Home | वैदिक ज्योतिष | धनु लग्न में लग्नस्थ ग्रहों का फल (Predictions for planets in Sagittarius)

धनु लग्न में लग्नस्थ ग्रहों का फल (Predictions for planets in Sagittarius)

image Predictions for planets in Sagittarius

धनु लग्न का स्वामी गुरू है (Jupiter is the lord of Sagittarius Rashi). इस लग्न में जिनका जन्म होता है वे मानवीय गुणों से परिपूर्ण होते हैं.

 दूसरों के प्रति दया का भाव रखते हैं.  सादगी पसंद करते हैं.  ईश्वर के प्रति आस्थावान और भाग्यशाली होते हैं.  इस लग्न में आपका जन्म हुआ है तो यह देखिए कि लग्न में स्थित ग्रह आपको किस प्रकार से प्रभावित कर रहे हैं. .

धनु लग्न में लग्नस्थ सूर्य (Sun in Sagittarius Ascendant)
धनु लग्न की कुण्डली में सूर्य भाग्येश होता है (Sun is the lord of fortune in a kundali of Sagittarius Ascendant).  यह अगर लग्न में विराजमान होता है तो व्यक्ति को स्वस्थ और सुन्दर शरीर देता है.  ज्ञान, बुद्धि एवं आत्मबल प्रदान करता है.  वाणी प्रभावशाली और आकर्षित करने वाली होती है.  व्यापार एवं नौकरी दोनों ही इनके लिए लाभप्रद होता है परंतु नौकरी में विशेष सफलता मिलती है.  लेखन, वाचन एवं बौद्धिक कार्यो में लोकप्रियता प्राप्त करते हैं.  चित्रकला व शिल्पकला में इनकी अभिरूचि होती है.  लग्नस्थ सूर्य सप्तम भाव में बुध की राशि मिथुन को देखता है (Sun aspects the seventh house from the ascendant).  सूर्य की दृष्टि फल से धन, यश और मित्रों से सहयोग प्राप्त होता है.  आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है.  भाग्येश सूर्य सरकारी क्षेत्र से लाभ दिलाता है.  जीवनसाथी एवं संतान सुख प्राप्त होता है.  

धनु लग्न में लग्नस्थ चन्द्र (Moon placed in Sagittarius ascendant)
चन्द्रमा धनु लग्न की कुण्डली में अष्टमेश होने पर भी समफलदायी होता है.  यह अगर लग्न में स्थित होता है तो व्यक्ति का मन अस्थिर रहता है.  अनुसंधानात्मक कार्यों में इनकी रूचि रहती है.  लग्नस्थ चन्द्र के कारण व्यक्ति को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना होता है.  व्यक्ति यात्रा का शौकीन होता है.  इन्हें प्राकृतिक दृष्य एवं जल क्षेत्र प्रिय होता है.  कला के विभिन्न क्षेत्रों में एवं लेखन में इनकी अभिरूचि होती है.  इन विषयों में इन्हें सफलता और कामयाबी भी जल्दी मिलती है.  चन्द्र की दृष्टि सप्तम भाव में सिंह राशि पर होती है जो इसकी मित्र राशि है फलत: सुन्दर और सुयोग्य जीवनसाथी प्राप्त होता है.  संतान सुख विलम्ब से प्राप्त होता है.  

धनु लग्न में लग्नस्थ मंगल (Mars placed in Sagittarius ascendant)
मंगल धनु लग्न की कुण्डली में पंचमेश और द्वादशेश होकर शुभ कारक ग्रह होता है (Mars is the lord of the fifth and the twelfth houses when placed in a kundali of Sagittarius ascendant).  मंगल गुरू की राशि धनु में लग्नस्थ होने से शिक्षा के मार्ग में अवरोध पैदा करता है.  विपरीत लिंग के प्रति लगाव पैदा करता है.  मंगल इन्हें परिश्रमी बनाता है.  व्यक्ति अपनी मेहनत और क्षमता से धन अर्जित करता है.  प्रथमस्थ मंगल चतुर्थ, सप्तम एवं अष्टम भाव को देखता है. इसकी दृष्टि से गृहस्थ जीवन में पति पत्नी के मध्य वैमनस्य होता है, यदा कदा विवाद भी उत्पन्न होता है.  

धनु लग्न मे लग्नस्थ बुध (Mercury in Sagittarius)
बुध धनु लग्न की कुण्डली में सप्तम और दशम दो केन्द्र भाव का स्वामी होता है.  दो केन्द्रभाव का स्वामी होने से यह अकारक ग्रह बन जाता है (Mercury becomes a malefic influence because of dual lordship of Kendra houses).  परंतु बुध लग्नस्थ होने से व्यक्ति को सुन्दर और नीरोग का काया प्रदान करता है.  माता पिता से स्नेह और सहयोग प्रदान करता है.  सरकार एवं सरकारी विभाग से लाभ एवं सम्मान दिलाता है.  ससुराल पक्ष से इन्हें समय पर लाभ मिलता है.  बुध सप्तम भाव में स्थित स्वराशि को देखता है जिससे जीवनसाथी सुन्दर और सहयोगी प्राप्त होता है.  मित्रों एवं साझेदारों से लाभ प्राप्त होता है.  व्यापार में लाभ मिलता है.  आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है.

