जीवनसाथी के प्रति वफादार होते हैं वृष राशि के जातक। (Native of Taurus sign Known as faithful life partner)
वृष राशि को ज्योतिषशास्त्र में दूसरा स्थान प्राप्त होता है (Taurus is the second zodiac sign)। वृष को शुभ राशियों में गिना जाता है इस राशि का चिन्ह "बैल" है। जिनका जन्म वृष राशि में हुआ है उनके विषय में आप यहां जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ज्योतिषशास्त्र में वृष राशि को सौम्य राशि कहा गया है (Astrology says, Taurus is gentle sign)। इस राशि में जन्म लेने वाले जातक के विषय में कहा जाता है कि ये भाग्यशाली होते हैं। इसके स्वामी शुक्र होते हैं। यह राशि दक्षिण दिशा की राशि है। इस राशि में चन्द्रमा उच्च का होता है और छाया ग्रह राहु भी उच्च का रहता है लेकिन केतु नीच का हो जाता है (Moon and rahu is upper in taurus but ketu is lower)। इस राशि में जन्म लेने वाले व्यक्ति के विषय में आइये कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस राशि में पृथ्वी तत्व की प्रधानता रहती है। इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है जिसके कारण लोग इनके प्रति आकर्षित रहते हैं। जो व्यक्ति इस राशि में जन्म लेते हैं वे भावुक स्वभाव के होते हैं, किसी के दुख दर्द को देखकर इनका मन द्रवित हो उठता है और उनकी सहायता करने के लिए तत्पर हो उठते हैं।
जो लोग वृष राशि में पैदा होते हैं वे आलसी होते हैं परंतु जब किसी काम में जुट जाते हैं तो उनसे अधिक परिश्रमी और मेहनती कोई और नहीं होता। ये जो भी जिम्मेवारी अपने सिर लेते हैं उन्हें पूरा करके ही दम लेते हैं। ये अपना लक्ष्य तय कर लेने के पश्चात उसे हासिल किये बिना नहीं रहते हैं। वृष राशि के जातक परिश्रमी होने के साथ ही बुद्धिमान होते हैं, इनके द्वारा दी गयी सलाह उचित और लाभदायक होती है।
ये संतुष्ट व्यक्ति होते हैं, इनके मन में अधिक लालच नहीं रहता जो भी अपनी मेहनत और ईश्वर की कृपा से इन्हें मिलता है उससे ये संतुष्ट रहते हैं। संतोष का भाव इनके चेहरे पर भी झलकता रहता है जो प्रसन्नता और मुस्कुराहट के रूप में चेहरे पर स्पष्ट दिखता है। ये बाहर से जितने ही सौम्य दिखाई देते हैं उतने ही सख्त़ हो जाते हैं जबकि इन्हें किसी से काम लेना निकालना होता है।
ये कल्पना में नहीं, यथार्थ यानी वास्तविकता में यकीन रखते हैं (Native of taurus believes in Reality)। इनके व्यक्तित्व की एक बड़ी विशेषता यह होती है कि ये पुरानी यादों में जीने के आदी होते हैं, बीती बातों को जल्दी भूलते नहीं हैं बल्कि उन्हें अपनी यादों में समेटकर रखते हैं। इनके जीवन में प्रेम का स्थान बहुत ऊँचा होता है फलत: ये सभी से प्रेम करते हैं। इनमें काम की भावना अधिक पायी जाती है परंतु ये अपने जीवनसाथी के प्रति वफादार होते हैं और एक दूजे के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखते हैं। इनका प्रेम स्थायी होता है।
इस राशि के जातक आत्मसम्मान को काफी महत्व देते हैं। ये स्वच्छंद मनोवृति के व्यक्ति होते हैं अपने काम में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते हैं। ये अपने मन की इच्छओं के अनुरूप कार्य करना पसंद करते हैं, ये केवल अपने जीवनसाथी की बातों को सुनते हैं और उन्हें स्वीकार करते हैं।
शिक्षा की दृष्टि से संगीत, मनोविज्ञान, डिजाईनिंग, आंतरिक सज्जा, आँटो मोबाईल, संगीत-नृत्य, मूर्तिकला, फिल्म निर्माण इनके लिए उत्तम माना जाता है। नौकरी एवं व्यवसाय की दृष्टि से देखें तो इनके लिए फिल्म संगीत का क्षेत्र, कर विभाग, वस्त्रों का कारोबार, सज्जा, छोटी गाड़ियों का व्यवसाय, फूलों का व्यवसाय, सनमाईका एवं कांच का कारोबार लाभप्रद होता है। इस राशि के जातक मनोरंजन के क्षेत्र में आजीविका की तलाश कर सकते हैं क्योंकि यहां भी इनके लिए लाभ की स्थिति रहती है।
आर्थिक रूप से इनका जीवन अच्छा रहता है। ये सुखमय जीवन जीते हैं। इस राशि की महिलाओं में सजने संवारने का विशेष शौक होता है। ये सुख सुविधाओं के प्रति विशेष लगाव रखते हैं, जीवन को सुख और आनन्द के साथ जीना चाहते हैं।
स्वास्थ्य की दृष्टि से वृष राशि के जातक को गले की बीमारी, सरवाईकल, थायराईड, की समस्या, बवासीर एवं यौन सम्बन्धी रोग के प्रति सावधान रहना चाहिए। महिलाओं को मासिक चक्र में परेशानी होती है।
नोट: आप कम्पयूटर द्वारा स्वयं जन्मकुण्डली, विवाह मिलान और वर्षफल का निर्माण कर सकते हैं. यह सुविधा होरोस्कोप एक्सप्लोरर में उपलब्ध है. आप इसका 45 दिनों तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं. कीमत 1250 रु. जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे




del.icio.us
Digg