- आपकी जन्म कुंडली
- कुंडली फलादेश
- कालसर्प दोष चैक
- वर्ष कुंडली
- वर्षफल
- राशिफल
- आज का राशिफल
- मासिक राशिफल
- दैनिक ज्योतिष
- चौघड़िया
- राहुकाल
- आज का पंचाग
- वैवाहिक ज्योतिष
- विवाह मिलान
- मांगलिक दोष
- लाल किताब
- लालकिताब कुंडली
- लालकिताब कुंडली
- अंक ज्योतिष
- आपका नाम
- आपका जन्मदिन
- नाम सलाह
- अन्य
- शुभ राशि रत्न
- शुभ रुद्राक्ष
गहरी अन्तर्दृष्टि रखते हैं मीन राशि के जातक। (Pisceans have intuitive power)
मीन राशि स्त्री राशि कहलाती है। इस राशि में जल तत्व की प्रधानता रहती है। जो व्यक्ति इस राशि में जन्म लेते हैं उसके विषय में ज्योतिषशास्त्र क्या कहता है आइये देखें।
राशि चक्र में अंतिम राशि है मीन राशि। यह राशि क्रमानुसार 12 वें स्थान पर होता है (Pisces is twelveth sign of zodiac)। इस राशि के स्वामी बृहस्पति यानी गुरू हैं (Jupiter is the lord of pisces)। मीन को उत्तर दिशा का स्वामित्व प्राप्त है। शुक्र मीन राशि में उच्च का होता है तथा बुध नीचस्थ होता है। जो व्यक्ति मीन राशि में जन्म लेते हैं वे द्विस्वभावी होते हैं इसलिए किसी विषय के प्रति इनके मन में हां ना की स्थिति चलती रहती है, ये किसी भी विषय को लेकर निश्चित नहीं हो पाते हैं हलांकि जब अंतिम और निर्णायक घड़ी आ जाती है तब स्थिति का आंकलन सही करते हैं और उचित निर्णय लेते हैं। इस राशि के जातक की एक बड़ी विशेषता यह होती है कि ये नई नई योजनाएं बनाने में कुशल होते हैं।
मीन राशि वाले व्यक्ति बुद्धिमान होते हैं व इनकी स्मरण शक्ति अच्छी होती है। ये किसी भी बात को लम्बे समय तक अपने मस्तिष्क में सहेज कर रखने में सक्षम होते हैं। इस राशि वालों पर दैवी कृपा रहती है, ईश्वर की कृपा के कारण इनकी अन्तर्दृष्टि प्रबल होती है। ये होने वाली घटना का अंदाजा पूर्व ही लगा लेते हैं।
जो व्यक्ति मीन राशि में पैदा होते हैं वे भावुक होते हैं। ये किसी भी दु:खी और पीड़ित व्यक्ति को देखकर द्रवित हो उठते। मजबूर और कमज़ोर व्यक्ति के प्रति इनकी सहानुभूति सिर्फ शब्दों में सिमटकर नहीं रहती बल्कि, ये लाचार की हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।
इस राशि वाले लोग नरम स्वभाव के होते हैं (Natives of sign pisces are decent folks)। ये परिस्थितों से टकराकर टूटते नहीं बल्कि अपने आपको परिस्थितियों के अनुकूल बना लेते हैं। ये शांति पसंद व्यक्ति होते हैं इसलिए जहां तक संभव होता है लड़ाई झगड़े से दूर रहते हैं तथा विवादों में नहीं पड़ना चाहते हैं। ये मिलनसार प्रकृति के व्यक्ति होते हैं, यही कारण होता है कि इनके मित्रों की सूची लम्बी होती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस राशि में जन्म लेने वाले व्यक्ति मित्रता को निभाने वाले होते हैं।
मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति आमतौर पर अच्छी रहती है। ये जिस तरह का सांसारिक सुख चाहें प्राप्त कर सकते हैं परंतु ये भोग विलास में अधिक रूचि नहीं रखते हैं और न तो ये सांसारिक वस्तुओं के प्रति विशेष मोह रखते हैं। ये सामान्य और सादगी पूर्ण जीवन में ही आनन्द की अनुभूति करते हैं।
मीन राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में अर्थशास्त्र, वाणिज्य, विद्युत अभियंत्रिकी, इंडस्ट्रियल इन्सट्रूमेंटेशन, पी. एच. डी. तथा अध्यात्मिक शिक्षा जैसे योग, दर्शनशास्त्र का अध्ययन करना अनुकूल रहता है। इन विषयों के अध्ययन से इन्हें रोजगार की दिशा में सहायता मिलती है।
नौकरी एवं व्यवसाय की दृष्टि से इन्हें फाइनेन्सर, ज्योतिषशास्त्री, निगम विभाग, शिक्षक, राजनेता, वकालत के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलती है। सरकारी क्षेत्र में ये उच्चाधिकारी पद के लिए प्रयास करें तथा साझेदारी में कोई कारोबार करें तो इन्हें अनुकूल और बेहतर परिणाम मिलता है।
स्वास्थ्य की दृष्टि से इस राशि के जातक को पैरों व तलवों से सम्बन्धित रोग, आंत सम्बन्धी रोग, हृदय रोग, ड्रांप्सी, होने की संभावना रहती है। इस राशि के जातक की स्मरण शक्ति यूं तो अच्छी हाती हैं परंतु रोग के कारण यह क्षीण भी होने की संभावना रहती है अत: इन रोगों के प्रति इन्हें सावधान रहना चाहिए।
नोट: आप कम्पयूटर द्वारा स्वयं जन्मकुण्डली, विवाह मिलान और वर्षफल का निर्माण कर सकते हैं. यह सुविधा होरोस्कोप एक्सप्लोरर में उपलब्ध है. आप इसका 45 दिनों तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं. कीमत 1250 रु. जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे




del.icio.us
Digg

Comments (18 posted):
aartik samasya se kab tak mukti milegi?
DOB-19 june 1987
Time- 10:53 am
place- lalitpur up
kya aap mera kundli bata sakte hai ki 2010 mere liye kaisa rahega ?
dhneywad
Post your comment