कला प्रेमी होते हैं मिथुन राशि के जातक। (Native of Gemini Sign known as art lover)
बारह राशि चक्र में मिथुन का स्थान तीसरा है(Gemini is the third zodiac sign) । इस राशि की गिनती पुरूष राशि में की जाती है। इस राशि की पहचान है एक साथ दो व्यक्ति। इस राशि के देवता भगवान विष्णु हैं और राशि स्वामी बुध को माना जाता है (God Vishnu is the Lord of Gemini sign)।
इस राशि को पश्चिम दिशा का स्वामित्व प्राप्त है (gemini is the lord of west)। इस राशि में छाया राशि राहु उच्च का होता और केतु नीच का होता है (Rahu is upper and ketu is lower in gemini)। इस राशि में वायु तत्व की प्रधानता होती है( zodiac sign gemini are predominate by air)। आइये जानें कि इस राशि में जन्म लेने वाले व्यक्ति कैसे होते हैं।
जो व्यक्ति इस राशि में जन्म लेते हैं वे आशावादी होती हैं, निराशा का भाव इन्हें छू भी नहीं पाता है इसलिए ये किसी भी परिस्थिति से घबराते नहीं हैं व परिस्थितियों का सामना साहसपूर्वक करते हैं। मिथुन राशि के जातक मानवीय गुणों से भरे होते हैं, ये दयालु, स्नेहिल एवं लोकोपकारी होते हैं। ये मानव सेवा से सम्बन्धित संस्थाओं एवं कार्य कलापों से जुड़े रहते हैं।
जो लोग मिथुन राशु में पैदा होते हैं वे अस्थिर बुद्धि के होते हैं (native of gemini are wanton)। इनका मन चंचल रहता है, एक साथ कई बातें मन में चलती रहती है। अस्थिर बुद्धि होने के बावजूद ये जिस काम की जिम्मेवारी लेते हैं उसे जल्दी से जल्दी पूरा कर लेना चाहते हैं किसी भी काम को बहुत तेजी से करते हैं क्योंकि इनमें काफी जोश होता है। ये एक बार जब योजना बना लेते हैं तो उस योजना को पूरा किये बिना नहीं रूकते हैं।
मिथुन राशि के जातक कला प्रेमी होते हैं, इनमें कोई न कोई विशेष कलात्मक गुण अवश्य होता है । ये लिखने के शौकीन होते हैं लेखन का शौक इन्हे उच्च कोटि का लेखक बनाता हैं। मिथुन राशि में पैदा होने वाले व्यक्ति भाषण कला में भी निपुण होते हैं। ये अपनी भाषण कला से श्रोताओं को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। ये किसी बात को तर्क की कसौटी पर कसने के पश्चात ही स्वीकार करते हैं, क्योंकि ये तर्कशील व्यक्ति होते हैं।
मिथुन राशि वाले व्यक्ति में काम की भावना प्रबल रहती है। ये भौतिकता के प्रति काफी लगाव रखते हैं, इन्हें सुख सुविधाओं एवं ऐश्वर्य युक्त जीवन जीने का शौक होता है। अगर इनकी कुण्डली में उपस्थित ग्रह प्रतिकूल हों तो भौतिक साधनों एवं सुख में कमी महसूस करते हैं और आनेकानेक तरीके से उन्हें हासिल करने की चेष्टा करते हैं जिसके कारण ये दु:खी होते हैं तथा नित नये विवादों में उलझते रहते हैं।
शिक्षा की दृष्टि से गणित, वाणिज्य, पत्रकारिता, रिटेल मैनेजमेंट, कम्पनी सेक्रेटरी, चार्टड अकाउन्टेन्ट, आणविक उर्जा, छपाई, वित्त प्रबंधन, खगोलशास्त्र तथा संचार इनके लिए उपयुक्त रहता है। नौकरी एवं व्यवसाय के अन्तर्गत अध्यापन का क्षेत्र, वकालत, प्रकाशक, ट्रांसपोर्ट व रेल विभाग, डाक-तार विभाग, लेखन, कवि, अभिनेता, चित्रकार तथा दलाली का काम इनके लिए उपयुक्त एवं लाभप्रद रहता है।
स्वास्थ्य की दृष्टि से तपेदीक, दमा, सूखी खांसी, निमोनियां, गले सम्बन्धी रोग ब्रानकाइटिस, इन्फ्लूएंजा तथा हाथ व कंधों में संक्रमण से मिथुन राशि वालो परेशानी होती है, अत: इन्हें इनसे सावधान रहना चाहिए।
नोट: आप कम्पयूटर द्वारा स्वयं जन्मकुण्डली, विवाह मिलान और वर्षफल का निर्माण कर सकते हैं. यह सुविधा होरोस्कोप एक्सप्लोरर में उपलब्ध है. आप इसका 45 दिनों तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं. कीमत 1250 रु. जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे




del.icio.us
Digg