Home | वैदिक ज्योतिष | महत्वाकांक्षी होते हैं मेष लग्न के जातक। (Native of Aries Sign are very ambitious)
Kundli Software

महत्वाकांक्षी होते हैं मेष लग्न के जातक। (Native of Aries Sign are very ambitious)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Aries

वैदिक ज्योतिष के अन्तर्गत कुल 12 राशियां होती है। इन राशियों में सबसे पहली राशि मेष होती है (Aries is the first sign in all zodiac sign)। इसकी पहचान मेढ़ा या भेड़ की आकृति से की जाती है। इसकी गिनती क्रूर राशियों में होती है। इस राशि मे जन्म लेने वाले व्यक्ति के विषय में आइये जानें:

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मेष राशि में जन्म लेने वाले व्यक्ति राजसी प्रकृति के होते हैं।  इसमें अग्नि तत्व की प्रधानता होती है (Agni tatva Plays a dominate role in Aries) । इस राशि के स्वामी मंगल होते हैं अत: इनपर हनुमान जी कृपा बनी रहती है। मेष राशि को पूर्व दिशा का स्वामित्व प्राप्त होता है। सूर्य इस राशि में ऊँचा होता है तथा शनि नीच का होता है।

इस राशि के जातक के विषय में ज्योतिषशास्त्र कहता है कि ये आशावादी होते हैं इसलिए परिस्थिति चाहे जैसी भी हो उम्मीद का दामन नहीं छोड़ते हैं और सदैव लक्ष्य के प्रति प्रयासरत रहते हैं। इस राशि में जन्म लेने वाले व्यक्ति का स्वभाव उष्ण होता है क्योंकि ये राजो गुण से प्रभावित होते हैं। इनमें संयम की कमी होती है इसलिए छोटी छोटी बातों पर अपना उग्र हो उठते हैं।

ये जीवन्त प्रकृति के होते हैं जीवन को अपने तरीके से जीने की चाहत रखते हैं। ये हर पल जीवन का लुत्फ़ लेने की तमन्ना रखते हैं। ये अपनी शर्तों पर जीवन जीना चाहते हैं, इसलिए दबाव में आकर कुछ भी करना इन्हें पसंद नहीं होता है। मेष राशि के व्यक्ति काफी महत्वाकांक्षी होते हैं तथा छोटे छोटे कार्यों से संतुष्ट नहीं होते हैं। ये जीवन में निरन्तर आगे बढ़ते रहने की चाहत रखते हैं।

प्रतियोगिता में ये अधिकांशत: अपने प्रतियोगियों से आगे रहते हैं। ये स्वाभिमानी होते हैं और किसी भी स्थिति में अपने स्वाभिमान को आहत नहीं होने देते हैं। इनमें अहम की भावना भी रहती है जिसके कारण ये लोगों से बहुत अधिक घुला मिलना पसंद नहीं करते हैं और आत्मकेन्द्रित रहते हैं।

इनकी मानसिक स्थिति बहुत ही अच्छी होती है, इनके मस्तिष्क में हर पल नये नये विचार उभरते रहते हैं। ये इन विचारों को साकार रूप देने हेतु सतत प्रयासरत रहते हैं। ये जहां भी होते हैं वहां अपना प्रभुत्व स्थापित करने की चेष्टा करते हैं।

मेष राशि वालों के लिए कृषि, खेल, इलेक्ट्राँनिक्स, अभियंत्रिकी, गृहविज्ञान, छपाई तथा तकनीकी क्षेत्र अनुकूल रहता है। ये इन विषयों से सम्बन्धित शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं तथा इन्हें अपनी आजीविका भी बना सकते हैं। यदि ये दांतों के डाँक्टर बनना चाहें तो यह क्षेत्र भी इनको सफलता प्रदान करता है।

नौकरी की दृष्टि से इनके लिए पुलिस विभाग, सेना, शल्य चिकित्सक, रसायनशास्त्री का काम लाभदायक और कामयाबी दिलाने वाला होता है। अगर ये व्यवसाय करते हैं तो इनके लिए खेलों के सामान, मशीनरी, प्रापर्टी एवं कृषियंत्र से सम्बन्धित व्यवसाय फायदेमंद होता है।

स्वास्थ्य की दृष्टि से इन्हें चेचक, ब्रेन हैम्रेज, सिर की चोट, आग से जलने की सम्भावना रहती है। इन्हें तंत्रिका तंत्र से सम्बन्धित कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है, जिसके लिए इन्हें सावधान रहना चाहिए।

नोट:  आप कम्पयूटर द्वारा स्वयं जन्मकुण्डली, विवाह मिलान और वर्षफल का निर्माण कर सकते हैं. यह सुविधा होरोस्कोप एक्सप्लोरर में उपलब्ध है. आप इसका 45 दिनों तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं. कीमत 1250 रु. जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे

Comments (7 posted):

ashish on 29 May, 2009 12:56:36
avatar
shaadi ke baare me.
amit gupta on 22 July, 2009 01:32:56
avatar
ek dam bekar hai isse acha to newspa[paper par dekh le
lalit mohan bhatt on 31 July, 2009 07:57:29
avatar
when did i get my target
AMIT KALE on 15 January, 2010 01:06:41
avatar
shadi konse saal me hogi?
ladki kab milegi
ajay on 08 July, 2010 09:11:27
avatar
i am agree with you for aries sing
Lokesh on 24 July, 2010 12:03:10
avatar
Ye sab bakwas hai..kuch thik nahi hai...vo bhi upar likha hai..vo sab galat hai...naukri hai nahi..chokari pale padi hai...or tum bolate ho ki rashi fal dekho or 1250 rupee jam or karavo ....or mera pavo...
rajesh on 30 September, 2010 05:05:10
avatar
from childhood i am see rashifal but do not true in over the life. kisi ek se love karta hu aur usi se shadi karna chahta hu i dont no its when possible.she my dear asha

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image: