Home | वैदिक ज्योतिष | व्यवहारिक होते हैं मकर राशि के जातक। (Capricorn Natives are practical people)
Kundli Software

व्यवहारिक होते हैं मकर राशि के जातक। (Capricorn Natives are practical people)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Capricorn Natives are practical people

राशियों की गिनती में दशवें स्थान पर आती है मकर राशि (Capricorn Natives are practical people)। यह राशि दक्षिण दिशा की स्वामिनी है। इसकी गिनती स्त्री राशि के रूप में होती है। इस राशि में पृथ्वी तत्व की प्रधानता रहती है।

मकर राशि के स्वामी शनि देव होते हैं (Saturn is the lord of Capricorn)। इस राशि में मंगल उच्च का होता है एवं गुरू नीच का होता है।मकर राशि में जन्म लेने वाले व्यक्ति के चेहरे पर उदासी की रेखा खींची होती है जिनसे इन्हें पहचाना जा सकता है। ये पारम्परिकता में आस्था रखते हैं। ये सामाजिक धारणाओं और मान्यताओं में यकीन रखते हैं। ये अपने अतीत के साथ गहरा लगाव रखते हैं,  ये बीते हुए समय को याद रखते हैं, इनके ऊपर पिछले जन्म का भी प्रभाव बना रहता है। इनमें पुरानी चीजों के प्रति लगाव होता है और उन्हें ये संभाल कर रखते हैं।

मकर राशि वालों के लिए कहा जाता है कि ये जो भी काम करते हैं उसका परिणाम इन्हें जल्दी ही मिल जाता है। ये अगर अच्छा काम करते हैं तो तुरंत ही उसका शुभ फल इन्हें मिलता और अगर बुरा काम करते हैं तो इसका बुरा परिणाम भी इन्हें जल्दी ही भुगतना पड़ता है, यानी जैसा लगाओगे, वैसा पाओगे का सिद्धांत इस राशि वालों के साथ विशेष रूप से चरितार्थ होता है। इस राशि बालों की विशेषता होती है कि जो बात इनके मन में बैठ जाती है वे उसे पकड़ कर रखते है्, इसका एक लाभ यह भी होता है कि जो जब किसी विषय में जानकारी लेते हैं तो उसमें महारत हासिल कर लेते हैं। 

मकर राशि में जन्म लेने वाले व्यक्ति भौतिकवादी होते हैं, सांसारिक सुख सुविधाओं एवं भोग विलास में काफी रूचि रखते हैं। अपनी भौतिक इच्छा को पूरी करने के लिए ये सांसारिक वस्तुओं एवं साधनों को इकट्ठा करते रहते हैं। ये राजसी प्रवृति के व्यक्ति होते हैं, लोगों से अपना काम निकाला भी इन्हें खूब आता है। ये लोगों से नज़दीकियां भी बनाकर रखते हैं ताकि भविष्य में उन्हें इसका लाभ मिल सके। इस राशि के जातक बहुत ही चालाक होते हैं साथ ही परिश्रमी भी जिसके कारण जहां भी काम करते हैं अपने साथियों की अपेक्षा तेजी से प्रगति करते हैं।

मकर राशि के व्यक्ति व्यावहारिक होते हैं, सिद्धांतों को बहुत अधिक तरजीह नहीं देते हैं (Capricorns are pragmatic)। अपने इस व्यक्तित्व के कारण ये किसी पर आंख मूंद कर यकीन नहीं करते हैं। ये सदैव सतर्क और सावधान रहते हैं, ये अपना हर कदम फूंक - फूंक कर आगे बढ़ते हैं।

इस राशि के जातक के अंदर कुछ कमियां भी होती है। इनकी प्रकृति ईर्ष्यालु होती है, ये किसी की उन्नति को देखकर खुश नहीं होते हैं बल्कि इनके मन को तकलीफ होती है। यह नहीं चाहते कि कोई दूसरा इनके सामने उन्नति करे। ये सदैव अपनी उन्नति और प्रगति की कामना करते हैं।

शिक्षा की दृष्टि से इनके लिए कम्पयूटर साइंस की पढ़ाई, हार्डवेयर इंजीनियरिंग, मेडीकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी, अकाउंट, व्यवसाय प्रबंधन, विज्ञान के अन्तर्गत रसायनशास्त्र एवं जीव और वनस्पति विज्ञान, मनावाधिकार से सम्बन्धित कोर्स करना अनुकूल रहता है।

नौकरी पेशा की दृष्टि से इनके लिए स्टील फर्नीचर का व्यवसाय, रिसर्च डिपार्टमेंट, जीव विज्ञान विभाग, न्यायाल में नौकरी दूर संचार विभाग, कार्डियोलाजी सर्जन, प्लास्टिक सर्जन, ट्रैफिक पुलिस, मकान बनाने का ठेका, नगर निगम एवं नहर परियोजना में काम करना इस राशि वालों के लिए अनुकूल और लाभप्रद रहता है।

स्वास्थ्य की दृष्टि से इस राशि के जातक को त्वचा सम्बन्धी रोग, घुटनों में दर्द, हृदय रोग, रक्त संचार में परेशानी, बवासीर, उदासी, नसों में तकलीफ इस राशि के जातको को होने की संभावना रहती है। इनके अलावा इस राशि वालों को मानसिक परेशानी होने की संभावना रहती है।

नोट:  आप कम्पयूटर द्वारा स्वयं जन्मकुण्डली, विवाह मिलान और वर्षफल का निर्माण कर सकते हैं. यह सुविधा होरोस्कोप एक्सप्लोरर में उपलब्ध है. आप इसका 45 दिनों तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं. कीमत 1250 रु. जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे

Comments (2 posted):

krunal on 28 February, 2009 11:24:04
avatar
meri kudali nikal sakte ho.
uday sharma on 05 June, 2009 11:13:52
avatar
good knowedge.

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image: