Home | वैदिक ज्योतिष | हस्तक्षेप पसंद नहीं करते हैं सिंह राशि के जातक। (Native of Leo sing doesn't like interference)
Kundli Software

हस्तक्षेप पसंद नहीं करते हैं सिंह राशि के जातक। (Native of Leo sing doesn't like interference)

Font size: Decrease font Enlarge font
image fifth_zodiac_sign_leo

सिंह राशि, राशि चक्र में पांचवें नम्बर पर आता है (Leo is the Fifth sign of zodiac)। इस राशि की पहचान सिंह हैं। इस राशि में अग्नि तत्व की प्रधानता रहती है। यह राशि स्थिर स्वभाव वाली होती है। इस राशि को पूर्व दिशा का स्वामित्व प्राप्त होता है। इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं(Sun is the lord of Leo), इसमें कोई भी ग्रह उच्च या नीच का नहीं होता है।

जो व्यक्ति इस राशि में जन्म लेते हैं उनके विषय में कहा जाता है कि इनका मन चंचल नहीं होता है, ये जो भी काम करते हैं पूरी एकाग्रता एवं लगन के साथ करते हैं। इनका मन व्यर्थ की बातों में भटकता नहीं रहता है। इस राशि के जातक में आत्मगौरव की भावना बहुत अधिक रहता है। अपने गौरव और सम्मान को बनाए रखने के लिए ये हर तरह की चुनौतियों को उठाने के लिए तैयार रहते हैं।

सिंह राशि में पैदा लेने वाले व्यक्ति के विषय में कहा जाता है कि ये परिस्थितियों एवं हालातों को अपने अनुरूप और अपने आस पास समेट कर रखना चाहते हैं। इनके विषय में यह भी कहा गया है कि ये दृढ़ निश्चयी होते हैं, ये एक बार जिस कार्य को करने की सोच लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनके अंदर तीव्र महत्वाकांक्षा रहती है, अपनी महत्वाकांक्षा के कारण ये कभी भी छोटा मोटा काम करना पसंद नहीं करते।

जन्म के समय चन्द्र अगर सिंह राशि में हो तो अपकी राशि सिंह राशि कहलाती है(if moon is situated in leo at the time of your birth, then you are leo) । आपकी राशि सिंह हो तो आप स्वतंत्र विचार के व्यक्ति होते हैं, आपको अपने काम में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं होता है। इस राशि के जातक चारित्रिक रूप से काफी अच्छे होते हैं तथा ये काफी गुणवान होते हैं। ये जो भी काम करते हैं उसमें इस कदर खो जाते हैं कि खुद को भी भूल जाते हैं। ज्योतिषशास्त्र कहता है जो व्यक्ति इस राशि में जन्म लेते हैं वे इतने गुणी होते कि हर काम को करने में सामर्थवान होते हैं ।

सिंह राशि के जातक में कुछ कमजोरियां भी होती हैं जैसे कि इन्हें दिखावा करने की आदत होती है, ये अपनी बातों को बढ़ा चढ़ाकर लोगों के समक्ष रखते हैं  (native of leo are ostentation nature) । ये अपना काम निकालने के लिए झूठी प्रशंसा करने में तेज होते हैं एवं दूसरों से भी अपनी तारीफ सुनने की ख्वाहिश रखते हैं। इन कमजोरियों की वजह से इन्हें जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

ये किसी भी तुरंत मित्रता या अपनापन नहीं बढ़ते हैं। किसी से दोस्ती करने से पहले सौ बार आगे पीछे सोचते हैं फिर कोई फैसला लेते हैं। यही कारण होता है कि इनके मित्रों की संख्या बहुत अधिक नहीं रहती है तथा इनका सामाजिक दायरा सिमटा हुआ रहता है।

शिक्षा की दृष्टि से इस राशि के जातक के लिए इतिहास, आयुर्वेद, रसायनशास्त्र, फार्मा, बी.एड., एम. एड., आर्किटैक्ट, रेडियोलांजी, अस्पताल प्रबंधन, जन प्राशासन, छाती सम्बन्धी रोग की पढ़ाई एवं विद्युत से सम्बन्धित उपकरणों का अध्ययन लाभप्रद और अनुकूल रहता है।

नौकरी एवं व्यवसाय के सम्बन्ध में शेयर की दलाली, स्वर्णकारी, प्रबंधन, उच्चाधिकारी तथा डाँक्टरी का पेशा इनके लिए अनुकूल रहता है। सिंह राशि वालों के लिए इस तरह के कारोबार एवं नौकरी का चयन करना उचित रहता है, इसमें इन्हें सफलता भी मिलती हैं और इनकी अर्थिक स्थित भी उन्नत होती है।

सिंह राशि वालों में स्वास्थ्य की दृष्टि से रीढ़ से सम्बन्धित बीमारी, दिल की धड़कन का तेज होना, मन में बेचैनी, मन में अचानक भय आना, एनिमिया, हृदय रोग, खून के थक्के जमना जैसी बीमारियां होने की संभावना रहती है।
 
नोट:  आप कम्पयूटर द्वारा स्वयं जन्मकुण्डली, विवाह मिलान और वर्षफल का निर्माण कर सकते हैं. यह सुविधा होरोस्कोप एक्सप्लोरर में उपलब्ध है. आप इसका 45 दिनों तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं. कीमत 1250 रु. जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे

Comments (4 posted):

ajaybajpai on 23 November, 2009 11:46:33
avatar
very correct declairation.


THANKS<
Mustakim on 01 June, 2010 11:23:11
avatar
Gud evening sir,

My name is Mustakim ansari.I have not original date of birth.How can i know about my rashi & rashi numaber.But i see my rashi according certificate date of birth(24-oct-1987).Plz suggest me, how i know my future.

What is my rashi??

Which study line is suitable for me???

Which type of job suite for me??

Regards..

Mustakim.
madhuri on 03 June, 2010 09:25:37
avatar
my name is madhuri shinde. my birth date is 27-10-1991. but i dont know my exact rashi so i want full detail of my life.please suggest me
mahadevi chalwadi on 28 September, 2010 10:52:15
avatar
My name is Mahadevi chalwadi.My birth date 21-04-1986. Plz. suggest me, how i know my future.
Which study line is suitable for me?
Which type of job suite for me?

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image: