- आपकी जन्म कुंडली
- कुंडली फलादेश
- कालसर्प दोष चैक
- वर्ष कुंडली
- वर्षफल
- राशिफल
- आज का राशिफल
- मासिक राशिफल
- दैनिक ज्योतिष
- चौघड़िया
- राहुकाल
- आज का पंचाग
- वैवाहिक ज्योतिष
- विवाह मिलान
- मांगलिक दोष
- लाल किताब
- लालकिताब कुंडली
- लालकिताब कुंडली
- अंक ज्योतिष
- आपका नाम
- आपका जन्मदिन
- नाम सलाह
- अन्य
- शुभ राशि रत्न
- शुभ रुद्राक्ष
साढे साती भी शुभ होती है। (Sadhe Sati can be auspicious for you)
भगवान सूर्य और देवी छाया के पुत्र शनि के कोप से लोग सदा से भयभीत रहे हैं। वास्तव में देखा जाय तो भय का कोई कारण ही नहीं है, हम आप व्यर्थ ही शनि के ढ़ईया और साढ़े साती से घबराये रहते हैं। शनि से डरने की बजाय हम आप उनकी भक्ति पूजा करें और सद्कर्म में जुटे रहें तो शनि की साढ़े साती और ढईया आप पर विपरीत असर डालने की बजाय आपको लाभ ही प्रदान करेंगे।
शनि की ढईया और साढ़े साती का नाम सुनकर बड़े बड़े पराक्रमी और धनवानों के चेहरे की रंगत उड़ जाती है। लोगों के मन में बैठे शनि देव के भय का कई ठग ज्योतिषी नाज़ायज लाभ उठाते हैं। विद्वान ज्योतिषशास्त्रियों की मानें तो शनि सभी व्यक्ति के लिए कष्टकारी नहीं होते हैं। शनि की दशा के दौरान बहुत से लोगों को अपेक्षा से बढ़कर लाभ, सम्मान व वैभव की प्राप्ति होती है। कुछ लोगों को शनि की इस दशा के दौरान काफी परेशानी एवं कष्ट का सामना करना होता है। देखा जाय तो शनि केवल कष्ट ही नहीं देते बल्कि शुभ और लाभ भी प्रदान करते हैं (Saturn is not only malefic it is also benefic for you)। हम विषय की गहराई में जाकर देखें तो शनि का प्रभाव सभी व्यक्ति पर उनकी राशि, कुण्डली में वर्तमान विभिन्न तत्वों व कर्म पर निर्भर करता है अत: शनि के प्रभाव को लेकर आपको भयग्रस्त होने की जरूरत नहीं है।
आइये हम देखे कि शनि किसी के लिए कष्टकर और किसी के लिए सुखकारी तो किसी को मिश्रित फल देने वाला कैसे होता है। ज्योतिषशास्त्री बताते हैं यह ज्योतिष का गूढ़ विषय है जिसका उत्तर कुण्डली में ढूंढा जा सकता है। साढ़े साती के प्रभाव के लिए कुण्डली में लग्न व लग्नेश की स्थिति के साथ ही शनि और चन्द्र की स्थिति पर भी विचार किया जाता है। शनि की दशा के समय चन्द्रमा की स्थिति बहुत मायने रखती है। चन्द्रमा अगर उच्च राशि में होता है तो आप में अधिक सहन शक्ति आ जाती है और आपकी कार्य क्षमता बढ़ जाती है जबकि कमज़ोर व नीच का चन्द्र आपकी सहनशीलता को कम कर देता है व आपका मन काम में नहीं लगता है जिससे आपकी परेशानी और बढ़ जाती है।
अपने सम्पूर्ण जीवन की शनि साढ़ेसाती रिपोर्ट http://astrobix.com से निशुल्क प्राप्त करने के लिये यहां क्लिक कीजिये
जन्म कुण्डली में चन्द्रमा की स्थिति का आंकलन करने के साथ ही शनि की स्थिति का आंकलन भी जरूरी होता है। अगर आपका लग्न वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर अथवा कुम्भ है तो शनि आपको नुकसान नहीं पहुंचाते हैं बल्कि आपको उनसे लाभ व सहयोग मिलता है (If your ascendant is Taurus, Gemini, Virgo, Libra, Capricorn or Aquarius then Saturn is benefic for you)। उपरोक्त लग्न वालों के अलावा जो भी लग्न हैं उनमें जन्म लेने वाले व्यक्ति को शनि के कुप्रभाव का सामना करना पड़ता है। ज्योतिर्विद बताते हैं कि साढ़े साती का वास्तविक प्रभाव जानने के लिए चन्द्र राशि के अनुसार शनि की स्थिति ज्ञात करने के साथ लग्न कुण्डली में चन्द्र की स्थिति का आंकलन भी जरूरी होता है।
शनि अगर लग्न कुण्डली व चन्द्र कुण्डली दोनों में शुभ कारक है तो आपके लिए किसी भी तरह शनि कष्टकारी नहीं होता है (If Saturn is auspicious in Ascendant chart or also in Moon chart, then Saturn is not harmful for you) । कुण्डली में अगर स्थिति इसके विपरीत है तो आपको साढ़े साती के दौरान काफी परेशानी और एक के बाद एक कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। अगर चन्द्र राशि आर लग्न कुण्डली उपरोक्त दोनों प्रकार से मेल नहीं खाते हों अर्थात एक में शुभ हों और दूसरे में अशुभ तो आपको साढ़ेसाती के दौरान मिला जुला प्रभाव मिलता है अर्थात आपको खट्टा मीठा अनुभव होता है।
निष्कर्ष के तौर पर देखें तो साढ़े साती भयकारक नहीं है शनि चालीसा (Sani Chalisha) में एक स्थान पर जिक्र आया है "गज वाहन लक्ष्मी गृह आवैं । हय ते सुख सम्पत्ति उपजावैं।।
गर्दभ हानि करै बहु काजा । गर्दभ सिद्घ कर राज समाजा ।। श्लोक के अर्थ पर ध्यान दे तो एक ओर जब शनि देव हाथी पर चढ़ कर व्यक्ति के जीवन प्रवेश करते हैं तो उसे धन लक्ष्मी की प्राप्ति होती तो दूसरी ओर जब गधे पर आते हैं तो अपमान और कष्ट उठाना होता है। इस श्लोक से आशय यह निकलता है कि शनि हर स्थिति में हानिकारक नहीं होते अत: शनि से भय खाने की जरूरत नहीं है। अगर आपकी कुण्डली में शनि की साढ़े साती चढ़ रही है तो बिल्कुल नहीं घबराएं और स्थिति का सही मूल्यांकण करें।
Read this Article in English
Shani’s Sadhe Sati Can be Auspicious For You




del.icio.us
Digg

Comments (1 posted):
thanks for for this massiges
Post your comment