- आपकी जन्म कुंडली
- कुंडली फलादेश
- कालसर्प दोष चैक
- वर्ष कुंडली
- वर्षफल
- राशिफल
- आज का राशिफल
- मासिक राशिफल
- दैनिक ज्योतिष
- चौघड़िया
- राहुकाल
- आज का पंचाग
- वैवाहिक ज्योतिष
- विवाह मिलान
- मांगलिक दोष
- लाल किताब
- लालकिताब कुंडली
- लालकिताब कुंडली
- अंक ज्योतिष
- आपका नाम
- आपका जन्मदिन
- नाम सलाह
- अन्य
- शुभ राशि रत्न
- शुभ रुद्राक्ष
उर्जावान होते हैं वृश्चिक लग्न के जातक। (Native of Scorpio are energetic person)
वृश्चिक का स्थान राशिमंडल में आठवां हैं (Scorpio is the eighth sign of zodiac)। इस राशि में जल तत्व की प्रधानता रहती है। यह राशि स्त्री संज्ञक राशि कहलाती है। वृश्चिक को उत्तर दिशा का स्वामित्च प्राप्त होता है और मंगल इसका स्वामी होता है (Mars is the lord of Scorpio)।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस राशि में कोई भी ग्रह उच्च का नहीं होता है। इस राशि में जन्म लेने वाले व्यक्ति स्थिर स्वभाव के होते हैं। इनके मन में एक समय में एक बात चलती है यानी ये अपना लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में आगे बढ़ते हैं। ये अपने लिए स्वयं नियम और अनुशासन बनाते हैं।
वृश्चिक राशि के जातक उर्जा से परिपूर्ण रहते हैं (Native of scorpio are energetic)। ये सदैव अपने कार्य में जुटे रहते हैं, इनका परिश्रम इन्हें अपने लक्ष्य तक ले जाने में सहयोग प्रदान करता है। इनके कार्य करने की गति तेज होती है, ये जो भी काम करते हैं उसे तुरंत निबटा लेना चाहते हैं, टाल मटोल की प्रवृति इनके अंदर नहीं रहती है।
ये अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहते हैं (Scorpion are responsible)। उसे हर हाल में पूरा करते हैं चाहे वह पारिवारिक मामला हो अथवा व्यवसायिक। कर्तव्य बोध होने के कारण परिवार एवं आस पास के लोग इनसे संतुष्ट व प्रसन्न रहते हैं। इनमें सामने वाले व्यक्ति को परखने की अच्छी क्षमता होती है। इस राशि वालों में प्रतिशोध की भावना रहती है। अगर कोई इनसे शत्रुता करता है तो उसे परास्त करके ही दम लेते हैं।
वृश्चिक राशि में जन्म लेने वाले व्यक्ति को जो भी काम सौंपा जाता है उसे वह करके आता है। काम चाहे कितना भी कठिन हो इस राशि का जातक हार नहीं मानता व सफलता की राह में कार्य को पूरा करने हेतु लगा रहता है। इनकी सफलता में इनकी बुद्धि एवं पराक्रम का भी अनुकूल सहयोग रहता है।
इनके कार्यकलापों को समझना कठिन होता है क्योकि ये कब किस प्रकार का कदम उठालें कहना मुश्किल होता है। ये अपने कार्यकलापों से देखने वालों को अचंभित कर देते हैं। वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति क्रांतिकारी विचारधारा के पोषक हाते हैं। ये अपने विचारों से समाज में आन्दोलन एवं परिवर्तन करने की कूब़त रखते हैं।
इस राशि वालों को शिक्षा के लिए सिविल इंजीनियरिंग, कृषि अभियंत्रिकी, व्यवसायिक प्रबंधन, कानून, सर्जरी, फार्मेसी, साहित्य, सेक्रेटरी कोर्स एवं शारीरिक शिक्षा एवं खेल से सम्बन्धित विषय का चयन करना चाहिए। इनके लिए इन विषयों में अच्छी संभावना रहती है।
आजीविका की दृष्टि से तुला राशि वालों के लिए शल्य चिकित्सा, पुलिस और सेना में काम करना, विज्ञान व तकनीकी विभाग, दवाई का कारोबार, भवन निर्माण, जासूसी, मशीनरी एवं चाय कॉफी का व्यवसाय करना लाभप्रद रहता है।
स्वास्थ्य की दृष्टि से इन्हें इन सबसे तकलीफ होने की संभावना रहती है जैसे: गर्दन में रोग, यौन रोग, मूत्राशय में परेशानी, बवासीर, किडनी में परेशानी एवं महिलाओं को मासिक सम्बन्धी कष्ट का सामना करना पड़ता है।
नोट: आप कम्पयूटर द्वारा स्वयं जन्मकुण्डली, विवाह मिलान और वर्षफल का निर्माण कर सकते हैं. यह सुविधा होरोस्कोप एक्सप्लोरर में उपलब्ध है। आप इसका 45 दिनों तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं. कीमत 1250 रु. जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे




del.icio.us
Digg

Comments (1 posted):
Post your comment