- आपकी जन्म कुंडली
- कुंडली फलादेश
- कालसर्प दोष चैक
- वर्ष कुंडली
- वर्षफल
- राशिफल
- आज का राशिफल
- मासिक राशिफल
- दैनिक ज्योतिष
- चौघड़िया
- राहुकाल
- आज का पंचाग
- वैवाहिक ज्योतिष
- विवाह मिलान
- मांगलिक दोष
- लाल किताब
- लालकिताब कुंडली
- लालकिताब कुंडली
- अंक ज्योतिष
- आपका नाम
- आपका जन्मदिन
- नाम सलाह
- अन्य
- शुभ राशि रत्न
- शुभ रुद्राक्ष
ज्ञान के प्यासे होते हैं धुन राशि के जातक। ( Native of Sagittarius want to acquire more knowledge)
धनु राशि की पहचान धनुष है। राशि मंडल में धनु का स्थान नवम है (Sagittarius is the ninth sign of zodiac)। इस राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं (Jupiter is the lord of sagittrarius)।
इस राशि में केतु उच्च का होता है जबकि राहु नीचस्थ होता है। इस राशि को पूर्व दिशा का स्वामित्व प्राप्त होता है (Sagittarius is the ruler of east)। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस राशि में अग्नि तत्व की प्रधानता रहती है। धनु राशि की गणना पुरूष राशि में की जाती है।
इस राशि में जिनका जन्म होता है, यानी जन्म के समय जिसकी कुण्डली में चन्द्रमा धनु राशि में मौजूद रहता है वह व्यक्ति बहुत ही बुद्धिमान होते हैं। ये अपनी बुद्धि और ज्ञान के लिए समाज एवं जन समुदाय में विख्यात होते हैं। ये अपना काम अपनी बुद्धि से निकालने में सक्षम होते हें।
धनु राशि के व्यक्ति की प्रकृति द्विस्वभावी होती है, यानी इनके मन में किसी भी विषय को लेकर दो विचार एक साथ चलते रहते हैं। ये किसी भी बात पर निर्णय लेने में काफी वक्त लगाते हैं परंतु आखिरकार अपने विवेक से सही और उचित निर्णय लेते हैं। ये अपनी योजनाओं पर संतुलित और क्रमागत रूप से आगे बढ़ते रहते हैं।
जिनका जन्म धनु राशि में होता है वे अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करके आगे बढ़ते हैं। लक्ष्य की प्राप्ति में ये कर्म को महत्व देते हैं। ये अपने कर्म को भगवान मानते हैं और अपनी मेहनत, लगन एवं परिश्रम के बल पर सफलता को गले लगाते हैं। इस राशि के जातक का स्वभाव मिलनसार होता है, ये सभी से उल्लास पूर्वक मिलते हैं और सभी को अपना बना लेते हैं।
धनु राशि वाले अपने ऊपर किसी का प्रभुत्व स्वीकार नहीं करते हैं। ये स्वतंत्रता प्रिय होते हैं दबाव में रहना इनको बिल्कुल पसंद नही होता है। इनके अंदर कई गुण छुपे रहते हैं, इन्हें गुणो की खान कहा जा सकता है। ये कई विषयों की अच्छी जानकारी रखते हैं। अपने ज्ञान की प्राप्ति की प्यास को बुझाने के लिए अध्ययन से जुड़े रहते हैं जिसके कारण इनकी गिनती विद्वानों में होती है।
ये आशावादी होते हैं, विषम परिस्थिति में भी उम्मीद का दामन नहीं छोड़ते हैं, इस कारण से निराशा इन पर हावी नहीं होती है। इनका हृदय विशाल होता है तथा इनका व्यक्तित्व खुला होता है। इनके व्यक्तित्व की एक बड़ी कमी यह है कि यह धन खर्च पर नियंत्रण नहीं रखते हैं, ये खर्चीले व्यक्ति होते हैं।
शिक्षा की दृष्टि से देखा जाय तो इनके लिए इतिहास, अर्थशास्त्र, कम्पयूटर विज्ञान, वाणिज्य, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रांनिक्स, राजनीति विज्ञान, फार्मेसी, कानून व धार्मिक शिक्षा अनुकूल होता है। इन विषयों में इन्हें अच्छी सफलता मिलती है और आजीविका के रूप में भी इनसे सहायता मिलती है।
नौकरी एवं व्यवसाय की दृष्टि से इनके लिए जासूसी, सुरक्षा, न्याय विभाग, कानून के अध्यापक, राजनीतिज्ञ, बैंक, सूचना एवं प्रसारण विभाग, पत्रकार, सी. बी. आई. अधिकारी, पत्रकार, परमाणु उर्जा, आयकर विभाग, फोटोग्राफी, का काम लाभप्रद रहता है। इनके लिए चिकित्सा के क्षेत्र स्त्री रोग विशेषज्ञ का काम भी लाभप्रद रहता है।
स्वास्थ्य की दृष्टि इस राशि के जातक को कमर व जांघ से सम्बन्धित रोग से पीड़ित होने की संभावना रहती है। इन्हें कॉलर बोन एवं आंखों में तकलीफ होने की भी संभावना रहती है।
नोट: आप कम्पयूटर द्वारा स्वयं जन्मकुण्डली, विवाह मिलान और वर्षफल का निर्माण कर सकते हैं. यह सुविधा होरोस्कोप एक्सप्लोरर में उपलब्ध है. आप इसका 45 दिनों तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं. कीमत 1250 रु. जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे




del.icio.us
Digg

Comments (4 posted):
Doing B-Ed. pls addvies me............
Post your comment