Home | वैदिक ज्योतिष | नवीनता के पोषक होते हैं कुम्भ राशि के जातक। (Aquarians like new thing)
Kundli Software

नवीनता के पोषक होते हैं कुम्भ राशि के जातक। (Aquarians like new thing)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Aquarians like new thing

कुम्भ राशि राशियों की गिनती के क्रम में ग्यारहवें स्थान पर आती है (Aquarius is eleventh sign in zodiac)। इस राशि का चिन्ह एक व्यक्ति है जिसके हाथ में जल से भरा घड़ा है। इस राशि का स्वामी शनि होता है (Saturn is the lord of Aquarius)।

इसे पश्चिम दिशा का स्वामित्व प्राप्त है। इस राशि में वायु तत्व की प्रधानता रहती है। इस राशि में कोई भी ग्रह ऊँचा या नीचा नहीं होता है। इस राशि को पुरूष राशि के रूप में जाना जाता है ।

इस राशि में जो व्यक्ति जन्म लेते हैं वे नवीनता में विश्वास करते हैं। ये हर चीज़ में नयापन की तलाश करते हैं। नये फैशन, नये ड्रेस, नये गीत संगीत, नई तकनीक कुछ भी नया इन्हें आकर्षित करता है। इस राशि के जातक स्थिर होकर नहीं रहते, परिवर्तन इनके जीवन का मूल मंत्र होता है। ये पुराने विचार, रीति रिवाजों एवं मान्यताओं से दूर रहते हैं। ये पुराने रीति रिवाजों एवं मान्यताओं में यकीन नहीं रखते हैं। अपने इस स्वभाव के कारण ये समाज में परिवर्तन एवं क्रांतिकारी बदलाव लाने हेतु प्रयास करते हैं।

कुम्भ राशि के व्यक्ति परिश्रमी एवं उद्यमी होते हैं, इन्हें खाली वक्त गंवाना पसंद नहीं होता है। अपनी मेहनत से कुछ नया करना इन्हें अच्छा लगता है। इस राशि के व्यक्ति दूसरों को सही रास्ता दिखाने वाले होते हैं, अगर किसी को इनकी मदद की आवश्यकता होती है तो ये अपनी ओर से पूरी पूरी सहायता करने हेतु तैयार रहते हैं। जो व्यक्ति इस राशि में जन्म लेते हैं उनमें एक अच्छे मित्र के हर गुण मौजूद होते हैं। ये मित्रता को पूरी से निभाते हैं, मित्रों की सहायता के लिए ये सदैव तत्पर और तैयार रहते हैं।

कुम्भ राशि के व्यक्ति जितने अच्छे मित्र होते हैं उतने प्रतिक्रियावादी भी (Natives of sign Aquarius make great enemies and greater friends) । जब कोई इन्हें चोट या नुकसान पहुंचाता है तो, अंदर से इनकी आत्म बेचैन हो उठती है और बदले की भावना से भर उठती है। जब तक ये चोट पहुंचाने वाले व्यक्ति से बदला नहीं लेते तब तक इनकी आत्मा को चैन नहीं मिलता। ये अपने विरोधियों के रास्तों को कांटों की राह बना देते हैं।

ये अपनी जिम्मेवारियों को अच्छी तरह से समझते हैं, यही कारण होता है कि जो भी जिम्मेवारी इन्हें मिलती है उसे पूरा करते हैं, इनके व्यक्तित्व की यह विशेषता है कि ये अपनी जिम्मेवारी से मुंह नहीं मोड़ते हैं। इस राशि के जातक कृतज्ञ होते हैं, जिनसे भी इन्हें मदद मिलती है उसके एहसान को कभी नहीं भूलते हैं और वक्त पड़ने पर उस व्यक्ति की पूरी सहायता करते हैं।

इनके लिए प्रबंधन का कोर्स, नर्स की ट्रेनिंग, चिकित्सा एवं सर्जरी की पढ़ाई, पैथोलांजी की पढ़ाई, माइक्रोबायलांजी की शिक्षा, कृष अभियंत्रण, कानून की पढ़ाई तथा कम्पयूटर में हार्डवेयर का कोर्स करना शिक्षा की दृष्टि से अनुकूल और लाभप्रद रहता है। इन विषयो में इन्हें अच्छी सफलता मिलती और कम मेहनत में बेहतर परिणाम प्राप्त होता है।

नौकरी एवं आजीविका की दृष्टि से इस राशि के जातक के लिए बड़ा व्यवसाय, मेकैनिकल एवं माईनिंग इंजीनियर, किराना दुकान, रसायन एवं पेन्ट का काम, वायरलेस एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर तथा तकनिकी सलाहकार का काम करना लाभप्रद रहता है।

स्वास्थ्य की दृष्टि से तंत्रिका तंत्र, ड्रॉप्सी, त्वचा सम्बन्धी रोग, घुटनों व पैरों में परेशानी का सामना कुम्भ राशि वालों का करना होता है। इन्हें इन रोगों के प्रति सावधान व सचेत रहना चाहिए।

नोट:  आप कम्पयूटर द्वारा स्वयं जन्मकुण्डली, विवाह मिलान और वर्षफल का निर्माण कर सकते हैं. यह सुविधा होरोस्कोप एक्सप्लोरर में उपलब्ध है. आप इसका 45 दिनों तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं. कीमत 1250 रु. जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे

Comments (8 posted):

surendra kumar dhurve on 06 June, 2009 04:24:10
avatar
whay beliv in good Aquarius
surendra kumar dhurve on 06 June, 2009 04:24:11
avatar
whay beliv in good Aquarius
gopal dutt on 11 July, 2009 03:57:28
avatar
main jindgi se bahut apreshan hu . bahut kukch karne ki sochta hu par kuch acha hota hai par kuch samay bad pichle se bhi jayad khrab ho jata hai.jindgi main jo bhi nirnay liya sab galat ya mujhe pareshan karne wale hote hai. kuch achha chahta hu .................
Ashwani kumar on 04 December, 2009 11:29:36
avatar
main bahut pareshan hun.mera koi bhi kaam nahi banta kuch karne ki sochta hun to koi -na-koi tok deta hai.main kya karun.
Gopal ji on 06 January, 2010 06:22:50
avatar
MAIN APNE AUR APNE FAMILY KE HEALTH SE BAHUT PARESAN HOO MAIN KYA KARU.
Vindhyavasini Maa on 06 January, 2010 06:44:34
avatar
KYA AAP MAA VINDHYAVASINI KA ASHIRWAD LENA CHAHTE HAI TO AAYE MARE SAATH. BOLO......... JAI MAA VINDHYAVASINI. Gopal Gupta, ABC Industries, Mirzapur.
nnsn on 09 July, 2010 07:21:17
avatar
Maine achi shikha pai parantu bhagya ne aisi jagah pheka jaha maie kalpana bhi nahi kar shakta tha.
sunil tankar on 04 December, 2010 06:43:31
avatar
main ek financial planning manager hu aur muze isme bahut muskil ho raha hai kyunki muze isme rukavat ati hai to plz main kainsa kam kare usme muze zyada phayda ho

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image: