता है(As per Astrology person who are born in Pratipada Tithi, they  worked against law) इन्हें मांस मदिरा काफी पसंद होता है, यानी ये तामसी भोजन के शौकीन होते हैं। आम तौर पर इनकी दोस्ती ऐसे लोगों से रहती है जिन्हें समाज में सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा जाता अर्थात बदमाश और ग़लत काम करने वाले लोग।

2.द्वितीया तिथि (Dwitiya Tithi):
ज्योतिषशास्त्र कहता है, द्वितीया तिथि में जिस व्यक्ति का जन्म होता है, उस व्यक्ति का हृदय साफ नहीं होता (Astrology says, People Who are born in Dwitiya tithi they are jealous and unfaithful) है। इस तिथि के जातक का मन किसी की खुशी को देखकर आमतौर पर खुश नहीं होता, बल्कि उनके प्रति ग़लत विचार रखता है। इनके मन में कपट और छल का घर होता है, ये अपने स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए किसी को भी धोखा दे सकते हैं। इनकी बातें बनावटी और सत्य से दूर होती हैं। इनके हृदय में दया की भावना बहुत ही कम रहती है, यह किसी की भलाई तभी करते हैं जबकि उससे अपना भी लाभ हो। ये परायी स्त्री से लगाव रखते हैं जिससे इन्हें अपमानित भी होना पड़ता है।

3.तृतीया तिथि (Tritiya tithi):

तृतीया तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर होता है (Person who take birth in Tritiya Tithi they are mentally unstable) अर्थात उनकी बुद्धि भ्रमित होती है। इस तिथि का जातक आलसी और मेहनत से जी चुराने वाला होता है। ये दूसरे व्यक्ति से जल्दी घुलते मिलते नहीं हैं बल्कि लोगों के प्रति इनके मन में द्वेष की भावना रहती है। इनके जीवन में धन की कमी रहती है, इन्हें धन कमाने के लिए काफी मेहनत और परिश्रम करना होता है।

4.चतुर्थी तिथि (Chaturthi Tithi)
:
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जिस व्यक्ति का जन्म चतुर्थी तिथि को होता है वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है (Person who are born in Chaturthi Tithi, they are fortunate)। इस तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्ति बुद्धिमान एवं अच्छे संस्कारों वाला होता है। ये मित्रों के प्रति प्रेम भाव रखते हैं। इनकी संतान अच्छी होती है। इन्हें धन की कमी का सामना नहीं करना होता है और ये सांसारिक सुखों का पूर्ण उपभोग करते हैं।

5.पंचमी तिथि (Panchmi Tithi):
पंचमी तिथि बहुत ही शुभ होती है(Panchmi tithi is very Auspicious)। इस तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्ति गुणवान होता है। इस तिथि में जिस व्यक्ति का जन्म होता है वह माता पिता की सेवा को धर्म समझता है, इनके व्यवहार में सामाजिक व्यक्ति की झलक दिखाई देती है। इनके स्वभाव में उदारता और दानशीलता स्पष्ट दिखाई देती है। ये हर प्रकार के सांसारिक भोग का आनन्द लेते हैं और धन धान्य से परिपूर्ण जीवन का मज़ा प्राप्त करते हैं।

6.षष्टी तिथि(Shashti Tithi):
षष्टी तिथि को जन्म लेने वाला व्यक्ति सैर सपाटा पसंद करने वाला होता है(Person who are born in Shashti tithi they are fond of Travel) इन्हें देश-विदेश घुमने का शौक होता है अत: ये काफी यात्राएं करते हैं। इनकी यात्राएं मनोरंजन और व्यवसाय दोनों से ही प्रेरित होती हैं। इनका स्वभाव कुछ रूखा होता है और छोटी छोटी बातों पर लड़ने को तैयार हो जाता हैं।

व्यक्ति के स्वभाव एवं चरित्र पर व्यक्तित्व का प्रभाव के अन्तर्गत आगे की जानकारी दूसरे भाग में दी गई है, आइये दूसरे भाग में चलें.........

नोट: आप कम्पयूटर द्वारा स्वयं जन्मकुण्डली, विवाह मिलान और वर्षफल का निर्माण कर सकते हैं. यह सुविधा होरोस्कोप एक्सप्लोरर में उपलब्ध है. आप इसका 45 दिनों तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं. कीमत 1250 रु. जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे

Comments (2 posted):

Anil Sharma on 13 February, 2009 05:56:43
avatar
This is a fantastic site. Can you please send me a calender of year 1966. My birth is Amawashya of second sawan of 1966 at 8:30AM.
I want to know the date on that day Please help me.

शशिकान्त: - http://astrobix.com provides panchang of any day of any year.
paras kumar on 05 May, 2010 01:36:53
avatar
kaya mera givan khushmay rahega

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image: