:
Home | वैदिक ज्योतिष | भावुक होते हैं कर्क नक्षत्र के जातक।(Native of Cancer sign known as sensitive and emotional person)

भावुक होते हैं कर्क नक्षत्र के जातक।(Native of Cancer sign known as sensitive and emotional person)

Font size: Decrease font Enlarge font
image fourth zodiac sign cancer

कर्क राशि राशिमंडल में चौथी राशि होती है(Fourth zodiac sign cancer)। कर्क राशि को चर राशि के नाम से जाता है। जिन व्यक्तियों का जन्म इस राशि में होता है वे कैसे होते हैं व उनकी जीवनशैली किस प्रकार की होती है आइये इसे देखें।

कर्क राशि की पहचान केकड़ा है। कर्क को उत्तर दिशा का स्वामित्व प्राप्त है (Cancer is the lord of North)। चन्द्रमा कर्क राशि का स्वामी होता है (Moon is lord of Cancer)। बृहस्पति कर्क राशि में उच्च का व मंगल नीच का होता है। ज्योतिषशास्त्र कहता है कर्क राशि में जल तत्व की प्रधानता रहती है (As per astrology, in cancer water predominate) । यह स्त्री संज्ञक राशि होती है (Zodiac Sign cancer is known as female sign)। इस राशि के जातक भावुक होते हैं, इनके हृदय में सभी के लिए दया का भाव रहता है। इस राशि के जातक के विषय में कहा जाता है कि इनका मन चचल रहता है एवं ये कहीं भी अधिक समय तक टिक कर नहीं रहते हैं।

कर्क राशि में पैदा लेने वाले व्यक्ति की कल्पनाशक्ति बहुत ही अच्छी होती है(native of cancer are imaginative)। अपनी कल्पना शक्ति से नये नये विचारों को जन्म देते है तथा नई नई योजनाएं बनाने में कुशल होते हैं। इन्हें अपने जीवन में कामयाबी का साथ मिलता है क्योंकि ये अपनी योजनाओं को व्यवहारिक रूप देने के लिए तेजी से कार्य करते हैं। कभी कभी जल्दबाजी के कारण निराशा का भी सामना करना पड़ता है।

इनके हृदय में मानव के लिए करूणा का भाव होता है, ये पीड़ित और विपत्तिग्रस्त लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इनका स्वभाव मिलनसार होता है, अपने इस स्वभाव के कारण ये लोगों को अपना बना लेते हैं यही कारण है कि इनकी मित्रमंडली लम्बी चौड़ी होती है।

इस राशि के जातक परिवार की जिम्मेवारियों का पूरी तरह निर्वहन करने वाले होते हैं (Native of cancer are responsable for their family)। ये परिवार के सभी सदस्यों का ख्याल रखते हैं। ये शांति पसंद होते हैं, अपने इस स्वभाव के कारण विवाद एवं कलह की स्थिति से दूर रहते हैं। इनके स्वभाव की एक विशेषता यह भी होती है कि ये सदैव सचेत और सतर्क रहते हैं। सतर्कता एवं सचेत रहने के कारण ये सुरक्षित रहते हैं।

इस राशि में जन्म लेने वाले व्यक्ति रोमांटिक होते हैं। प्रेम में ये गहरी आस्था रखते हैं।  इनके कई प्रेम प्रसंग चलते रहते हैं। ये जिनसे सच्चा प्रेम करते हैं उन्हें प्राप्त करने के लिए ये बड़े से बड़ा त्याग करने के लिए तत्पर रहते हैं।

शिक्षा की दृष्टि से टैक्सटाईल से सम्बन्धित कोर्स, अर्थशास्त्र, अभियंत्रिकी, मार्केटिंग, बी.एड,  एम.एड, खदान से सम्बन्धित कोर्स एवं राजनीतिशास्त्र इनके लिए अनुकूल रहता है। नौकरी एवं व्यवसाय की दृष्टि से टैक्सटाईल, मनोरंजन, मैरीन अभियंता, जल सेना, मौसम विभाग, मोतियों का व्यवसाय, मछली पालन, समुद्र से सम्बन्धित कार्य, सलाहकार, तरल पदार्थ से सम्बन्धित व्यवसाय तथा सरकारी क्षेत्र इनके लिए लाभप्रद रहता है। उपरोक्ति विभाग एवं व्यवसाय अपनाने से कर्क राशि वालों को काफी लाभ मिलता है तथा ये प्रगति पर रहते हैं।

स्वास्थ्य के सम्बन्ध में इस राशि के जातक गैस की समस्या, बदहजमी, खांसी-जुकाम, पागलपन के दौरे, पीलिया, ड्राप्सी, नामक बीमारी होने की सम्भावना रहती है, इस राशि के जातक को इन बीमारियों के प्रति सावधान रहना चाहिए।  

नोट:  आप कम्पयूटर द्वारा स्वयं जन्मकुण्डली, विवाह मिलान और वर्षफल का निर्माण कर सकते हैं. यह सुविधा होरोस्कोप एक्सप्लोरर में उपलब्ध है. आप इसका 45 दिनों तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं. कीमत 1250 रु. जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे