- आपकी जन्म कुंडली
- कुंडली फलादेश
- कालसर्प दोष चैक
- वर्ष कुंडली
- वर्षफल
- राशिफल
- आज का राशिफल
- मासिक राशिफल
- दैनिक ज्योतिष
- चौघड़िया
- राहुकाल
- आज का पंचाग
- वैवाहिक ज्योतिष
- विवाह मिलान
- मांगलिक दोष
- लाल किताब
- लालकिताब कुंडली
- लालकिताब कुंडली
- अंक ज्योतिष
- आपका नाम
- आपका जन्मदिन
- नाम सलाह
- अन्य
- शुभ राशि रत्न
- शुभ रुद्राक्ष
ज्योतिष उपाय-1 : सूर्य, चन्द्र, मंगल एवं बुध Jyotish Remedies for Surya, Chandra, Mangal and Budh
ज्योतिषशास्त्र कहता है कि हमारे जीवन पर ग्रहों का सीधा प्रभाव होता है. ग्रह अगर हमारी कुण्डली में कमज़ोर अथवा नीच स्थिति में हैं तो वह हमारे जीवन पर विपरीत प्रभाव डालते रहते हैं. इस स्थिति में कमज़ोर और नीच ग्रहों का उपाय करना आवश्यक होता है.
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रहों के उपाय (Remedies for Planets) : 1
सूर्य के उपाय (Remedies for Surya)
सूर्य ग्रह की शांति के लिए दान
आपकी कुण्डली में सूर्य अगर नीच का है अथवा पीड़ित अवस्था में है तो सूर्य की शांति के लिए आप दान कर सकते हैं. गाय का दान अगर बछड़े समेत करें तो इससे ग्रह के विपरीत प्रभाव में कमी आती है. गुड़, सोना, तांबा और गेहूं का दान भी सूर्य ग्रह की शांति के लिए उत्तम माना गया है. सूर्य से सम्बन्धित रत्न का दान भी उत्तम होता है. दान के विषय में शास्त्र कहता है कि दान का फल उत्तम तभी होता है जब यह शुभ समय में सुपात्र को दिया जाए. सूर्य से सम्बन्धित वस्तुओं का दान रविवार के दिन दोपहर में 40 से 50 वर्ष के व्यक्ति को देना चाहिए. सूर्य ग्रह की शांति के लिए रविवार के दिन व्रत करना चाहिए. गाय को गेहुं और गुड़ मिलाकर खिलाना चाहिए. किसी ब्राह्मण अथवा गरीब व्यक्ति को गुड़ का खीर खिलाने से भी सूर्य ग्रह के विपरीत प्रभाव में कमी आती है.
अगर आपकी कुण्डली में सूर्य कमज़ोर है तो आपको अपने पिता एवं अन्य बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं. प्रात: उठकर सूर्य नमस्कार करने से भी सूर्य की विपरीत दशा से आपको राहत मिल सकती है.
नीच अथवा कमज़ोर सूर्य होने पर नहीं करें:
आपका सूर्य कमज़ोर अथवा नीच का होकर आपको परेशान कर रहा है अथवा किसी कारण सूर्य की दशा सही नहीं चल रही है तो आपको गेहूं और गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा आपको इस समय तांबा धारण नहीं करना चाहिए अन्यथा इससे सम्बन्धित क्षेत्र में आपको और भी परेशानी महसूस हो सकती है.
चन्द्रमा के उपाय (Remedies for Moon):
चन्द्रमा की शांति के लिए दान (Moon Donation):
आपकी कुण्डली में चन्द्रमा अगर नीच का है अथवा मंदा है और इससे सम्बन्धित क्षेत्र में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो इसके लिए आपको कुछ विशेष उपाय करना होगा. दान को सभी शास्त्रों में श्रेष्ठ और उत्तम कहा गया है अत: शास्त्रों को ध्यान में रखकर आपको भी दान करना चाहिए. चन्द्रमा के नीच अथवा मंद होने पर शंख का दान करना उत्तम होता है. इसके अलावा सफेद वस्त्र, चांदी, चावल, भात एवं दूध का दान भी पीड़ित चन्द्रमा वाले व्यक्ति के लिए लाभदायक होता है. जल दान अर्थात प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना से भी चन्द्रमा की विपरीत दशा में सुधार होता है. अगर आपका चन्द्रमा पीड़ित है तो आपको चन्द्रमा से सम्बन्धित रत्न दान करना चाहिए.
चन्दमा से सम्बन्धित वस्तुओं का दान करते समय ध्यान रखें कि दिन सोमवार हो और संध्या काल हो. ज्योतिषशास्त्र में चन्द्रमा से सम्बन्धित वस्तुओं के दान के लिए महिलाओं को सुपात्र बताया गया है अत: दान किसी महिला को दें. आपका चन्द्रमा कमज़ोर है तो आपको सोमवार के दिन व्रत करना चाहिए. गाय को गूंथा हुआ आटा खिलाना चाहिए तथा कौए को भात और चीनी मिलाकर देना चाहिए. किसी ब्राह्मण अथवा गरीब व्यक्ति को दूध में बना हुआ खीर खिलाना चाहिए.
सेवा धर्म से भी चन्द्रमा की दशा में सुधार संभव है. सेवा धर्म से आप चन्द्रमा की दशा में सुधार करना चाहते है तो इसके लिए आपको माता और माता समान महिला एवं वृद्ध महिलाओं की सेवा करनी चाहिए.
नीच अथवा कमज़ोर चन्द्र होने पर नहीं करें:
ज्योतिषशास्त्र में जो उपाय बताए गये हैं उसके अनुसार चन्द्रमा कमज़ोर अथवा पीड़ित होने पर व्यक्ति को प्रतिदिन दूध नहीं पीना चाहिए. स्वेत वस्त्र धारण नहीं करना चाहिए. सुगंध नहीं लगाना चाहिए और चन्द्रमा से सम्बन्धित रत्न नहीं पहनना चाहिए.
पीड़ित मंगल और मंगलिक दोष के उपाय (Remedies for Manglik):
पीड़ित मंगल की शांति के लिए दान सम्बन्धी उपाय ज्योतिषशास्त्र में बताये गये हैं. इन उपायों के अनुसार पीड़ित व्यक्ति को लाल रंग का बैल दान करना चाहिए. लाल रंग का वस्त्र, सोना, तांबा, मसूर दाल, बताशा, मीठी रोटी का दान देना चाहिए. मंगल से सम्बन्धित रत्न दान देने से भी पीड़ित मंगल के दुष्प्रभाव में कमी आती है. मंगल ग्रह की दशा में सुधार हेतु दान देने के लिए मंगलवार का दिन और दोपहर का समय सबसे उपयुक्त होता है.
जिनका मंगल पीड़ित है उन्हें मंगलवार के दिन व्रत करना चाहिए और ब्राह्मण अथवा किसी गरीब व्यक्ति को भर पेट भोजन कराना चाहिए. मंगल पीड़ित व्यक्ति के लिए प्रतिदिन 10 से 15 मिनट ध्यान करना उत्तम रहता है. मंगल पीड़ित व्यक्ति में धैर्य की कमी होती है अत: धैर्य बनाये रखने का अभ्यास करना चाहिए एवं छोटे भाई बहनों का ख्याल रखना चाहिए.
नीच अथवा कमज़ोर मंगल होने पर नहीं करें:
आपका मंगल अगर पीड़ित है तो आपको अपने क्रोध नहीं करना चाहिए. अपने आप पर नियंत्रण नहीं खोना चाहिए. किसी भी चीज़ में जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए और भौतिकता में लिप्त नहीं होना चाहिए.
कमज़ोर एवं पीड़ित बुध के उपाय (Remedies for Budha):
दान के माध्यम से बुध ग्रह की शांति के लिए जो उपाय बताए गये हैं उनमें कहा गया है कि बुध की शांति के लिए स्वर्ण का दान करना चाहिए. हरा वस्त्र, हरी सब्जी, मूंग का दाल एवं हरे रंग के वस्तुओं का दान उत्तम कहा जाता है. हरे रंग की चूड़ी और वस्त्र का दान किन्नरो को देना भी इस ग्रह दशा में श्रेष्ठ होता है. बुध ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी ग्रह की पीड़ा में कमी ला सकती है. इन वस्तुओं के दान के लिए ज्योतिषशास्त्र में बुधवार के दिन दोपहर का समय उपयुक्त माना गया है.
बुध के अन्य उपाय (Other Remedies for Mercury):
बुध की दशा में सुधार हेतु बुधवार के दिन व्रत रखना चाहिए. गाय को हरी घास और हरी पत्तियां खिलानी चाहिए. ब्राह्मणों को दूध में पकाकर खीर भोजन करना चाहिए. बुध की दशा में सुधार के लिए विष्णु सहस्रनाम का जाप भी कल्याणकारी कहा गया है. रविवार को छोड़कर अन्य दिन नियमित तुलसी में जल देने से बुध की दशा में सुधार होता है. अनाथों एवं गरीब छात्रों की सहायता करने से बुध ग्रह से पीड़ित व्यक्तियों को लाभ मिलता है. मौसी, बहन, चाची बेटी के प्रति अच्छा व्यवहार बुध ग्रह की दशा से पीड़ित व्यक्ति के लिए कल्याणकारी होता है.
यह लेख तीन भागों में निम्नानुसार उपलब्ध है.



del.icio.us
Digg
Comments (8 posted):
Lalkitab me ketu,shani,rahu and budh
What are my marriage prospects?
My details:
22-01-74
1:58am
Chandigarh
jai mai ki.
is there any kaal sarp dosh in my kundali? Or is there aansik kaalsarp dosh in my kundali.(according to Future samachar quary I have aansik kaalsarp dosh in my kundali and according to Astrobix there is no kaal sarp dosh in my janam kundali.)I have different answer infront of me .last week I went to Triamvkeswar for kaalsarp dosh pujan but one panditji told me you have no kaal sarp dosh. while I was invited there for this kaalsarp dosh pujan (according to other pandit ji I have this dosh) Sir ji, I am very confused and upset. please guide me properly. what is the truth and what is the existence of my life.
Regards.
jaimaikishailendra06@gmail.com
or call me back or mail me please.
09827249964
Shailendra saxena
My Date of Birth is-
24-02-1969, Birth Place- Basoda.M.P. ,Time 3:32 P.M. or may be 2:32.P.M.
please help me and remove my confusion.
Post your comment