धनु लग्न में लग्नस्थ गुरू  (Jupiter in Sagittarius Ascendant)
गुरू धनु लग्न की कुण्डली में लग्नेश और चतुर्थेश होता है। कुण्डली में गुरू जब स्वराशि धनु में लग्नस्थ होता है तो व्यक्ति को सुन्दर और स्वस्थ काया प्रदान करता है (Guru in own sign gives a person an attractive appearance)। व्यक्ति बुद्धिमान और ज्ञानी होता है। समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। भूमि, भवन एवं वाहन सुख प्राप्त होता है। प्रथम भावस्थ गुरू की पूर्ण दृष्टि पंचम भाव में मेष राशि पर, सप्तम में मिथुन पर और नवम भाव में सिंह राशि पर होती है। गुरू की दृष्टि फल से व्यक्ति साहसी और उदार होता है। जीवनसाथी और संतान से सुख प्राप्त करता है। जीवन ऐश्वर्य और सुख से परिपूर्ण होता है। नौकरी एवं कारोबार में सफलता मिलती है। शत्रुओं का भय होता है परंतु वे अहित नहीं कर पाते।

धनु लग्न में लग्नस्थ शुक्र (Venus in Sagittarius Ascendant)
धनु लग्न की कुण्डली में शुक्र अकारक और अशुभ ग्रह होता है। यह इस लग्न की कुण्डली में छठे और ग्यारहवें भाव का स्वामी होता है (Venus is the lord of the sixth and the eleventh house when placed in Sagittarius ascendant)। शुक्र धनु लग्न में लग्नस्थ होने से व्यक्ति दिखने में सुन्दर होता है परंतु शुक्र के षष्ठेश होने से व्यक्ति को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना होता है। शुक्र एकादशेश होने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनता है। राजकीय क्षेत्र से लाभ प्रदान करता है। शुक्र के प्रभाव से इन्हें सरकारी नौकरी मिलने की संभावना भी प्रबल रहती है। संगीत एवं कला के प्रति लगाव रहता है। शुक्र सप्तम भाव में मित्र ग्रह बुध की राशि मिथुन को पूर्ण दृष्टि से देखता है फलत: इनका जीवनसाथी सुन्दर और सहयोगी होता है। गृहस्थ जीवन सुखमय रहता है।

धनु लग्न में लग्नस्थ शनि (Saturn in Sagittarius ascendant)
शनि धनु लग्न की कुण्डली में द्वितीय और तृतीय भाव का स्वामी होता है। इस लग्न में शनि लग्नस्थ होने से व्यक्ति दुबला पतला होता है (Saturn has a malefic impact when placed in Sagittarius ascendant)। शनि के प्रभाव से व्यक्ति नेत्र रोग से पीड़ित होता है। इन्हें स्वतंत्र निर्णय लेने में कठिनाई होती है। जीवन में प्रगति हेतु दूसरों से सलाह एवं सहयोग इनके लिए अपेक्षित होता है। धन संचय की प्रवृति होती है। शेयर, सट्टा एवं लांटरी से इन्हें कभी कभी अचानक लाभ मिलता है। लग्नस्थ शनि तृतीय भाव में कुम्भ राशि को, सप्तम भाव मे मिथुन राशि को एवं दशम भाव में बुध की राशि कन्या को देखता है।
 
इन भावों में शनि की दृष्टि होने से मित्रों से अपेक्षित लाभ और सहयोग नहीं मिल पाता है। साझेदारों से हानि होती है। दाम्पत्य जीवन में कष्ट की अनुभूति होती है।

धनु लग्न लग्नस्थ राहु (Rahu in Sagittarius ascendant)
धनु लग्न की कुण्डली में राहु लग्नस्थ होने से व्यक्ति लम्बा और हृष्ट पुष्ट होता है। इनकी बुद्धि कुटनीतिक होती है। अपना कार्य किसी भी तरह निकालना जानते हैं। (When Rahu is placed in the Sagittarius ascendant, the person knows how to manipulate things for his advantage) स्वहित सर्वोपरि इनका सिद्धान्त होता है। राहु की दृष्टि से संतान सुख में बाधा और जीवनसाथी से सहयोग मिलने की संभावना कम रहती है। जीवनसाथी स्वास्थ्य के कारण परेशान होता है।

धनु लग्न में लग्नस्थ केतु (Ketu in Sagittarius ascendant)
केतु की उपस्थिति धनु लग्न की कुण्डली में प्रथम भाव में होने से व्यक्ति के स्वास्थ में उतार चढाव होता रहता है। कमर और जोड़ों में दर्द रहता है। आत्मबल का अभाव होने से किसी महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेने कठिनाई महसूस करते हैं। व्यापार की अपेक्षा नौकरी करना इन्हें पसंद होता है। रहस्यमयी चीज़ों में इनकी रूचि रहती है।

आपके कमेन्ट्स (15 मिले):

yogyaram thakre on 17 May, 2009 08:40:20
avatar
i am stisfied &very very happy thankyou. pranam panditjee.
gajendra on 26 May, 2009 03:58:40
avatar
pless ore bi detale ma baja acha laga padkar
SANDEEP on 26 May, 2009 04:28:02
avatar
I M AGREE WITH U,BCOZ THESE INTERPRETATIONS IS APPLY ON ME AS PER DETAILS
Anju on 06 July, 2009 11:15:18
avatar
Respected Panditji,
Please let me about my health,wealth, longivity of life&career as a teacher.
Please also tell me easy remedies.
Date of birth-1.03.1963
Time of birth-02.35.00AM
Place of Birth- New Delhi.
From
Yours faithfully
Anju
rani on 10 July, 2009 05:43:43
avatar
respected pandit ji
mera quotation hai ki meri shadi kab ho gi or mera jeevan sathi kayasa ho ga shadi kay bad mera jevvan kaysa joga
birth date: 15.06.1980
Time: 8.30 pm
place: Nalagarh (himachal pardesh)
Alpana Choubey on 01 August, 2009 01:59:25
avatar
Pandit je,

plz pandit je meri madat kar...
Mera yeh prash hai ke main kabhi videsh yata kar paungi ya nahi...
Mera Birt details..
15 november 1980
10:34 AM Lucknow (Satuday)
Raju Sutar on 10 August, 2009 07:56:22
avatar
I am not satisfied cuz.from last 8 months i am not getting job ( till today i am not employed)
kuldeep singh on 25 August, 2009 10:34:30
avatar
respected pandit ji
i want to know about my future.meri kundli mai kalsarp dos hai kaya? ish ke liye mujhe kaya karna chahiye?
my birth detail is-kuldeep singh
date-25/11/1980
time-04:43AM
place-bulandshahar(UP)
firoz khan on 01 September, 2009 04:00:50
avatar
mujhe nokari kab milegi.....
yograj on 16 October, 2009 09:00:07
avatar
namaskar pandit ji,mera question yai hai ki mai apne bhavishaya ke bare mai janna chata hu.
name- yograj
add-new delhi
date of birth-30/12/1986
time-10:00pm
manish munjal on 12 November, 2009 03:00:49
avatar
bahut he clear aur straight detail hai...it's gr8..!
i want 2 know agar jupitor lord of 1st house 12th mein chalaa jaaye toh kya bahut bura hota hai
manish on 17 November, 2009 05:04:55
avatar
I am stisfied &very very happy thankyou. pandit ji
bhawna on 20 November, 2009 01:11:39
avatar
hi mujhe acha laga aap sabki problem sunte he mujhe bhi aapse kuch puchna he my name bhawna or ek ladka he or hum dono kafi pasand karte he ek dusare ko or marrige karna chate he lakinn pata nahi kya hua ki jab humare ghar mein pata laga humare bare mein toh usne mujhse baat kara chod diya he mujhe samaj h nahi aya kyu mein baat kari toh kuch nahi bolta mujhe kuch samajh nahi aa raha he or mein kisi or se marriege nhai karna chati kya karu mein aapko apni or boy ki detail send kar rahi hu plz mujhe ans karo meri baat ka girl detail name bhawna date of birth 18jan1985 time 13:22 birth place ratangarh boy detail vinay date of birth 31aug1983 time 8:15 birth place hodel plz reply me soon or ans me ki humari marriege hogi or nahi agar hogi toh kab or kya woh mujhse baat karega kabhi or ha mujhe yeh bhi bataye jo usne mere sath time spend kiya woh kya tha or uske ghar vale nahi man rahe he kya woh manege or kya humari marrige hogi usne mere sath baat bhi karni band kar di he kya woh mujhse baat karega kya reason he plz mujhe baatye mein kya karuplz reply me soon i m waiting
dharmendra kumar on 19 July, 2010 01:47:26
avatar
Pandit ji, apne jo vistar se dhanu rashi ke bare mai likha hai pasand aaya.
Meri date of birth 20.2.1982 time 8.20 am hai.badaun (u.P.) ka janm hai,kya meri goverment job lagegi.kripya btaye.
bharti Lakhera on 14 August, 2010 07:39:58
avatar
Pandit Ji apne jo vistar se dhanu rashi ke bare mai likha hai pasand aaya.
Meri date of birth 12.09.1986 time 2.15pm hai, kya meri goverment job lagegi. kripya btaye

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

अन्य पोस्टें
1 2 3 4 5 6 7 8 > कुल 443 : 1 - 15